ब्लैक एंड बेज पुलाेवर   

सामग्री : बेज ऊन 300 ग्राम, काला ऊन 190 ग्राम, सलाई नं. 10 और सिलने वाली सुई।

विधि :

अगला भाग :120 फंदे डालकर 1&1 का 2.5” बॉर्डर बुनें। फिर दोनां रंगों से सीधा 19” तक बुनें। फिर बाजू की कटाई 4-3- 2-1 के क्रम से करें और बीच में पट्टी के लिए 8 फंदे बंद करें। 5.5” सीधा बुननें के बाद गले की कटाई 3” गोलाई में करें। तीरे के लिए 26-26 फंदे रखें। इसी प्रकार बेज़ रंग से पिछला भाग सीधा 19” तक बुनें। बाजू की कटाई 4-3-2-1 के क्रम से 8.5” तक करें।

बाजू : 46 फंदे डालकर 2&2 का 2.5” बॉर्डर बुनें। फिर दोनों रंगों से सीधा बुनते हुए दोनों तरफ से हर 6वीं सिलाई में 1-1 फंदा बढ़ाते हुए 20” तक बुनें। बाजू की कटाई 3-3-3 करके 4” में सारे फंदे बंद कर दें। इसी प्रकार दूसरी बाजू बुनें और सुई से सिल दें। आगे वाले भाग की पट्टी के फंदे उठाकर 1&1 का 1” बॉर्डर बुनें और और गले के फंदे उठाकर 1&1 का 1” बॉर्डर बुनकर सुई से बंद कर दें।

अगले पेज पर देखिए और डिज़ाइन…..

 लाइट ब्राऊन पुलोवर 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

सामग्री :लाइट ब्राऊन ऊन 450 ग्राम, सलाई नं. 11 और सिलने वाली सुई।

विधि : 136 फंदे डालकर 1&1 का 2” बॉर्डर बुनें। उसके बाद केबल का डिज़ाइन शुरू करें। दोंनों तरफ केबल का डिज़ाइन डालते हुए 19” तक बुनें। 19” होने पर बाजू की कटाई 4-3-2-1 के क्रम से करें। 5” बुननें पर गले की कटाई 4” गोलाई में करें। 35-35 फंदे तीरे के रखें।

पिछला भाग : 136 फंदे डालकर 1&1 का 2” बॉर्डर बुनें। उसके बाद 19” तक सीधा बुनें। 19” होने के बाद बाजू की कटाई 4-3-2-1 के क्रम में करें। 9” बुननें पर बंद कर दें।

बाजू : 50 फंदे डालकर 1&1 का 2” बॉर्डर बुनें। फिर हर 6 वीं सलाई में 1-1 फंदा बढ़ाते हुए 21” तक बुनें। फिर 3-3-3 करके सारे फंदे बंद कर दें। इसी प्रकार दूसरी बाजू बुनें और सुई से सिल दें।

अगले पेज पर देखिए और डिज़ाइन…..

 नेवी ब्लू पुलोवर

 

 

 

 

 

 

 

 

 

सामग्री : नेवी ब्लू ऊन 400 ग्राम, ग्रे ऊन 70 ग्राम, सलाई नं. 9 और सिलने वाली सुई ।

विधि : अगला भाग : 130 फंदे डालकर 1&1 का 3” बॉर्डर बुनें। फिर डिज़ाइन बुनते हुए 16” तक बुनें। फिर बाजू की कटाई 4-3-2-1 के क्रम में करें। साथ ही गले की वी-शेप में कटाई करें। 9” होने पर बंद करें। तीरे के लिए 36-36 फंदे रखें। इसी प्रकार पिछला भाग बिना डिज़ाइन के बुनें।

बाजू :- 58 फंदे डालकर 1&1 का 3” बॉर्डर बुनें। फिर सीधा हर 6वीं सलाई में 1-1 फंदा बढ़ाते हुए 18” तक बुनें। बाजू की कटाई 3-3-3 करके सारे फंदे 4” में बंद करें। इसी प्रकार दूसरी बाजू बुनें और सुई से सिल दें।

गला :- गले के फंदे उठाकर 1&1 का 1” बॉर्डर बुनकर बंद कर दें।

अगले पेज पर देखिए और डिज़ाइन…..

ग्रे एंड व्हाइट स्ट्राइप्ड पुलोवर

 

 

 

 

 

 

 

 

 

सामग्री :- व्हाइट ऊन 300 ग्राम, ग्रे ऊन 250 ग्राम, सलाई नं. 9 और सिलने वाली सुई।

विधि :- अगला भाग :- 120 फंदे डालकर 1&1 का 2” बॉर्डर बुनें। फिर केबल की डिब्बी का डिज़ाइन शुरू करें। 4” होने पर ग्रे और व्हाइट रंग से 3” पट्टी बुनें। इसी प्रकार पट्टी और केबल का डिज़ाइन बुनते हुए 15.5” तक बुनें। बाजू की कटाई तिरछी करें। 5.5” होने पर गले की कटाई 4” गोलाई में करें। इसी प्रकार पिछला भाग बुनें लेकिन गले की कटाई 1” ऊपर करें।

