मध्य प्रदेश (एम.पी) को भारत का दिल सिर्फ इसलिए नहीं कहा जाता क्योंकि यह देश के मध्य भाग में स्थित है, बल्कि इसलिए भी कहते हैं क्योंकि यहां आपको भारतीय संस्कृति की झलक के अलावा प्रकृति के मनमोहक नजारे भी देखने को मिलते हैं जो आपको बरबस अपनी ओर खींच लेते हैं और साथ ही ऐसा एहसास दिलाते हैं जैसे आप अपने बचपन में हो। लेकिन ये बात हम नहीं कह रहे हैं। ये बता रहा है एमपी टूरिज्म का नया एड कैंपेन। जी हां ‘एमपी अजब है, सबसे गजब है’ और ‘हिंदुस्तान का दिल देखो’ जैसे लोकप्रिय एड कैंपेन के लिए देशभर में पहचान बनाने वाले एमपी टूरिज्म बोर्ड ने इसी कड़ी में ”एमपी में दिल हो बच्चे सा” नाम का एक और एड लांच किया है। जिससे सुनकर आप का भी मन बच्चे सा गुदगुदाने लगेगा। सोशल मीडिया पर इस नए एड को खासा पसंद किया जा रहा है।

इस एड कैंपेन का शुभारम्भ विधानसभा अध्यक्ष डॉ. सीतासरन शर्मा और मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भोपाल के मिंटो हॉल में किया।

जानिए, इस एड के बारे में

इस एड में कहा गया है कि, बचपन में कुछ नई अनोखी, कुछ अनदेखी चीजों को देखकर जो खुशी मिलती है, दिल को कुछ ऐसी ही खुशी मिलती है मध्यप्रदेश आकर। जो भी मध्यप्रदेश आता है, उसका दिल बच्चों सा बन जाता है। मध्यप्रदेश के जंगलों में, उसके महलों में, उसकी कला-कृतियों में… मध्यप्रदेश आने पर दिल करता है कि उसका चप्पा-चप्पा छान मारें। एड में कुछ ऐसा ही दिखता है मध्यप्रदेश। बच्चों के रंग-बिरंगे खिलौने से बने मध्यप्रदेश के पर्यटन-स्थल यह दर्शाते हैं कि यहां आकर दिल बच्चा सा हो जाता है। इसे एड गुरू पीयूष पांडे ने एमपी टूरिज्म के लिए तैयार किया है।

देखिए वीडियो –

 

ये भी पढ़ें –

आओ कुछ तूफानी करते हैं

अब एक ‘क्लिक’ पर करें यात्रा की प्लानिंग

दुनियाभर में प्रसिद्ध हैं भारत की ये ऐतिहासिक धरोहरें

 

  आप हमें फेसबुक और ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं।