स्मार्ट टीनएजर जैकेट

सामग्री:-पिंक 200 ग्राम, ऑफ व्हाइट 200 ग्राम,नीली ऊन 200 ग्राम,सलाइयां 9 और 10 नं. की  एक जिप ।

विधि :-

पीछे का पल्ला :- 10 नं. की स. पर 110 फं. डाल कर 1×1 रिब 0.5 इंच की बुनें।फिर 9 नं. की सलाइयों से 10 सलाइयां पिंक की बुनें, फिर 2 ऑफ व्हाइट फिर 10 नीली ऊन से बनाएं। रंग बदल बदल कर 14 इंच तक बुनें, फिर 6-5-4-3- 2-1 करके मुड्ढे घटाएं।  छ: इंच बुनें, फिर गले को शेप दें। बीच में से 20 फं. बंद कर दें, फिर दोनों तरफ से दो-दो फं. बंद करते हुए 23 फंदों का कंधा बनाएं।  22 इंच की लंबाई हो जाए तो फं. बंद कर दें।

आगे का पल्ला :- 60 फं. डाल कर 10 नं. की स. पर 1&1 रिब 0.5 इंच की बुनें। पीछे के रंगों को मिलाते हुए रंग बदल बदल कर पूरा डिजाइन उतारें। मुड्ढों तक बुनकर 4-3-2-1 करके मुड्ढे घटाएं। गले के काट 3-2-1 की दें और लंबाई पूरी करके आगे पीछे वाले हिस्सों को जोड़ दें।  कुंडे उठा कर गला और मुड्ढे बना लें।  आगे जिप सिल दें।

हुड :- 100 फं. डाल कर डिजाइन बनाते हुए 9 इंच तक बुनें, फिर 15-15 फंदे घटाते हुए आखरी के 25 फंदे बंद कर दें।  मोड़ कर सिल दें, आगे के फंदे उठाकर बॉर्डर बनाकर गले के साथ जोड़ दें, स्मार्ट टीनएजर हुड जैकेट तैयार है।

अगले पेज पर देखिए और डिज़ाइन…..

डबल कलर जैकेट 

 

सामग्री:-आसमानी रंग की ऊन 170 ग्राम, पिंक रंग की ऊन 150 ग्राम, सलाइयां 11-12 नं. की, मोटी सुई सिलने के लिए 

विधि :-

आगे का भाग : 11 नं. की सलाइयों पर आसमानी ऊन से 40 फं. डाल कर 1 उ. 1 सी. की रिब में 12 सलाइयों का बॉर्डर बुनें। 9 नं. की सलाइयां लगाकर पिंक ऊ. से बुनाई डालें। 3 फं. सी. बुनें, पीछे वाला फं. आगे वाले फं. पर चढ़ा के बुनें, इस तरह 3 फं. का 2 फं. बन जाएगा।  इसी तरह पूरी सलाई बुनें।अगली सलाई में जो फं. घटाया था उसी पर बीच में उठा कर 1 फं. बुना जाएगा। इस तरह घटे फं. की संख्या पूरी हो जाएगी। इसी क्रम को पिंक ऊ. से दोहराएं।10 सेमी. तक बुन के 14 फं. घटा दें पॉकेट के लिए। अगली सलाई में घटाए 14 फं. उठा लें। बुनाई वाला क्रम तक 22 सेमी तक बुनें। अब 5-3-2-1 के क्रम में बगलों का छांट दें। गले के कटिंग के लिए हर चौथी सलाई पर 1 फं. घटाएं। 11 सेमी. तक बुनें।  कंधों पर 22 फं. रखें। इसी तरह जैकेट का सामने का दूसरा भाग भी तैयार करें।

पीछे का भाग:- आसमानी रंग की ऊन से 94 फं. सामने के भाग की तरह बॉर्डर बुनें। बुनाई का नमूना सामने के भाग की तरह बुनें। 11 सेमी. के बाद बगलों का छांट कर लें। पीछे गला नहीं घटेगा? दोनों कंधों पर 22-22 फं. रख कर बाकी बचे फं. बंद कर दें।

गले व बगलों की पट्टी:- आसमानी ऊ. से 11 नं. की सलाई पर 225 फं. डाल कर 1 उ., 1 सी. की रिब में 12 सलाइयां बुनें, सामने के भाग में सुई से सिल दें। इसी तरह 45-45 फं. की पट्टी बगलों में बुन कर सिल दें। आप ये पट्टी फं. उठाकर भी बना सकती हैं।

पॉकेट के लिए :- 14-14 फं. का बॉर्डर बुनें।  पॉकेट बंद कर दें।  जैकेट तैयार है ।

अगले पेज पर देखिए और डिज़ाइन…..

