पिंक हाईनेक टॉप
सामग्री : पिंक ऊन 370 ग्राम, सलाई नं. 10 और सिलने वाली सुई।
विधि : अगला भाग : 120 फंदे डालकर सीधा 9” तक बुनें। बाजू की कटाई 2-1 के क्रम में करें। 3.5” होने पर गले की कटाई गोलाई में 4” तक करें। 40-40 फंदे तीरे के लिए रखें। इसी प्रकार पिछला भाग बुनें। लेकिन गले की कटाई ना करें।
बाजू : 50 फंदे डालकर 3 सलाई पर्ल की बुनें। फिर सीधा दोनों तरफ से हर 8वीं सिलाई में 1-1 फंदा बढ़ाते हुए 16” तक बुनकर बंद कर दें। इसी प्रकार दूसरी बाजू बुनें और सुई से सिल दें।
घेरा : 5 फंदो से पर्ल से शुरू करें। फंदे बढ़ाते हुए एक तरफ से जाली का डिज़ाइन बुनते हुए 11” तक फंदे बढ़ाएं। फिर 23” सीधा बुनें। फिर 11” में 1-1 करके फंदें घटाएं और बीच घेरे में सुई से सिल दें।
गला : गले के फंदे उठाकर 2&2 का 1” बॉर्डर बुनकर बंद कर दें।
अगले पेज पर देखिए और डिज़ाइन…..
ऑरेंज टॉप

सामग्री :- ऑरेंज ऊन 340 ग्राम, सलाई नं. 9 और सिलने वाली सुई।
विधि :- अगला भाग :- 130 फंदे डालकर 2&2 का 5” बॉर्डर बुनें। बीच से केबल का डिज़ाइन डालते हुए 12” तक बुनें। बीच से गले की घटाई शुरू करें। 1” के बाद बाजू की कटाई तिरछी 8” तक करें। 15-15 फंदे केबल वाले तीरे के लिए रखें।
पिछला भाग :- 130 फंदे डालकर 2&2 का 5” बॉर्डर बुनें। फिर 4&5 का बॉर्डर बुनते हुए 13” तक बुनें। फिर बाजू की कटाई तिरछी करें। 5” के बाद गले की कटाई गोलाई में 3‘‘ में सारे फंदे बंद करें।
बाजू : 80 फंदे डालकर 6 सलाई पर्ल की बुनें। फिर 6 सलाई सीधी 2 उल्टी बुनते हुए 3” तक बुनें। बाजू की कटाई तिरछी करें। इसी प्रकार दूसरी बाजू बुनें और सुई से सिल दें।
गला : पिछले भाग के गले के फंदे उठाकर 2&2 का 2” का बॉर्डर बुनकर बंद कर दें।
अगले पेज पर देखिए और डिज़ाइन…..
मोव झालर वाला लॉन्ग टॉप

सामग्री : 300 ग्राम मोव ऊन, 9 व 10 नं. की सलाई व 9 नं. का क्रोशिया।
आगे का भाग : 9 नं. की सलाई पर 110 से 116 तक फं. डाल कर स्टा.स्टि. से 12½ इंच बनाएं। बीच के 10-10 फं. को दोनों तरफ मोड़ कर इन फं. को 2 का 1 बुनें। इस प्रकार अब 90 फं. रह जाएंगे, बीच के 20 फं. को गा.स्टि. से सथा दोनों तरफ के फं. स्टा.स्टि. से बुनें। 2½ इंच बनाकर वी गला व मुड्डे की घटाई करें। वी गले के फं. 10 उ. फं. से पहले घटाएं। नीचे से 23 इंच बनने तक कंधे के 16 फं. रह जाएं।
पीछे का भाग : 6 इंच आगे वाले भाग के समान बना कर 1 स. में 10 फं. घटाएं। 6½ इंच बनाकर 10 फं. और घटाकर 2½ बनाकर मुड्डे के फं. घटा कर आगे वाले भाग के बराबर लं. बनाकर कंधे के फं. आगे वाले भाग से जोड़ लें। 1 तरफ के 10 फं. बुनते जाएं व पीछे वाले भाग से जोड़ती जाएं। दूसरे तरफ आने पर दोनों तरफ के फं. जोड़ लें। वी गले पर 3 फैंसी बटन लगा लें।
आस्तीन : 10 नं. की स. पर 72 फं. डाल कर 6 स. का सिं.रि. का बॉर्डर बना कर 9 नं. की स. लगाकर पहली स. में बीच के 30 फं. को ड. कर लें। इस प्रकार 102 फं. हो जाएंगे, टोटल 3 इंच बनाकर 5-5, 3-3, 2-2, 2-2, 2-2 से मुड्डे के फं. घटाकर सारे फं. बंद करें। आस्तीन जोडक़र दोनों तरफ की सिलाई कर लें। क्रोशिये से नीचे झालर बना लें। आपका टॉप तैयार है।
अगले पेज पर देखिए और डिज़ाइन…..
लाल बैकलैस टॉप

