lota na tha story in Hindi
lota na tha

lota na tha story in Hindi : एक दिन दरबार में पहेली बुझाने की चर्चा चली। इसी बीच बादशाह ने पूछा, ‘गधा उदास क्यों, बाह्मण प्यासा क्यों?’

सभी ने अपनी अपनी तरह से उत्तर दिए।

बीरबल ने उसका एक ही उत्तर देकर किस्सा तमाम कर दिया। उन्होंने कहा, ‘लोटा नहीं था।’ उनका अभिप्राय यह था कि बिना लोटे गधा उदास था और लोटा न रहने से ब्राह्मण भी प्यासा रहा।

बादशाह बीरबल के द्विअर्थी उत्तर से बड़ा खुश हुआ और उनको इनाम में एक बड़ी रकम देकर खुश कर दिया।