व्हाइट केबल जैकेट

 

सामग्री : पतली व्हाइट (सफेद) ऊन 250 ग्राम, क्रोशिया 12 नं. का  सूई स्वेटर सिलने की । 

विधि :-

पिछला पल्ला :- 145 चे. बना लें।  प्रत्येक चे. पर ट्रे. बनाएं।  दूसरी पंक्ति में ट्रे. के ऊपर 7 ट्रे. बुनकर बॉर्डर तैयार करें।  अब 1 चे. बनाएं, फं. लेकर और 1 चे. छोडक़र 5 चे. के बाद 2 ट्रे. के बीच एक में ही 4 ट्रे. बनाएं। इसी तरह हर 4 ट्रे. के बाद पांचवे ट्रे. में केबल बनाएं।  सिकुडऩ न आए इसके लिए 4 ट्रे. फिर 5 ट्रे. ऐसा करके केबल बना लें। तीसरी पंक्ति में 7 ट्रे. बॉर्डर की बुनाई करके पहले से तैयार केबल के बीचोंबीच केबल बनाएं। दो चे. बना के फं. लें और नीचे के चे. के बीचोंबीच फिर चे. तैयार करें व दो चे. लेकर केबल के बीच में डालते जाएं। इस तरह पूरी बुनाई करते जाएं और हर लाइन के आखिरी में 7 ट्रे. का बॉर्डर दोनों ओर से बुनते जाएं।  इच्छानुसार लं. तैयार कर लें।

मुड्ढा :- लं. पूरी होने के बाद मुड्ढा घटाने के लिए किनारे के बॉर्डर पर सिं.रि. बुनें। अब किनारे के केबल के प्रत्येक चे. में 1 चे. डालें। इस तरह से 9 चे बनेंगे।  अब आगे के केबल डिजाइन पूरा पहले की तरह कर लें। फिर दूसरी ओर का मुड्ढा भी पहले की तरह ही केबल का चे. बनाते हुए तैयार कर लें और बॉर्डर को सिं.रि. से बुनते हुए पूरी डिजाइन बुनें व 18 से.मी. तक लं. पूरी करें।

आगे का पल्ला :- 70 चे. बनाकर आगे का पल्ला भी पिछले पल्ले की भांति बुन लें। लं. पूरी होने के बाद आरंभ में गला व अंत में मुड्ढा घटाएं। गला घटाने के लिए 2 केबल के ऊपर से प्रत्येक ट्रे. में ट्रे. बनाएं। इस प्रकार 10-9- 8-7 एक-एक फं. कम करती जाएं।  जब 1 शेष रह जाए तो बुनाई बंद कर दें। पहले घटाने के साथ आखिरी में पीछे पल्ले की तरह ही मुड्ढे घटा लें। वी आकार का गला तैयार हो जाएगा।  दोनों पल्ले आगे के इसी तरह बुन लें।

पॉकेट :- 28 चे. की पंक्ति ट्रे. बुनते हुए तैयार करें। डिजाइन डालते हुए 10 सेमी. बुनें। पॉकेट तैयार है।

मेकअप :- पिछले पल्ले की केबल को भर लें और दोनों आगे के पल्ले की भी चे. से भरकर पीछे भाग का 124 ट्रे. रखें और अगले भाग का 32 ट्रे. रखकर अब स्वेटर के चे. आपस में मिलाकर दोनों किनारे मुड्ढे और पॉकेट सूईं या क्रोशिये से सफाई से सिल लें। अब 1 किनारे गांठ लगाकर क्रोशिये में फं. लेकर एक चे. में 4 ट्रे. बनाते हुए केबल बनाएं, फिर बिना फं. लिए थोड़ी दूरी पर प्रत्येक 1 इंच के बाद लेस बुनती जाएं।  जैकेट तैयार है।

अगले पेज पर देखिए और डिज़ाइन…..

