खड़े होने के लिए गिरना जरूरी है

प्रियंका को बचपन से ही चित्रकला, नृत्य और खेलों में खास दिलचस्पी थी। उनकी मां को इंटीरियर डिजाइनिंग का ज्ञान था इसलिए वह चाहती थी कि प्रियंका रचनात्मक क्षेत्र में जाए। प्रियंका ने अपनी मां की इच्छा को पूरा करने के लिए इंटीरियर डिजाइनिंग में चार साल के बैचलर कोर्स के लिए नई दिल्ली स्थित एपीजे इंस्टीट्यूट ऑफ डिजाइनिंग में दाखिला लिया और आज इक्लेक्टिक डिजाइंस कंपनी की डायरेक्टर हैं। 

जीवित रहने के लिए संघर्ष जरूरी

 मेरा मानना है कि जीवित रहने के लिए आपको संघर्ष की जरूरत पड़ती है क्योंकि आपको खड़े होने के लिए यह जानना जरूरी होता है कि गिरना क्या होता है। जीवन में बिना ठोकर खाए सफलता मिल पाना बहुत मुश्किल है।

चुनौतियां हैं तो सफलता है
मध्य प्रदेश के सभी आर्किटेक्ट्स एवं इंटीरियर डिजाइनरों के साथ प्रतिस्पर्धा कर रही हूं और अपनी योग्यता और रचनात्मकता के जरिए उन्हें चुनौती भी दे रही हूं। मैं हमेशा ही कुछ अलग हट कर करना चाहती हूं, जो मुझे अन्य लोगों से अलग खड़े होने में सक्षम बनाता है।

सफलता के राहों में मुश्किलें बड़ी- सुरभि भगत

मुस्कुराते रहना सफलता का मंत्र

मेरी सफलता का राज है कठिन से कठिन समय में भी हमेशा मुस्कुराते रहना। समय हमेशा एक सा नहीं होता है इसलिए हर परिस्थिति में धैर्य बनाए रखना और हंसते रहने चाहिए ताकि सफलता आपके कदम चूमे।

मेरी उपलब्धि, संपत्ति और ताकत
मुझे जीवन में कई उपलब्धियां मिली हैं। मैं चाहती हूं कि आगे भी मुझे इसी तरह की उपलब्धियों से नवाजा जाए। मेरी सबसे बड़ी संपत्ति है मेरे पति, सास-ससुर व मेरे मातापिता।

यदि आप भी ‘गृहलक्ष्मी ऑफ़ द डे’ बनना चाहती हैं, तो हमें अपनी एंट्री भेंजें या किसी को नॉमिनेट करें और गृहलक्ष्मी के फेसबुक पेज पर सभी पोस्ट को लाइक व शेयर करें । फिर देर किस बात की, आज ही भेजें अपनी एंट्री। साथ में अपने बारे में ये जानकारियां भी लिख भेजें-

 

पसंद-

जिंदगी का मंत्र –

एक शब्द में आप-

आइडियल –

आपका सपना-

आपकी उपलब्धियां-

 

ये जवाब लिखकर भेजें अपने फ़ोन नंबर और ईमेल आई डी और फोटो के साथ।अपनी फोटो हमारे फेसबुक मेसेज बॉक्स में या वेबसाइट पेज पर नीचे लॉगिन कर कमेंट बॉक्स में या फिर grehlakshmihindi@gmail.com पर भेजे।

 

 ये भी पढ़े-

 निखिल आडवानी पूछ रहे हैं कौन हैं युद्ध के असली बंदी? 

 आपके काम की है अमिताभ बच्चन की ये सलाह

 तस्वीरों में देखिए गृहलक्ष्मी के 8वें किटी पार्टी की झलकियां 

आप हमें फेसबुकट्विटरगूगल प्लस और यू ट्यूब चैनल पर भी फॉलो कर सकती हैं।