jeena isi ka naam hai
jeena isi ka naam hai

Hindi Motivational Story: शमशान में एक समाधि पर अपना बस्ता फेंक एक बच्चा समाधि के पास बैठ कर शिकायत करने लगा। उठो ना पापा, टीचर ने कहा है कि फीस लेकर आना नहीं तो अपने पापा को साथ लाना।

ये सुनकर बराबर की समाधि पर, एक आदमी फोन पर किसी फूलवाले से हज़ारों रूपयों की फूलों की चादर लेने के लिए बात करते करते कुछ सोचकर फोन पर बोला कि ऑर्डर कैंसल कर दो, नहीं चाहिए भाई। फूल इधर ही मिल गए हैं।

उसने वो पैसे बच्चे के हाथ में रख कर बोला…बेटा ये लो तुम्हारे पापा ने भेजे हैं। कल स्कूल जाना।

ये कहानी ‘नए दौर की प्रेरक कहानियाँ’ किताब से ली गई है, इसकी और कहानी पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर जाएंNaye Dore ki Prerak Kahaniyan(नए दौर की प्रेरक कहानियाँ)