मैरून लॉन्ग कोट

 

सामग्री: 600 ग्राम मैरून, 25 ग्राम सफेद ऊन, 9 नं. की सलाई, 3 बड़े  गोले मैरून ऊन ।

विधि:-

पीछे का भाग:- 9 नं. की स. पर 125 फं. डालकर सिं.रि. से बार्डर बनाएं।उ.स. हर बार उल्टी बुनें। 10 स. का बार्डर बना कर दोनों तरफ 8-8 फं. गा.स्टि. से बीच के फं. स्टा.स्टि. से बुनें। 10 इंच के बाद सारे फं. स्टा.स्टि. से बुनें। 22 इंच बना कर 5-3-2-1 से मुड्डे के फं. घटाएं। 8 इंच बना कर फं. पि.हो. में डालें।

आगे के भाग: 68-68 फं. डालकर पीछे वाले भाग के समान बनाएं। इसमें 10 फं. बटन पट्टी के हैं, जो साथ-साथ सिं.रि. से बुने जाएंगे। दूसरी तरफ 8 उ. फं. के बाद सफेद ऊन से बेल डालें। 10 इंच बनाकर उल्टे फं. व बेल के फं. को भी स्टा.स्टि. से बुनें। 15 इंच बना कर बटन पट्टी के साथ बेल बुनें। 22 इंच बना कर वी गला व 5-3-2-1 से मुड्डे के फं. घटाएं, फिर मुड्डे की तरह 8 फं. के बराबर बेल बुनें। लं. पूरी होने तक कंधे के 32-32 फं. पीछे वाले भाग से जोड़ लें। पीछे वाले भाग में लं. से 8 स. पहले कंधे के फ. छोडक़र बीच के फं. को सिं.रि. से बुनें। एक तरफ 12 इंच के बाद 3-3 इंच की दूरी पर 3 कॉज बना लें।

आस्तीन: 50 फं. डालकर 10 स. स्टा.स्टि. से फिर बेल डाल कर नीचे के फं. खोल कर डबल करके 2 फं. का 1 फं. करें। 6 स. के बाद दोनों तरफ 1-1 फं. बढ़ाती जाएं। 20½ इंच लं. होने तक फं. 110 तक हो जाएं। 5-3-2-2-2-2 से फं. घटा कर बचे सारे फं. बंद करें। दूसरी आस्तीन भी इसी प्रकार बुनें। 30 फं. डालकर आस्तीन की तरह बेल डालें, फिर 5 इंच स्टा.स्टि. से बुनकर फं. बंद करें, दूसरी पॉकेट भी इसी तरह बना कर तीनों तरफ क्रो से बीडिंग करें। कोट की सिलाई करें, बटन पट्टी पर बटन लगा लें। पॉकेट सी लें। आपका कोट तैयार है, इसे आप सूट, साड़ी या जींस के साथ पहनें।

अगले पेज पर देखिए और डिज़ाइन…..

नेवी ब्लू व फॉन जैकेट
 
 

सामग्री:- 200 ग्राम नेवी ब्लू ऊन, 130 ग्राम फॉन रंग की ऊन, थोड़ी सी सफेद ऊन 6 फैंसी बटन 10 व 9 नं. की सलाई

विधि:-

पीछे का भाग:- 10 नं. की स. पर फॉन ऊन से 110 फं. डालकर सिं.रि.से 1½ इंच का बॉर्डर बना कर 9 नं. की स. व नेवी ब्लू ऊन लगा कर 14 इंच बनाकर मुड्डे के फं. घटाकर 7½ इंच बनाकर फि. पि.हो. में डालें।

आगे के भाग:- 10 नं. की स. पर 60 फं. डालकर बॉर्डर बनाएं। 11 फं. बटन पट्टी के हैं जो फॉन रंग से बनेगी। 9 नं. की स. व नेवी ब्लू रंग की ऊन लगा कर 8 स. बनाएं, 8 स. फॉन रंग की बनाकर ब्लू पट्टी में सफेद से डिजाइन डालें। फिर दोनों रंग की 8-8 स. की पट्टी बनाकर लं. के बाद मुड्डे के फं. व वी गले की घटाई करें।दोनों कंधे के 26-26 फं. जोडक़र दोनों तरफ की मुड्डे की पट्टी बना कर सिलाई करके बटन लगा लें।

अगले पेज पर देखिए और डिज़ाइन…..

