केबल वाली ब्राउन 

सामग्री :- मोव ऊन 280 ग्राम, फॉन ऊन 150 ग्राम, मोटी जैकेट वाला जिप 21 इंच की, सलाई 10 व 9 नं. की

विधि :-

पीछे का भाग :- 10 नं. की स. पर 110 फं. डाल कर 2½ इंच का सि.रि. से बॉर्डर बना कर 9 नं. की स. व मोव रंग की ऊन लगा कर स्टा.स्टि. से 15 इंच बनाकर 5-5, 3-3, 2-2, 1-1 से मुड्ढों के फं. घटा कर 8 इंच बनाकर फं. पि.हो. में डालें।

आस्तीन :- 10 नं. की स. पर मोव रंग की ऊन से 50 फं. डालकर 3 इंच का सिं.रि. से बॉर्डर बना कर 9 नं. की स. व फॉन रंग की ऊन लगाकर स्टा.स्टि. से बनाएं। हर 6 स. के बाद दोनों तरफ 1-1 फं. बढ़ाएं। 21 इंच लं. बनने तक फं. बढ़ कर 100-102 हो जाएं। 5-5, 3-3, 2-2, 2-2, 2-2, 2-2, 2-2 से मुड्ढों के फं. घटाएं और बचे फं. बंद कर दें। दूसरी आस्तीन भी इसी प्रकार बनाएं।

आगे के दोनों भाग :- 10 नं. की स. पर 5 फं. कॉन रंग के 15 फं. मोव और बाकी 35 फं. फॉन रंग की ऊन से फं. डालें। फॉन रंग के फं. सिं.रि. से और मोग के गा.स्टि. से बुनें। 2½ इंच बनाकर 9 नं. की सलाई लगाएं। 5 फं. सिं.रि. से बाकी मोव व फॉन रंग के सिं.रि. से बाकी स्टा.स्टि. से 20 स. बना कर 20 स. मोव रंग से 10 स. मोव व फॉन रंग से बुनें। मोव रंग से बुने साइड के 35 फं. पर डिजाइन डालें।दोनों तरफ 1 फं. सी., 3 फं. उ., 1 फं. सी., 3 फं. उ. बुनें। 20 स. बुनकर 10 स. मोव व फॉन रंग से बुनें। स. मोव रंग से। अब 5 फं. फॉन, 15 फं. मोव व 35 फं. फॉन रंग से बुनें व डिजाइन डालें। स. स. में 1 फं. सी., 1 फं. उ. 1 फं. के नीचे से, 1 फं. सी., 1 फं. उ. नीचे से बुनें। उ. स. बुनकर 2 सी. व 2 स. उ. बुनें, फिर डिजाइन डालें। इसी प्रकार डिजाइन डालते हुए 20 स. बुनकर मुड्ढे के फं. घटाएं। 20 स. मोव रंग से बुनें। 10 स. मोव व फॉन से बुनकर 20 स. मोव रंग की तथा नीचे वाला डिजाइन डालें। 20 स. के बाद 8 स. फॉन की बुनें, साथ ही 8 स. में गला घटाएं। 30 फं. कंधे के पीछे वाले भाग से जोड़ें। बायां भाग भी इसी प्रकार बुनें। आगे के दोनों भागों से 9 नं. की स. पर फॉन ऊन से 26-26 फं. उठाकर पीछे वाले भाग के फं. भी इसी में डालें।8 स. सिं.रि. से बना कर मोव रंग की ऊन लगा कर 5 फं. उ., 1 फं. सी. बुनें। उ. स. सारी उ. बुनें। 8 स. बनाकर। 5 उ. के बीच का 1 फं. सी., 5 फं. उ. बुनें, 8 स. के बाद फं. बदलती जाएं, 32 सं. बनाकर फं. बंद कर दें। आगे वाले भाग में जिप लगाएं।