सामग्री :- 150 ग्राम लाल ऊन, 9 व 10 नं. की सलाईयां, 2 सफेद, 2 काले फैंसी बटन।
आगे-पीछे के भाग :- 10 नं. की स. पर 80 फं. डाल कर सिं.रि. से 12 स. का बॉर्डर बना कर 9 नं. की सलाई लगा कर स्टा.स्टि. से 9 इंच बना कर 1 फं. सी., 3 फं. उ., 1 फं. सीधा, 1 फं. उ. सारी स. बुनें। 3 स. में जो 3 फं. सी. हैं उनके बीच का 1 फं. सी., 3 फं. उ. 1 फं. सी., 3 फं. उ. सारी स. इसी प्रकार 3 इंच बुनें। आगे के भाग में 7 इंच बना फं. दो भागों में करके बुनें। इस जगह पर लाल जिप लगा लें। 2 छोटी-छोटी पॉकेट बनाकर आगे वाले भाग में बॉर्डर से नीचे दोनों तरफ सिल कर दोनों तरफ 1 काला और दूसरी तरफ काला बटन लगाएं। क्रोशिये से 30-30 इंच की दो डोरी बनाकर दोनों तरफ 2½-2½ इंच लं. लूप लगा दें। और दोनों डोरी आगे के भाग में दोनों तरफ लगा लें जो पीछे बांधने के लिए है। आपका टॉप तैयार है।
अगले पेज पर देखिए और डिज़ाइन…..
ब्लू डोरी वाला टॉप

सामग्री : 400 ग्राम नीली आसमानी ऊन, 10 व 9 नं. की सलाईयां, 1½ मी. नीली गोल डोरी, 2 लटकन।
आगे-पीछे का भाग : 9 नं. की स. पर 120 फं. डाल कर 2 स. गा.स्टि. से, 1 स. में पास-पास जाली डालें, 4 स. गा.स्टि. से 2 स. सी.उ. बुन कर कोई भी जाली वाला डिजाइन डालें। 16 इंच बना कर 5-3-2-1 से मुड्डे के फं. घटाएं, साथ ही आगे वाले भाग में वी गला घटाएं। 7½ इंच लं. होने पर कंधे के 30-30 फं. रह जाएं। एक तरफ के फं. पीछे वाले भाग से जोड़ लें। 10 नं. की स. पर आगे वाले दोनों भागों से 64-64 फं. उठाकर सिं.रि. से बॉर्डर बनाएं। बीच के 1 फं. के दोनों तरफ से 1-1 फं. लेकर 3 फं. का 1 फं. हर सी. स. में करें। 8 स. बना कर फं. बंद कर दें। कंधे के फं. जोडक़र बॉर्डर सी लें।
आस्तीन : 9 नं. की स. पर 50 फं. डालकर आगे वाले भाग की तरह बनाकर जाली का डिजाइन डालें। हर 6 स. के बाद दोनों तरफ 1-1 फं. बढ़ाती जाएं। 19 इंच लं. होने तक फं. बंद कर 100-108 हो जाएं। 5-3-2-2-2-2 से फं. घटाकर बचे सारे फं. बंद करें। दूसरी आस्तीन भी इसी प्रकार बुनें। इसकी सिलाई करें, नीचे घेरे व आस्तीन में डोरी डाल लें। नीचे घेरे वाली डोरी में 2 लटकन सी लें। आपका टॉप तैयार है।
अगले पेज पर देखिए और डिज़ाइन…..
डबल केबल टॉप

