गृहलक्ष्मी दोपहर के दूसरे संस्करण का कारवां दिल्ली से उत्तरप्रदेश होते हुए पंजाब पहुंचा जहां अमृतसर में बिखेरा महिलाओं ने अपना जलवा। यहां अमृतसर के मंगलम पक्षालिका क्लब की महिलाओं ने गृहलक्ष्मी दोपहर के साथ खूब की मौजमस्ती और अलग-अलग एक्टिविटीज में हिस्सा लेकर जीते ढेर सारे इनाम। यही नहीं, महिलाओं ने  गृहलक्ष्मी दोपहर में वॉशिंगटन एप्पल से बनी रेसिपीज़ भी सीखी। एक खास बात यह है गृहलक्ष्मी दोपहर के हर संस्करण में महिलाएं स्वच्छ भारत की शपथ लेती हैं।

30 मई,17 के दिन अमृतसर के मंगलम पक्षालिका क्लब की प्रेसिडेंट वर्तिका मदान समेत सभी महिलाओं ने अमृतसर के द ग्रैंड विलेज में आयोजित गृहलक्ष्मी दोपहर को जमकर एन्जॉय किया। इस कार्यक्रम की चीफ गेस्ट थीं पंजाब की जानीमानी गायिका मिस सोनी जिन्होंने अपना लोकप्रिय गीत- मुंड्या गल हंस के… गाया और दर्शकों की जोरदार तालियां पाईं। सोनी के गीतों का समां ऐसा बंधा कि महिलाएं मस्त होकर डांस करने लगीं। 

 ब्रांड एक्टिविटीज़

अमृतसर में आयोजित गृहलक्ष्मी दोपहर में वॉशिंगटन एप्पल कमीशन की ओर से लाइव कुकरी सेशन का आयोजन किया गया था जिसमें कुकरी एक्सपर्ट तनवीर कौर ने महिलाओं को वॉशिंगटन एप्पल्स से गजपेचो सूप बनाना सिखा और चखा कर सभी महिलाओं से प्रशंसा बटोरी।

 अनेक इनाम बटोरे

गृहलक्ष्मी दोपहर के दौरान महिलाओं को अनेक टाइटल्स से नवाजा गया और अनेक इनाम भी दिये गये। कार्यक्रम में मिस तृप्ता को दिया गया लकी डिप बंपर प्राइज़। इसके अलावा मिस अर्ली बर्ड का टाइटल मिला सरिता खोसला को, मिस फिट एंड एक्टिव का टाइटल मिला मिस हरमन को, मिस चुपचाप का टाइटल मिला मिस डिंपल को जबकि मिस चटरपटर का टाइटल मिला मिस सुलेखा को।

 खेल और क्विज़ प्रतियोगिता

गृहलक्ष्मी दोपहर में अनेक खेल और क्विज़ प्रतियोगिताओं का भी आयोजन किया गया जिनमें समर क्वीन बनीं मिस सोनिया और समर क्वीन रनरअप का टाइटल मिला मिस रेखा को।

वॉशिंगटन एप्पल्स गज़पेचो सूप बाय शेफ तनवीर कौर

सामग्री – सेब- 1 नग, सेलरी- 2-3, नमक स्वादानुसार, पानी- 1.5 कप, पोदीने की कुछ पत्तियां, नींबू का रस 1 बड़ा चम्मच, बादाम- 5 (कटे हुए)

 विधि –

  1. सबसे पहले सेलरी को काटकर मिक्सर ग्राइंडर में डालें।
  2. अब एप्पल को काटें और मिक्सर ग्राइंडर में डालें।
  3. इसमें नमक और पानी मिलाकर तब तक चलाएं जब तक सामग्री एकदम मुलायम न हो जाए।
  4. अब इस मिश्रण को छान लें और ठंडा होने के लिए फ्रिज में कम से कम एक घंटे के लिए रख दें।
  5. एक घंटे के बाद इसमें  नींबू का रस और कटे हुए बादाम मिलाकर एकबार फिर से मिक्सर में ब्लेंड करें।
  6. इस ठंडे सूप को सूप बाउल में पोदीने के पत्ते से गार्निश करके सर्व करें।

  ये भी पढ़ें-

‘लुधियाना की शान बनी गृहलक्ष्मी दोपहर’

अनावा लेडीज़ क्लब गृहलक्ष्मी दोपहर में रैम्प पर लेडीज़ ने कर्व्स नहीं बल्कि क्यूटनेस से जीता दिल 

पंखुड़ी एक उड़ान महिला मंडल पंजाबी बाग के साथ कुछ ऐसा मना गृहलक्ष्मी दोपहर 

 आप हमें फेसबुकट्विटरगूगल प्लस और यू ट्यूब चैनल पर भी फॉलो कर सकते हैं।