स्टार प्लस का शो ‘एक भ्रम… सर्वगुण संपन्न’ कुछ महीने पहले ही शुरू हुआ है। शो शुरू होने के बाद लोगो ने इसके लिए पॉजिटिव प्रतिक्रिया दी लेकिन कुछ समय बाद इसकी टीआरपी डाउन होने लगी।  शो उम्मीदों पर खरा नहीं उतर पाया।  इसी वजह से शो से चार बड़े किरदारों को बाहर का रास्ता दिखा दिया गया है।

 

 à¤‡à¤¸à¥‡ दिलस्चप बनाने के लिए अब शो में नए-नए ट्विस्ट लाए जा रहे हैं। अब खबरें हैं कि सीरियल में ज़ैन इमाम, श्रेनु पारिख संग रोमांस करते दिखेदरअसल, शो में ज़ैन इमाम (कबीर मित्तल) की पत्नी का किरदार निभा रही तनवी डोगरा (काव्या) ये शो छोड़ रही हैं. तनवी की एग्जिट के बाद ज़ैन इमाम अपनी ऑन स्क्रीन भाभी श्रेनु पारिख संग रोमांस करते नजर आएंगे.    
 
 

 

रिपोर्ट्स के मुताबिक, शो की स्टोरीलाइन में बदलाव लाए जा रहे हैं. आने वाले दिनों में ज़ैन इमाम और श्रेनु पारिख की लव स्टोरी को दिखाया जाएगा. टाइम्स ऑफ इंडिया ने सोर्स के हवाले से अपनी एक खबर में बताया- रेटिंग्स के लिए कहानी को बदला जा रहा है. यो बदलाव अयूब खान और तनवी डोगरा के शो से बाहर होने को भी दर्शाएगा. हालांकि, बाद में उन्हें फिर से दिखाया जा सकता है.
 
तनवी ने टाइम्स ऑफ इंडिया से बातचीत में कहा- “मैंने छोड़ा नहीं है. ये चैनल और निर्माताओं द्वारा लिया गया फैसला है. जाहिर है, मैं अपने कैरेक्टर के अचानक समाप्त होने से नाराज़ हूं, लेकिन उन्होंने इसे इस तरह से किया है कि मुझे फ्यूचर में वापस लाया जा सकता है. शो जल्द ही श्रेनु और ज़ैन की प्रेम कहानी पर ध्यान केंद्रित किया जाएगा.