 पर्पल पॉकेट जैकेट

 

सामग्री: 350 ग्राम पर्पल रंग की ऊन,10 नं. की क्रो. हुक,थोड़ी सी सफेद ऊन 6 लटकन डेकोरेशन के लिए ।

विधि:-

पीछे का भाग:- क्रोशिये से 100 चेन बनाकर डिजाइन इस प्रकार बनाएं एक चेन में पांच ट्रे. एक साथ तीन चेन छोडक़र पांच चेन स्लिप स्टिच से जोड़ें फिर तीन चेन छोडक़र आगे वाले चेन पर पांच ट्रे. एक साथ पूरी लाइन इसी तरह।

दूसरी पंक्ति:- पांच-पांच चेन की जाली बनाएं। तीसरी पंक्ति:- जहां ट्रे. हैं वहां 5 चेन वाली जगह पर पांच ट्रे. पूरी पंक्ति इसी तरह। लंबाई 15 इंच हो जाने पर 3-2 1 मुड्ढे की घटाई करें। 7 इंच बनाकर बंद कर दें। 

आगे का दांया एवं बांया भाग:- 50 चेन बनाकर पीछे भाग वाली डिजाइन डालें। दोनों साइड पर बराबर दूरी पर पॉकेट बनाएं जब लंबाई 15 इंच हो जाए तो गले व मुड्ढों घटाएं। 7 इंच बनाकर बंद कर दें। स्वेटर के सभी भागों को जोडक़र सिल दें।प्रेस बटन व लटकन बटन पट्टी पर टांक दें। आपका जैकेट तैयार है।

अगले पेज पर देखिए और डिज़ाइन…..

झालर वाली लॉन्ग हाफ जैकेट

 

सामग्री:- 400 ग्राम हरी पत्ती ऊन, 10-10 ग्राम लाल, पीली, हरी ऊन, 9 नं. की सलाईयां, 3 फैंसी बटन, 2½ मी. लंबी मोती के झालर वाली लेस।

विधि:-

पीछे का भाग:- 9 नं. की स. पर 175 फं. डालकर गा.स्टि. से 6 स. (3 धारी) का बॉर्डर बनाएं। सी.स. पर दोनों तरफ से 1-1 फं. घटाती जाएं। 10 चिं तक घटाएं, अब 5 इंच बिना घटाए बुनें। पीले रंग की ऊन से डिजाइन डालें, इसके ऊपर लाल और सफद रंग से डिजाइन डालें। इसके बाद इसके दोनों तरफ पीला बहार को, लाल अंदर की तरफ व से बाहरी तरफ सीधा भाग बुनें। 18 इंच के बाद 5-5, 3-3, 1-1 से मुड्ढे के फं. घटाएं। 16½ इंच के बाद दोनों तरफ 30-30 फं. छोड़ कर बीच के फं. पर 1 इंच सिं.रि. से बॉर्डर बनाएं। 7½ इंच बनाकर फं. पि.हो. में डालें।

आगे के भाग :- 9 नं. की स. पर हरी ऊन से 90 फं. डालें। इनमें 10 फं. बटन पट्टी के हैं, जो साथ-साथ सिं.रि. से बनेंगे। एक तरफ पीछे वाले भाग के अनुसार एक तरफ फं. घटेंगे। बॉर्डर के बाद डिजाइन डालें, इसके समाप्त होने पर बॉर्डर के पास पूरे भाग में इसी प्रकार डिजाइन डालें। 17 इंच बना कर वी गला और 18 इंच बना कर मुड्ढे के फं. घटाएं। पीछे वाले भाग के बराबर मुड्ढा बनने तक कंधे के 30 फं. रह जाएं। इन्हें पीछे वाले भाग से जोड़ लें। दूसरी तरफ का भाग भी इसी प्रकार बुनें। इधर के भी फं. पीछे वाले भाग से जोड़ लें। इसकी सिलाई करें। बटन पट्टी पर बटन लगाएं। कंधे के आगे क्रो. से बीडिंग करें। नीचे घेरे पर लेस लगा लें। जॉकेट तैयार है।

 अगले पेज पर देखिए और डिज़ाइन…..

