बात चाहे सिंपल नेल्स की हो या फिर नेल-आर्ट से सजे ऐसे नेल्स, जिनके डिज़ाइन की खूबसूरती पर आंखें ठहर कर रह जाएं, ये दोनों ही स्टाइल की दुनिया में हाथों में हाथ थामे चलते नज़र आते हैं। जहां तक बात है नेल-आर्ट के ज़रिये बेहतरीन डिज़ाइन से सजे हाथों की तो इनका फैशन तो सदाबहार है। ये कभी भी फैशन से आउट नहीं होने वाले।
ये भी एक जाना-पहचाना सच है कि स्टायलिश आउटफिट हो या $खूबसूरत चेहरा, उनका सारा प्रभाव गंदे, टेड़े-मेढ़े, बदसलीका नेल्स पल भर में खराब करके रख देते हैं। अगर संक्षेप में कहें तो नेल-आर्ट आपके लुक को बना भी सकता है और बिगाड़ भी। इन डिज़ाइन्स को समेट पाने में à¤­à¤²à¥‡ ही आपके नेल्स एक छोटा सा कैनवास भर ही होते हैं, लेकिन इन्हीं की बदौलत ढेरों तारीफें आपकी झोली में आ सकती हैं। अब वह ज़माना बीत चुका है, जब सि$र्फ बेतरतीबी से बढ़े नेल्स ही लोगों का ध्यान अपनी तरफ आकर्षित कर लेते थे। अब तो नज़ारा ये है कि ऑफिस जाने वाली महिलाएं तक नेल-आर्ट डिज़ाइंस की मदद से खूबसूरती को अपनी उंगलियों के इशारे पर नचाती नज़र आती हैं, यानी टेन आउट ऑफ टेन। 
अगर हम आज की भाग- दौड़ भरी ङ्क्षज़दगी की बात करें तो किसी के पास भी इतना वक्त नहीं होता कि वह आराम से बैठकर सिर्फ नेल्स की $खूबसूरती के बारे में सोचता रहे। यहां हम नेल और नेल-आर्ट को मेंटेन करने के कुछ ऐसे तरीके बता रहे हैं, जिनकी मदद से आपको इनकी देख-रेख के लिए बार-बार ब्यूटी सलून जाने की ज़रूरत नहीं पड़ेगी।
 
सबसे पहली बात तो ध्यान में रखने योग्य यह है कि जब भी आप नेल-आर्ट कराने के लिए ब्यूटी सलून जाएं तो इस बात को सुनिश्चित कर लें कि आपके नेल्स बेतरतीबी से कटे हुए, गंदे, क्यूटिकल्स बढ़े हुए तो नहीं है, क्योंकि ऐसा होने की स्थिति में आप महंगी नेल-आर्ट करवाने के बावजूद मनचाहा परिणाम नहीं पा सकेंगी। बहुत ज़रूरी है कि नेल-आर्ट कराने से पहले आप अच्छी तरह से मेनीक्योर करवाकर नेल्स को साफ-सुथरा बनवा लें। क्यूटिकल्स रीमूल करवाना और नेल्स को प्रॉपर शेप देना भी न भूलें।
अपने नेल्स की संवेदनशीलता का हमेशा ध्यान रखें। कठोर लगने वाले नेल्स असल में à¤‡à¤¤à¤¨à¥‡ ज़्यादा नाज़ुक होते हैं कि उनका बहुत देख- रेख की ज़रूरत होती है।  à¤¹à¤®à¥‡à¤¶à¤¾ ऐसे हैंड वॉश का ही इस्तेमाल करें, जो मिल्की बैनिफिट वाला हो। कभी भी अपने हाथों को बहुत ज़्यादा ठंडे या बहुत ज़्यादा गर्म पानी के संपर्क में न आने दें।ससनस्क्रीन का इस्तेमाल करते हुए भी नेल्स को नज़रअंदाज़ न करें, ताकि वे आपके $खूबसूरत हाथों का हिस्सा ही लगें। एंटी एजिंग फेस क्रीम भी चेहरे के साथ-साथ अपने हाथों पर अह्रश्वलाई करना न भूलें। इससे चेहरे से झलकती उम्र को आपके उपेक्षित नेल्स झुठलाएंगे नहीं। बैक्टीरिया को दूर रखने के लिए जब भी हाथ धोएं तो ब्रश-हैंडी का प्रयोग करना न भूलें। हमेशा इस बात का ख्याल रखें कि आपके नेल्स हमेशा क्यूटिकल्स फ्री, साफ-सुथरे और डस्ट फ्री हों। नेल-आर्ट से पहले पिछले कलर को भी रिमूव करना न भूलें।
याद रखिए, नेल्स को बहुत ज़्यादा या बार-बार घिसना भी उनमें इंफेक्शन पैदा कर सकता है। अगर लंबे नेल्स की देख-रेख करने में आपको दिक्कत महसूस होती है तो इनकी बजाय आप छोटे नेल्स को भी गोलाई लिए शेप देकर और साफ-सुथरा रखकर इनकी $खूबसूरती को मेंटेन कर सकती हैं। इस बात का भी ख्याल रखिए कि सभी नेल्स एक समान दिखें। एक नेल दूसरे से जुदा या अलग-थलग न दिखे। ऐसा करना नेल्स की मज़बूती के लिए भी बहुत जरूरी है।
आपकी देख-भाल का केंद्र-बिंदू हमेशा स्वस्थ और स्वच्छ हाथ और नेल्स होने चाहिए। अगर आप इन्हें क्यूटिकल्स रिमूव करके हमेशा बैक्टीरिया फ्री रखेंगी तो इनकी खूबसूरती भी सदाबहार रहेगी। ये आपके नेल्स को भी एक सुरक्षा कवच प्रदान करता है। अगर ऐसा नहीं होता है तो बार-बार बैक्टीरिया के संपर्क में आनेॉ पर आपके नेल्स बहुत बुरी तरह से प्रभावित होंगे। इनकी आसान देख-भाल के लिए आप नहाने के तुरंत बाद अपने नेल्स के क्यूटिल्स रिमूव करने के लिए संतरे के छिलकों का इस्तेमाल कर सकती हैं। इन्हें नेल्स और उसके आस-पास नर्मी से रगडि़ए।
नेल-पेंट खरीदते समय उसका लेबल पढऩा कभी न भूलें कि वह टॉक्सिक फ्री हो, वरना à¤¸à¤¸à¥à¤¤à¥‡ नेल-पेंट आपके नेल्स को रूखा, खुरदुरा, चमकहीन बना देंगे। यहां तक कि नेल्स में इससे दरारें भी पड़ सकती हैं। नेल-आर्ट की खूबसूरती को बरकरार रखने के लिए आपने इस साज-संभाल के रूटीन को नियमित बनाए रखिए, ताकि आप अपनी महंगी नेल-आर्ट को ज़्यादा समय तक टिकाऊ बनाए रख सकें।
शरीर के दूसरे हिस्सों की तरह यू वी किरणें नेल्स के आस-पास की त्वचा के लिए भी बहुत घातक होती हैं। मैं ज़ोर देकर ये बात कहना चाहूंगी कि अपने हाथों और नेल एरियाज़ को इन हानिकारक किरणों से बचाने के लिए नियमित रूप से गल्व्स पहनें या फिर एसपीएफ-30 या 50 का इस्तेमाल करें। ये बात भी ध्यान में रखें कि गल्व्स रबर के न होकर कॉटन के ही हों। क्यूटिकल्स से अपने हाथों को बचाने के लिए अच्छी क्वॉलिटी का मॉश्चराइज़र अपने हाथों पर लगातार लगाते रहें।