Nail Art: अपने नेल्स को ब्यूटीफुल बनाने के लिए महिलाएं कई तरह के नेल आर्ट बनाना पसंद करती हैं। यह उनके नेल्स को ब्यूटीफुल बनाने का एक आसान तरीका है। हालांकि, ऐसा भी होता है कि कुछ महिलाओं को नेल आर्ट बनाने का मन तो होता है, लेकिन वह इसमें इतनी परफेक्ट नहीं होतीं। जिसके कारण वह अक्सर नेल आर्ट सैलून जाकर बहुत अधिक पैसे खर्च करती हैं। वहीं, बार-बार पैसे खर्च करना यकीनन एक समझदारी भरा ऑप्शन नहीं है।
ऐसे में बिगनर होते हुए भी आप कुछ बेहतरीन नेल आर्ट घर पर ही बना सकती हैं और अपने नेल्स को बिना पैसे खर्च किए ब्यूटीफुल दिखा सकती हैं। तो चलिए आज इस लेख में हम आपको कुछ ऐसे ही नेल आर्ट डिजाइन के बारे में बता रहे हैं, जिन्हें बनाना आपके लिए बहुत अधिक मुश्किल नहीं होगा-
ड्यूल नेल आर्ट लुक

यह एक आसान तरीका है नेल आर्ट बनाने का। इसके लिए आपको दो अलग-अलग कलर्स के नेल पेंट की जरूरत होती है। हालांकि, अपने नेल्स को अधिक ब्यूटीफुल बनाने के लिए आप कुछ ब्राइट व पॉप कलर चुनें, जैसे येलो, पिंक, ऑरेंज आदि। इसके लिए आप अलग-अलग नेल्स पर डिफरेंट नेल पेंट लगाएं और बस आपका नेल आर्ट डिजाइन बनकर तैयार है। अगर आप चाहें तो एक ही नेल्स पर दो कलर्स को पोर्शन करके भी लगा सकती हैं।
फ्लोरल नेल आर्ट लुक

अगर आपको थोड़ा बहुत नेल आर्ट आता है तो ऐसे में आप फ्लोरल नेल आर्ट डिजाइन्स भी ट्राई कर सकती हैं। इसके लिए आपको पहले बेस कोट लगाने के बाद बेस नेल पेंट लगाना है। इसके बाद आप व्हाइट या कॉन्ट्रास्टिंग कलर से फ्लोरल नेल आर्ट बनाएं। अपने नेल्स को एक ब्यूटीफुल और रिफ्रेशिंग लुक देने के लिए आप नेल्स पर डिफरेंट कलर्स से फ्लोरल नेल आर्ट बना सकती हैं। अंत में, टॉप कोट की मदद से नेल आर्ट को सिक्योर करें।
नेल आर्ट डिजाइन पर लिखें प्यारा सा मैसेज

अगर आप बिगनर होते हुए भी नेल आर्ट को एक स्टेटमेंट लुक में अप्लाई करना चाहती हैं तो ऐसे में आप नेल पर प्यारा सा मैसेज लिख सकती हैं। मसलन, अगर आप नेल आर्ट की मदद से अपने प्यार को दिखाना चाहती हैं तो ऐसे में आप रेड कलर नेल पेंट लगाएं। इसके बाद, आप व्हाइट कलर नेल पेंट से लव या हॉर्ट शेप बनाकर एक प्यारा सा मैसेज लिख सकती हैं।
लीफ पैटर्न नेल आर्ट

अगर आप एक यूनिक तरीके से नेल आर्ट बनाना चाहती हैं तो ऐसे में आप लीफ पैटर्न को भी अपने नेल्स पर उकेर सकती हैं। जरूरी नहीं है कि आप अपने हर नेल्स पर यह डिजाइन बनाएं। अगर आप एक बिगनर हैं तो ऐसे में केवल एक नेल पर भी लीफ पैटर्न बना सकती हैं। अगर आपके लिए सीधे नेल्स पर लीफ पैटर्न बनाना मुश्किल है तो पहले नेल्स पर बेस कोट बनाएं। एक पेपर पर नेल साइज को ध्यान में रखते हुए लीफ पैटर्न बनाएं और फिर उसे नेल्स पर रखकर नेल पेंट लगाएं। बस लीफ पैटर्न नेल्स पर आ जाएगा। आखिरी में, टोप कोट से नेल पेंट को सिक्योर करें।
मिनिमल नेल आर्ट

अगर आप बिगनर है तो यह जरूरी नहीं है कि आप हर नेल्स पर कई तरह के डिजाइन्स बनाएं। मिनिमल नेल आर्ट डिजाइन्स भी रेग्युलर में काफी अच्छे लगते हैं। इसके लिए आप नेल्स पर अपनी पसंद का कोई नेल पेंट लगाएं। इसके बाद, इसे अच्छी तरह सूखने दें। उसके बाद आप किसी एक नेल्स पर बर्ड या अन्य कोई ईजी डिजाइन बनाएं। कोशिश करें कि आप डिजाइन ऐसा चुनें, जिसे बनाना आपके लिए आसान हों। अब इसे सूखने दें और अंत में, टॉप कोट लगाकर इसे सिक्योर करें।
पोल्का डॉट नेल आर्ट

बिगनर्स के लिए इससे अधिक ब्यूटीफुल और आसान नेल आर्ट डिजाइन शायद ही कोई हो। इसके लिए आप सबसे पहले अलग-अलग नेल्स पर डिफरेंट पॉप नेल पेंट लगाएं। जब यह अच्छी तरह सूख जाए तो आप व्हाइट या ब्लैक नेल पेंट को टूथपिक की मदद से नेल्स पर लगाएं और पोल्का डॉट डिजाइन बनाएं। अंत में, टॉप कोट लगाकर नेल आर्ट को सिक्योर करें।
ग्लिटर नेल आर्ट

इन दिनों सीक्वेंस और ग्लिटर लुक काफी पसंद किया जा रहा है, फिर चाहे बात कपड़ों की हो या फिर मेकअप की। इसी तरह, आप नेल आर्ट में भी ग्लिटर लुक को चुन सकती हैं। यह एक आसान तरीका है अपने लुक को पॉप बनाने का। हालांकि, अगर आप बिगनर हैं तो कोशिश करें कि आप मार्केट में मिलने वाले ग्लिटर नेल पेंट को सलेक्ट करें। इन्हें लगाना बेहद ही आसान होता है। आप चाहें तो मैट नेल पेंट और ग्लिटर नेल पेंट में डिफरेंट कलर्स को भी एक साथ अपने नेल्स पर लगा सकती हैं और हर बार नेल्स को एक यूनिक लुक दे सकती हैं।
डिफरेंट पैटर्न नेल आर्ट

अमूमन महिलाएं नेल आर्ट बनाते समय एक ही पैटर्न को नेल्स पर अप्लाई करती हैं। लेकिन अगर आप बिगनर हैं तो भी आप अलग-अलग नेल आर्ट डिजाइन्स को एक साथ नेल्स पर अप्लाई कर सकती हैं। मसलन, आप पोल्का डॉट से लेकर फ्लोरल पैटर्न को डिफरेंट नेल्स पर क्रिएट करें। साथ ही अगर आप चाहें तो कलर्स के साथ भी प्ले कर सकती हैं। इस तरह आप अपने हर नेल्स के डिजाइन को थोड़ा डिफरेंट बना सकती हैं।
