मेरे ससुर को चोरी करने की आदत है। वो कहीं से भी कुछ भी सामान उठा लेते हैं. फिर वो उनकी ज़रूरत का हो या नहीं. हमने कई बार उन्हें इस बात के लिए टोका, पर फिर भी उनकी चोरी की आदत नहीं बदली। ऐसे में हमें क्या करना चाहिए?
– सपना, झाँसी
संभव है कि आपके ससुर आदतन नहीं ,बल्कि विवश होकर चोरी करते है। इस बीमारी को क्लेप्टोमेनिया कहते हैं। इसमें व्यक्ति विवशता में चोरी करता है। वह कोई भी सामान कहीं से भी चुरा सकता है, भले ही वो आवश्यक हो या नहीं। ऐसे व्यक्ति ये समझते हैं कि चोरी करना ठीक नहीं है और कई बार अपनी इस आदत को लेकर शर्मिंदगी भी महसूस करते हैं, परन्तु वो खुद को इस व्यवहार को नियंत्रित करने में असमर्थ पाते हैं। मैं सुझाव दूंगी कि आप अपने ससुर को शीघ्र किसी मनोचिकित्सक के पास ले जाएं।
इन्हें भी पढ़ें-
मेरी कमर में तेज दर्द रहता है जो माहवारी में बढ़ जाता है। मुझे क्या करना चाहिए?
मुझे पॉलिसिस्टिक ओवरियन सिंड्रोम है। क्या मैं गर्भधारण कर सकती हूं?
मेरे बांये स्तन में छोटी सी गांठ है। क्या गांठ का मतलब कैंसर ही होता है?
