राशिफल के प्रति सभी की जिज्ञासा होती है। माना जाता है कि राशिफल द्वारा आप जीवन की कुछ ऐसी घटनाओं का पूर्वानुमान लगा सकते हैं जो भविष्य में होने वाली हैं। साथ ही इसके द्वारा आप अपने प्यार, व्यापार, कारोबार और स्वास्थ्य आदि के बारे में भी जान सकते हैं। साल 2018 का यह पहला महीना किसी राशि के लिए अच्छा तो किसी को परेशान भी कर सकता है। ज्योतिषानुसार भविष्य जानने का सबसे सटीक तरीका राशिफल होता है। तो जानिए राशियों पर आधारित जनवरी महीने का अपना राशिफल –

मेष – इस मास आप बहुत ही चिन्ताकारी स्थिति में रहेंगे। अनायास आ रही चिन्ता से आप किसी बीमारी का शिकार भी हो सकते हैं। काम में अस्थायित्व रहेगा। किसी उत्सव या घरेलू पार्टी में व्यस्तता रहेंगे। खर्च की अधिकता चिन्ता का कारण बनेगी। इस मास आपकी भावनाओं को कोई चोट पहुंचाएगा। आपको कोई भारी कीमत चुकानी पड़ सकती है।

वृषभ – यह मास मध्यम फलकारी रहेगा। शुभ व अशुभ दोनों ही तरह के परिणाम मिलेंगे। स्वास्थ्य का पाया कमजोर रहेगा। पति-पत्नी में अनबन होगी, जो कि समय रहते ही सुलझ जाएगी। संतान की शिक्षा, अध्ययन को लेकर जो चिंता पिछले काफी समय से चली आ रही थी, समाप्त हो जाएगी। मेहमानों का आगमन होगा व आप उनके स्वागत-सत्कार, आवभगत में व्यस्त रहेंगे।

मिथुन – इस मास आपको यह महसूस होगा कि जिंदगी से मिठास गायब हो गई है। आपके अपने आपसे किनारा कर लेंगे, जिससे आप बहुत दु:खी हो जाएंगे। खर्च की अधिकता रहेगी। ज्ञानवर्धक साहित्य पढऩा पसंद करेंगे। आपमें एक लचीलापन रहेगा, जिससे आपके अधिक-से-अधिक मित्र बनेंगे। दाम्पत्य जीवन में मधुरता का रस घुलेगा। घर में मांगलिक प्रसंग आयेगा।

कर्क – इस मास सर्दी, जुकाम, खांसी आदि की समस्या रहेगी। बनते कार्य में रूकावट की स्थिति रहेगी। आपके मन की इच्छा पूरी नहीं होने से मन खराब रहेगा। इस बीच आपके कुछ अच्छे लोगों के साथ संपर्क बनेंगे। ज्योतिष, धर्म-कर्म में रूचि रहेगी। विद्यार्थी वर्ग का पढ़ाई में मन लगेगा। कैरियर पर फोकस रहेगा। परीक्षा के परिणाम शानदार रहेंगे। आप अपने आप में ही मस्त रहेंगे।

सिंह – यह मास फलदायी साबित होगा। प्रतिस्पर्धा में आपकी जीत होगी। कैरियर के लिए संघर्षरत जातकों के लिए यह समय सुखद रहेगा। मनचाही कामयाबी मिल सकती है। पड़ोसियों से संबंधों में तकरार आ सकती है, किन्तु आपके मधुर व्यवहार से गाड़ी पुन: पटरी पर आ जायेगी। नौकरी में नई जगह जाना पड़ सकता है, किन्तु आप भावी कामकाज की रूपरेखा तैयार करेंगे।
अन्य 5 राशियों का राशिफल जानने के लिए यहां क्लिक करें या फिर अगले पेज जाएं ..

कन्या – नववर्ष खुशियां लेकर आएगा। आपके मान-सम्मान में इजाफा होगा। समाज में आपकी इज्जत बढ़ेगी। बाहर घूमना-फिरना, शौक-मौज करने में समय व्यतीत होगा। मांगलिक या शुभ खर्च सामने आएंगे, पैसों की चिंता सताएगी। मन विचलित हो सकता है। आय में कमी के साथ चिंता बढ़ेगी। यात्रा के कार्यक्रमों में बदलाव होगा। अत्यधिक व्यस्तता होगी।

तुला- इस मास परिवार में प्रेम व सहयोग बना रहेगा। हालांकि रिश्तेदार व प्रतिद्वन्दी ईष्र्या रखेंगे। पत्नी या पति की सलाह लकारगर साबित होगी। तय किए गए लक्ष्यों की प्राप्ति के लिए प्रयासशील रहेंगे। आपकी मेहनत व परिश्रम सार्थक रहेगा। व्यावसायिक प्रतिद्वन्दियों को कड़ी चुनौती देंगे। आप आसानी से किसी को भी अपनी ओर आकर्षित कर लेंगे। यात्रा में सावधानी रखें।

वृश्चिक- मास का आरम्भ दु:खदायी रहेगा। कुछ भी कार्य सही ढंग से पूरे नहीं होंगे। सुख- सुविधा में कमी आएगी। चलते वाहन में खराबी होने से समय और धन दोनों खर्च होगा। भागीदारी में लाभ होगा। स्वास्थ्य का पाया उत्तम रहेगा। कार्य का उचित परिणाम मासांत में मिलेगा। घर में बच्चों के शादीविवाह संबंधी कार्य गति पकड़ेंगे।

धनु- इस मास काम बेहतर चलेगा। नए कार्य की रूपरेखा बनेगी। राजनीति में सफलता की प्राप्ति होगी। अध्ययनरत बच्चों के लिए ज्ञान प्राप्ति का समय है। परीक्षा की तैयारी कर रहे जातक बेहतर कोचिंग इंस्टीट्यूट से जुड़ सकते हैं। किन्तु अष्टमस्थ राहु के कारण स्वास्थ्य संबंधी परेशानी रहेगी। आपको मानसिक तनाव ज्यादा रहेगा।

मकर- इस मास आप दोगुने उत्साह के साथ काम में लग जाएंगे। कामकाज की व्यस्तता के साथ-साथ काम का दबाव भी रहेगा। किन्तु इस दौरान स्वास्थ्य का ध्यान रखना होगा। साथ ही धन हानि के योग भी बन रहे हैं। कोई अप्रिय या अशुभ समाचार मिल सकता है। व्यापार में सोच-समझकर निवेश करें। मान-सम्मान, यश व कीर्ति में बढ़ोतरी होगी।

कुम्भ- इस मास आपकी योग्यता खुलकर लोगों के सामने आएगी। कारोबार व व्यापार में नित नए प्रयोग आपको उन्नति की ओर ले जाएंगे। घर में किसी वरिष्ठ सदस्य से बोलचाल या कहासुनी हो सकती है। बेरोजगारों को रोजगार संबंधित समस्या का निराकरण नहीं मिलने से चिंता की स्थिति बनेगी। वैवाहिक जीवन शानदार रहेगा। संतान के विवाह या कैरियर की चिंता सताएगी।

मीन- मासारंभ में कष्ट की प्राप्ति होगी। बिन बुलाये मेहमानों से परेशानी हो सकती है। पेट या सिर से संबंधित समस्या परेशानी कर सकती है। आप बहुत अधिक भावुक हो जाएंगे, कुछ समय के लिए अपनी भावनाओं पर नियंत्रण रखें। नौकरी में पदोन्नति के अवसर प्राप्त होंगे। ससुराल पक्ष से पूर्ण सहयोग प्राप्त होगा। जीवन के प्रति अत्यधिक व्यवहारकुशल होंगे।
ये भी पढ़ें –
जानिए तुलसी से वास्तु दोष दूर करने के उपाय
आपकी हथेली में कहीं विदेश यात्रा का योग तो नहीं
कैसे लायें जीवन में आनंद और सौभाग्य