दो रंगों की जैकेट

 

सामग्री:-110 ग्राम ब्रिक रंग की ऊन, 100 ग्राम हरी ऊन, 9 व 10 नं. की सलाई, 6 फैंसी बटन।

विधि:-

पीछे का भाग:- 10 नं. की स. पर ब्रिक ऊन से 100 फं. डाल कर सिं.रि. से 14-16 स. का बॉर्डर बना कर 9 नं. की सलाई व हरी ऊन लगाएं। 1 सी. स. में 1 फं. सी., 1 फं. उ. हरी ऊन से बुनें। 5 स. स्टा. स्टि. से बुनें, इसी प्रकार दोनों ऊन से दोहराते हुए 15 इंच बुनें। 5-3-1 से मुड्डे के फं. घटाएं। 8 इंच बनाकर फं. पि.हो. में डालें।

आगे का भाग:- 10 नं. की स. पर 56 फं. डालकर 14-16 स. का बॉर्डर बुनें। इसमें 10 फं. बटन पट्टी के हैं जो ब्रिक ऊन से पीछे वाले भाग के समान बुनें। बटन पट्टी पर एक तरफ काज करती जाएं। 15 इंच बनाकर 5-3-1 से मुड्डे के फं. घटाएं, साथ ही वी गले की घटाई करें। कंधे के 22-22 फं. पीछे वाले भाग से जोड़ लें। एक तरफ से 11 फं. बुनते जाएं और साथ ही पीछे वाले फं. से जोड़ती जाएं। बटन पट्टी पर हरे फं. लगा लें।

मुड्डे का बार्डर:-10 नं. की स. पर 124-124 फं. उठा कर 10 स. सिं.रि. बना कर फं. बंद करके दोनों तरफ सिलाई कर लें।

अगले पेज पर देखिए और डिज़ाइन…..

डिजाइनर जैकेट

सामग्री :- गाजरी ऊन 100 ग्राम, सफेद, हल्के पीले व गहरे पीले रंग की ऊन 50-50 ग्राम, 9 व 11 नं. की सलाईयां, 11 नं. का क्रोशिया, मोटी सुई, जिप व 12 बटन।

विधि :- सभी बॉर्डर्स व पट्टियां 11 नं. की सलाईयों द्वारा गाजरी ऊन से सिं.रि. में बुनें। पीछे का भाग व बाजुएं 9 नं. की सलाईयों से स्टा. स्टि. में बुनें। सामने के भाग क्रोशिये द्वारा बुनें।

पीछे का भाग :-  गाजरी ऊन से 90 फं. पर 3 सेमी. बॉर्डर बुनें। बॉर्डर के ऊपर गाजरी ऊन से ही बुनते हुए लंबाई पूरी करें।

सामने का भाग :- 40-40 फं. पर बॉर्डर बुनें। बॉर्डर्स के ऊपर रंग-बिरंगे फूलों की पट्टियां लगाएं। पट्टियां बनाने के लिए नीचे बताए अनुसार सफेद, हल्के पीले, गहरे पीले व गाजरी फूल बनाकर जोड़ें। फूल बनाने के लिए 6 चे. का वृत्त बनाएं। वृत्त में (2 चे., 1 ट्रे. 2 चे. बनाकर स्लि.स्टि. द्वारा वृत्त में जोड़ें) 8 बार।आवश्यकतानुसार संख्या में फूल बनाकर जैकेट के नाप को ध्यान में रखकर पट्टियां बनाएं। यथास्थान गले की शेप दें। पट्टियों को आपस में जोडक़र बॉर्डर के ऊपर सी दें। 

