सामग्री:
गाढा ̧ दही ठंडा किया हुआ डेढ़ कप, गाजर 1, आलू उबालकर छिला हुआ 1, खीरा छिला हुआ 1, छोटा हरा प्याज़ 1, नमक स्वादानुसार, लालमिर्च पाउडर चुटकीभर, कालीमिर्च पाउडर 2 छोटे चम्मच , उबले हुए पालक के पत्ते , दूध ठंडा किया हुआ 1/4 कप ।
विधि:
गाजर, आलू, खीरे और हरे प्याज़ को काट लें। कुछ गाजर, आलू और पालक को सजाने के लिए रखें। हरे प्याज़ और आलू को एक बाउल में मिला लें। गाजर को दूसरे बाउल में रखें और खीरे को तीसरे बाउल में  रखें। तीनों बाउल में नमक छिड़के। गाजर में लालमिर्च पाउडर, खीरे और आलू में कालीमिर्च पाउडर डालें। खीरे में पालक डालें और मिला लें। दही को फेंट लें, थोड़ा दूध डालकर फिर फेंटे। तीनों बाउल में दही डालें और मिला लें। तीनों रायतों को अलग-अलग शॉट ग्लास में डालें।गाजर रायते को थोड़े कटे हुए गाजर से सजाएं, आलू रायते को आलू से सजाएं और पालक रायते को पालक से सजाएं। फिर ठंडा करके परोसें।