सामग्री : 500 ग्राम हरी ऊन, 10 व 9 नं. की सलाईयां।
विधि: पीछे का भाग : 10 नं. की सलाई पर 110 फं. डालकर सिं.रि. से 2 इंच का बॉर्डर बना कर 9 नं. की सलाई लगा कर स्टा.स्टि. से 15½ इंच बनाकर 5-5 फं. दोनों तरफ से घटाएं। रैगलन घटाई करें, दोनों तरफ 4-4 फं. की केबल डालें। 8 इंच बना कर फं. पि.हो. में डालें।
आस्तीन : 10 नं. की स. पर 50 फं. डालकर सिं.रि. से 2½ इंच का बॉर्डर बनाकर 9 नं. की स. लगा कर स्टा.स्टि. से बुनें। 6 स. के बाद दोनों तरफ 1-1 फं. बढ़ाते जाएं। 19 इंच बनने तक फं. बढक़र 100-104 तक हो जाएं। पीछे वाले भाग के समान रैगलन घटाई करें। आगे का भाग : 10 नं. की स. पर 111 फं. डालकर 28 सिं.रि. के, 4 फं. उ., 4 फं. सी., 4 फं. उ., 21 फं. सी., 4 फं. उ., 4 फं. सी., 4 फं. उ., 28 फं. सिं.रि. के बुनें। बीच के 4 फं. सी. पर चौथी स. में केबल डालें और बाकी फं. पहली स. की तरह 8 स. बनें। बीच के 21 फं. में 14 फं. पर केबल डालें, 7 फं. सी. बुनें। इस प्रकार एक बार पहले 14 फं. पर केबल, 10 स. के बाद दूसरे 14 फं. पर केबल। 2 इंच बनाकर 9 नं. की स. लगा कर बॉर्डर वाले फं. को स्टा.स्टि. से बुनें। पीछे वाले भाग के समान बनाएं। 9 नं. की सलाई पर सारे फं. डालें। यह फं. 120 होने चाहिए, बीच के केबल वाले फं. पर नीचे के समान बुनें बाकी सब पर सिं.रि. से बुनें। 2½ इंच बनाकर फं. बंद करें। पहले सारे मुड्ढों को सी लें, फिर नीचे की सिलाई करें।
अगले पेज पर देखिए और डिज़ाइन…..
पार्टी वियरिंग टॉप

सामग्री : 350 ग्राम पीली ऊन, 9 नं. की सलाईयां, 120-125 मरून स्टोन, मरून धागा, 1 मी. मरून डोरी व 2 लटकन।
विधि: पीछे का भाग : 9 नं. की सलाई पर 102 फं. डालकर ड.रि. से 2 इंच का बॉर्डर बनाकर 2 स. स्टा.स्टि. से बुनें। अब जालीवाला डिजाइन 10 स. डालकर 6 स. गा.स्टि. से बुनें। 9 इंच डिजाइन बनाकर 4 स. सिं.रि. से बना कर पास-पास जाली डालें, फिर 5 स. सिं.रि. से बनाकर स्टा.स्टि. से बुनें। 3½ इंच बनाकर दोनों तरफ से 5-5 फं. घटाएं। सी.स. में 2 फं. सी., 4 फं. की केबल, 2 फं. का 1 फं. करें। दस बार फं. घटा कर फं. घटाना बंद करें। 7 इंच बनाकर 20-20 फं. स्टा.स्टि. से बीच के फं. को सिं.रि. से 6 स. बना कर फं. बंद कर दें।
आगे का भाग : 9 नं. की स. पर 56 फं. डालें। इसमें 8 फं. बटन पट्टी के हैं, जो साथ-साथ सिं.रि. से बुने जाएंगे। 15 इंच पीछे वाले भाग के समान बनाकर मुड्डे के फं. घटाएं तथा वी गले बॉर्डर के 8 फं. के बाद घटाएं। पीछे वाले भाग के
बराबर बनाकर कंधे के 20-20 फं. पीछे वाले भाग से जोड़ लें।
आस्तीन : 9 नं. की स. पर 60 फं. डालकर 6 स. का बॉर्डर बनाकर दोनों तरफ 15-15 फं. छोड़ कर बीच के फं. को डबल करें (1 फं. के 2 फं.) डिजाइन डालें, 3 इंच बना कर 5-3-2-2-2 से मुड्डे के फं. घटा कर बचे सारे फं. बंद करें। अब आस्तीन जोड़ लें, दोनों तरफ से सिलाई करें। आगे वाले भागों में तिरछी धारी में स्टोन लगाएं, नीचे बीच में 1-1 फूल बना लें। बॉर्डर में डोरी डालकर दोनों तरफ लटकन लगा लें। पार्टी वियरिंग टॉप तैयार है।
ये भी पढें
परफेक्ट वार्डरोब के लिए रखें ये चीज़ें
ऐसे करें गर्म कपड़ों की देखभाल
ऐसे करें गर्म कपड़ों की देखभाल
आप हमें फेसबुक, ट्विटर, गूगल प्लस और यू ट्यूब चैनल पर भी फॉलो कर सकती हैं।
