एक तरफ जहां पहनावा निजी पसंद मामला माना जाता है, वहीं दूसरी तरफ पहनावा और पोशाक सभ्यता और संस्कृति के भी परिचायक होते हैं। ऐसे में महिलाओं को खास तौर पर सलीके वाला पहनावा पहनने की सीख दी जाती है और कई बार आपत्ति जनक कपड़ों के चलते महिलाओं को लोगों की तीखी नजरों और सवालों को निशाना भी बनना पड़ता है। हाल ही में एक महिला को अपने कपड़ों के चलते ना सिर्फ लोगों के नजरों का शिकार होना पड़ा, बल्कि उस महिला को तो पुलिस ने अरेस्ट भी कर लिया। चलिए आपको इस मामले के बारे में जरा विस्तार से बताते हैं।
दरअसल, ये मामला फिलिपीन्स के बोराके आइलैंड का है, जहां एक महिला टूरिस्ट बीच पर घूमने वक्त बेहद ही महीन कपड़े वाला बिकिनी पहनी हुई थी| ऐसे में उस महिला को देखते ही लोगों ने उसके तस्वीरें खींच ली और उन्हें सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया| ऐसे में सोशल मीडिया पर उस महिला की तस्वीरें सामने आते ही पुलिस ने महिला को गिरफ्तार कर लिया और उसके ऊपर 3400 रुपये का जुर्माना लगा दिया है|
खबरों के अनुसार 26 साल की ये महिला ताइवान की रहने वाली है, जिसका नाम लिन जू तिंग है। बताया जा रहा है कि ताइवान के अश्लीलता संबंधी कानून के तहत ही इस महिला की गिरफ्तारी की गई है।
