The Hindi Womens magazines on Fashion, Beauty, Entertainment, Travel, Health, Parenting , cookery religion , astrology – daily dose for the smart housewife.
हर बार की तरह इस बार भी गृहलक्ष्मी दोपहर के तीसरे संस्करण में महिलाओं ने खूब मौजमस्ती की। गृहलक्ष्मी दोपहर द्वारा 3 नवम्बर को सफदरगंज के सफदरगंज लाइबेरी में आयोजित किया गया l यहां मारवाड़ी युवा मंच प्रगतिशील शाखा क्लब की लेडीज ने मिलकर मौज़ मस्ती की, साथ ही कई तरह के उपहार भी जीतेंl इस इवेंट का ब्रांड पार्टनर रहा गोवर्धनl
स्वच्छ भारत की शपथ
कार्यक्रम की शुरूआत स्वच्छ भारत की शपथ के साथ हुई। वहां मौजूद सभी महिलाओं ने शपथ ली कि वे अपने घर, सोसाइटी और शहर को साफ रखने में सदा अपना योगदान देंगी। इसी के साथ ही यह अच्छी आदत अपने बच्चों में भी डालेंगी। इसके अलावा ग्रीन सिटी के लिए पेड़-पौधे लगाने में भी अपना सहयोग देंगी।
मारवाड़ी युवा मंच प्रगतिशील शाखा क्लब
मारवाड़ी युवा मंच प्रगतिशील शाखा क्लब महिलाओं का क्लब है। इसकी प्रेसिडेंट है राखी गुप्ता। इन्होंने बताया कि यह एक सोशल क्लब है अौर हमारे क्लब ने स्लम एरिया, कई महत्वपूर्ण कार्य किए हैं। प्रेसिडेंट राखी गुप्ता ने बताया कि हमारे आसपास की सफाई बहुत महत्वपूर्ण है। हमारे क्लब ने स्लम एरिया में बच्चों के लिए कई कार्य किए हैं जैसे कि बच्चों की शिक्षा में मदद करना, उनका जन्मदिन सेलिब्रेट करना और उनकी जरूरतों पर ध्यान देना आदि। इसके अलावा हमनें वृक्षारोपण, हैल्थ चैकअप, मंदिरों के बहार वाॅटर कलूर लगवाना, ब्लड डोनेशन कैम्प, कुकरी और रंगोली वर्कशॉप का आयोजन तथा स्कूलों में लड़कियों के लिए शैल्फ डिफेंस कैंपियन का भी आयोजन किया है। हम शुक्रिया करते हैं कि गृहलक्ष्मी ने इस कार्यक्रम का हिस्सा हमें बनाया। मुझे लगता है कि इस तरह के इवेंट महिलाओं के लिए खासतौर पर हाउस वाइफस के लिए एक अच्छा विकल्प है। कार्यक्रम में आई मैम्बर्स ने कहा कि महिलाओं के लिए इस तरह के कार्यक्रम आगे भी होने चाहिए।
आई डब्लू एफ आई क्लब
मारवाड़ी युवा मंच प्रगतिशील शाखा क्लब की मेम्बर और इंटरनेशनल वूमेन फैडरेशन आॅफ इंडिया की ओनर व फाउंडर स्मिता ओसवाल का कहना है कि हमारा क्लब वूमेन एम्पाॅवरमेंट बेस्ड क्लब है। जोकि उन महिलाओं को इंटरनेशनल लेवल पर इंट्रोडयूस करता है जिन्होंने सेल्फ किसी बिजनेस की फाउंडर हो और उसे चला रही हों। गृहलक्ष्मी दोपहर मुझे महिलाओं के लिए काफी प्रभावकारी लगता है। इसमें केवल महिलाओं का एंटरटेंमेंट ही नहीं होता है बल्कि उनका ज्ञान भी बढ़ता है।
महिलाओं की एक्टिविटीज
गृहलक्ष्मी दोपहर में महिलाओं के फन के लिए कई तरह की एक्टिविटीज का आयोजन किया गया। यहां महिलाओं के लिए फैशन शो, म्यूजिकल गेम और कई तरह के क्विज भी हुए और महिलाओं ने इसमें जमकर हिस्सा लिया। इसके अलावा रैंडम कुकरी क्विज भी हुए। इसी तरह फैशन शो में भी महिलाओं ने जमकर हिस्सा लिया।
टाइटल्स
फैशन क्वीन का खिताब जीता मिसेज वीनीता ने और रनरअप रही मिसेज मिस सुनीता l
मिस अर्ली बर्ड का खिताब जीता मिसेज रेनू शर्मा ने।
मिस चटर-पटर बनी मिसेज सीमा गुप्ता ने।
मिस चुप-चाप का टाइटल जीता मिसेज मानसी शांकरे ने।
मिस फिट एंड एक्टिव का पुरस्कार जीता मिसेज मंजू गुप्ता ने l
इसके अलावा फस्ट लकी डीप जीता मिसेज निशा सुमानी ने अौर सैकेंड लकी डीप जीता मिसेज राज शर्मा ने।
लाइव कुकरी सेशन
महिलाओं के लिए गोवर्धन द्वारा आयोजित कुकरी सेशन का भी आयोजन किया गया। यहां पर कुकरी एक्सपर्ट अमिता लुनिया ने लोगों को गोवर्धन दही से डीप बनाना सिखायाl जिसे महिलाओं ने खूब पसंद किया और बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। इसी के साथ ही उन्हें कुकरी एक्सपर्ट द्वारा कई किचन टिप्स भी दिए गए।