बाजू :- 56 फंदे डालकर 1&1 का 3” बॉर्डर बुनें। फिर अगले भाग की तरह केबल और पट्टी का डिज़ाइन बुनते हुए हर 6वीं सलाई में 1-1 फंदा बढ़ाते हुए 17” तक बुनें। बाजू की कटाई तिरछी 9” तक करें। इसी प्रकार दूसरी बाजू बुनें और सुई से सिल दें।

गला :-  गले के फंदे उठाकर 1&1 का 1” का बॉर्डर बुनकर बंद कर दें।

ये भी पढ़ें-

नन्हें- मुन्नों के लिए 5 बाबा सेटस के डिज़ाइन 

कैप के 4 स्टाइलिश डिज़ाइन

बच्चों के लिए बुनिए 7 ट्रेंडी पुलोवर 

आप हमें फेसबुकट्विटरगूगल प्लस और यू ट्यूब चैनल पर भी फॉलो कर सकती हैं।

मोव व फॉन रंग का जिपवाला कार्डीगन

परमजीत कौर

सामग्री :-

  • 280 ग्राम मोव की ऊन
  • 150 ग्राम फॉन की ऊन
  • 21 इंच की मोटी जैकेट वाला जिप
  • 10 व 9 नं. की सलाई

विधि :-
पीछे का भाग :-

  1. 10 नं. की स. पर 110 फं. डाल कर 2½ इंच का सि.रि. से बार्डर बना कर 9 नं. की स. व मोव रंग की ऊन लगा कर स्टा.स्टि. से 15 इंच बनाकर 5-5, 3-3, 2-2, 1-1 से मुड्ढों के फं. घटा कर 8 इंच बनाकर फं. पि.हो. में डालें।

आस्तीन :-

  1. 10 नं. की स. पर मोव रंग की ऊन से 50 फं. डालकर 3 इंच का सिं.रि. से बार्डर बना कर 9 नं. की स. व फॉन रंग की ऊन लगाकर स्टा.स्टि. से बनाएं। 
  2. हर 6 स. के बाद दोनों तरफ 1-1 फं. बढ़ाएं। 21 इंच लं. बनने तक फं. बढ़ कर 100-102 हो जाएं।
  3. 5-5, 3-3, 2-2, 2-2, 2-2, 2-2, 2-2 से मुड्ढों के फं. घटाएं और बचे फं. बंद कर दें। दूसरी आस्तीन भी इसी प्रकार बनाएं। 

आगे के दोनों भाग :-

  1. 10 नं. की स. पर 5 फं. फॉन रंग के 15 फं. मोव और बाकी 35 फं. फॉन रंग की ऊन से फं. डालें। फॉन रंग के फं. सिं.रि. से और मोग के गा.स्टि. से बुनें।
  2. 2½ इंच बनाकर 9 नं. की सलाई लगाएं। 5 फं. सिं.रि. से बाकी मोव व फॉन रंग के सिं.रि. से बाकी स्टा.स्टि. से 20 स. बना कर 20 स. मोव रंग से 10 स. मोव व फॉन रंग से बुनें।
  3. मोव रंग से बुने साइड के 35 फं. पर डिजाइन डालें। दोनों तरफ 1 फं. सी., 3 फं. उ., 1 फं. सी., 3 फं. उ. बुनें।
  4. 20 स. बुनकर 10 स. मोव व फॉन रंग से बुनें। स. मोव रंग से। अब 5 फं. फॉन, 15 फं. मोव व 35 फं. फॉन रंग से बुनें व डिजाइन डालें।
  5. स. स. में 1 फं. सी., 1 फं. उ. 1 फं. के नीचे से, 1 फं. सी., 1 फं. उ. नीचे से बुनें। उ. स. बुनकर 2 सी. व 2 स. उ. बुनें, फिर डिजाइन डालें।
  6. इसी प्रकार डिजाइन डालते हुए 20 स. बुनकर मुड्ढे के फं. घटाएं। 20 स. मोव रंग से बुनें।
  7. 10 स. मोव व फॉन से बुनकर 20 स. मोव रंग की तथा नीचे वाला डिजाइन डालें। 20 स. के बाद 8 स. फॉन की बुनें, साथ ही 8 स. में गला घटाएं।
  8. 30 फं. कंधे के पीछे वाले भाग से जोड़ें।
  9. बायां भाग भी इसी प्रकार बुनें। आगे के दोनों भागों से 9 नं. की स. पर फॉन ऊन से 26-26 फं. उठाकर पीछे वाले भाग के फं. भी इसी में डालें।
  10. 8 स. सिं.रि. से बना कर मोव रंग की ऊन लगा कर 5 फं. उ., 1 फं. सी. बुनें। उ. स. सारी उ. बुनें।
  11. 8 स. बना कर। 5 उ. के बीच का 1 फं. सी., 5 फं. उ. बुनें, 8 स. के बाद फं. बदलती जाएं, 32 सं. बनाकर फं. बंद कर दें। आगे वाले भाग में जिप लगाएं।
  12. और भी पढें:-

     

    ऐसे करें गर्म कपड़ों की देखभाल

     रोजमर्रा के दाग-धब्बों को छुड़ाएं चुटकी में, अपनाएं ये टिप्स