ये भी पढ़ें-

ऐसे करें गर्म कपड़ों की देखभाल

रोजमर्रा के दाग-धब्बों को छुड़ाएं चुटकी में, अपनाएं ये टिप्स 

आप हमें फेसबुकट्विटरगूगल प्लस और यू ट्यूब चैनल पर भी फॉलो कर सकती हैं।

लव एंड लाइफ कैप

सामग्री :- सफेद ऊन 40 ग्राम, हरे व लाल रंग में ऊन थोड़ी-थोड़ी, सलाइयां व मोटी सूई 9 नं. की ।

विधि :-  सफेद ऊन से 110 फं. डालकर सिं.रि. में 1½ सेमी. बॉर्डर बुनें। ऊपर की बुनाई स्टा.स्टि. में करें। 1 सलाई लाल, 2 हरी व 1 लाल बुनकर लाल, सफेद रंग में हार्ट्स बुनें। उसके ऊपर पेड़ों का नमूना डालें। अब हर सी. सलाई में बराबर दूरी पर 5-5 फं. घटाते हुए 5 सलाइयां से, 1 लाल, 2 हरी, 1 लाल, 4 सफेद, 1 लाल, 2 हरी, 1 लाल व 2 सफेद बुनें। अंत में बचे फं. के बीच में से ऊन निकाल कर कसकर बांध दें।

ये भी पढ़ें –

रोजमर्रा के दाग-धब्बों को छुड़ाएं चुटकी में, अपनाएं ये टिप्स 

परफेक्ट वार्डरोब के लिए रखें ये चीज़ें

ऐसे करें गर्म कपड़ों की देखभाल

आप हमें फेसबुकट्विटरगूगल प्लस और यू ट्यूब चैनल पर भी फॉलो कर सकती हैं।

फर कैप 

सामग्री :-  वर्धमान नीली फर ऊन 100 ग्राम, 9 नं. की सलाइयां व मोटी सुई।

विधि :- 20 फं. पर सि.रि. में 50 सेमी. लंबी पट्टी बुनकर सभी फं. बंद कर दें। अब पट्टी की साइड पर 130 फं. उठाकर स्टा.स्टि. में 10 सेमी. बुनें। अगली प्रत्येक सी. सलाई में बराबर दूरी पर 13-13 फं. घटाती जाएं। 13 फं. रह जाने पर सभी फं. के बीच में से ऊन निकालकर कसकर बांध दें। कैप की साइड से सिलाई कर लें।

ये भी पढ़ें –

परफेक्ट वार्डरोब के लिए रखें ये चीज़ें

ऐसे करें गर्म कपड़ों की देखभाल

आप हमें फेसबुकट्विटरगूगल प्लस और यू ट्यूब चैनल पर भी फॉलो कर सकती हैं।

स्टोल एंड कैप 

सामग्री :- आसमानी ऊन,पीली ऊन,गुलाबी ऊन,ब्राउन ऊन,सफेद ऊन,जामुनी ऊन,नीले रंग की ऊन थोड़ी-थोड़ी, 11 नं. की सलाइयां ।

विधि :- स्टोल की लंबाई व चौड़ाई अपनी इच्छानुसार कर सकती हैं आवश्यकतानुसार फं. डालकर मनचाहे रंग से ड.रि. में 2 सेमी. बुनें। अब स्टा.स्टि. में रंग-बिरंगी धारियां डालें, जरूरत के अनुसार लंबाई करके पुन: 2 सेमी. ड.रि. में बुनें। सभी फं. बंद कर दें, पल्लुओं पर टसल बांध दें।

कैप :- 96 फं. पर ड.रि. में 2 सेमी. बॉर्डर बुनकर शेष बुनाई स्टा.स्टि. में स्टोल के समान धारियां डालते हुए करें। कुल लंबाई 15 सेमी. कर लें। अब प्रत्येक सी. सलाई में बराबर दूरी पर 6-6 फं. घटाती जाएं। 24 फं. रह जाने पर सभी फं. के बीच में से ऊन निकालकर कसकर बांध दें। कैप की सिलाई कर लें।

ये भी पढ़ें –

कपड़ों को धोने के बाद ट्राई करें…

लेदर एसेसरीज़ की चमक बढ़ाने के लिए ट्राई करें ये टिप्स

आप हमें फेसबुकट्विटरगूगल प्लस और यू ट्यूब चैनल पर भी फॉलो कर सकती हैं।