बटन पट्टियां : 12 फं. पर आवश्यकतानुसार लंबी पट्टी बनाकर गले व सामने के भागों पर जोड़ दें। 

बाजुएं : दोनों बाजुएं एक समान बुनें। एक बाजू के लिए 70 फं. पर 2 सेमी. बॉर्डर बुनें। अगली सलाई में बराबर दूरी पर 30 फं. बढ़ाकर 100 फं. कर लें। आवश्यकतानुसार लंबाई करके यथास्थान सी दें। जैकेट की सिलाई करके सामने की पट्टियों पर जिप व शो बटन लगा दें।

अगले पेज पर देखिए और डिज़ाइन…..

 

सामग्री :- 500 ग्राम मिक्स ऊन, 9 व 10 नं. की सलाई, 2 बड़े फैंसी बटन।

विधि:-

पीछे का भाग :- 10 नं. की स. पर 120 फं. डाल कर बॉर्डर इस प्रकार बुनें। सी. स. में 2 फं. सी., 1 फं. सी., ध.अ.क का 3 फं. का 1 फं. बुनें, ध.अ.क. 1 फं. सी., 4 फं. उ.। 2, 3, 4 स. में उ. फं. पर उ. और सी. फं. पर सी. फं. बुनें। इस प्रकार 4 स. का डिजाइन डालकर 2 इंच बॉर्डर बुनें। 9 नं. की स. लगा कर स्टा.स्टि. से 15 इंच बुन कर 5 फं. घटाकर 3 इंच रैगलन घटाई करें। 5 इंच बनाकर फं. पि.हो. में डालें।

आस्तीन:- 10 नं. की स. लगा कर पीछे वाले भाग के समान 4 इंच बॉर्डर बनाकर 9 नं. की स. लगा कर स्टा.स्टि. से बुनें। 6 स. के बाद दोनों तरफ 1-1 फं. बढ़ाती जाएं। 20 इंच बुनने तक फं. बढक़र 100- 106 तक हो जाए। पीछे वाले भाग के समान 3½ इंच घटाई करके बचे फं. बंद करें। दूसरी आस्तीन भी इसी प्रकार बुनें।

आगे का भाग:- 9 नं. की स. पर 9 फं. डालकर 2 स. गा.स्टि. से बुनें। 3 फं. उ., 1 फं. के 2 फं. करें, 1 फं. सी., 1 फंदे के 2 फं. करें। 3 फं. उ. बुनें। उ. स. हर बार उ. बुनें। इस प्रकार दोनों तरफ 6-6 फं. करें और सी. स. में दोनों तरफ 3 फं. के बाद 1-1 फं. बढ़ाती जाएं। 45 फं. होने पर एक तरफ से फं. बढ़ाना बंद करें तथा नीचे से 10 स. होने पर बॉर्डर वाला 5 फं. की जाली डालती जाएं और दोनों तरफ 3-3 फं. उ. बुनें। जब 45 फं. हो जाएं तो जिस तरफ से फं. बढ़ाने बंद किए हैं उस तरफ पूरे फं. पर जाली का डिजाइन डालें। दूसरी तरफ 61 फं. होने पर सारे फं. स्टा.स्टि. से बुनें। अब यहां से पीछे वाले भाग के समान लं., गला व मुड्डों की घटाई करें। कंधे के 26-26 फं. पीछे वाले भाग से जोड़ लें। एक तरफ से 6 फं. गा.स्टि. से बुनती जाएं व पीछे वाले भाग से जोड़ती जाएं। बटन पट्टी पर 2 बड़े कॉज करके बटन लगा कर आस्तीन जोड़ लें व दोनों तरफ से सिलाई कर लें। आगे वाले भाग में नीचे दोनों तरफ 1-1 लूप बना लें।

नेकलस:- 9 नं. के क्रो. से 15 इंच लं. फैंसी चेन बना लें। दोनों तरफ गोल फूल बना लें। इस चे. के बीच में 7 इंच लंबी लूप बना लें। आपका नेकलेस तैयार है।

अगले पेज पर देखिए और डिज़ाइन…..

वी नेक जैकेट

 

सामग्री :- मिक्स ऊन 500 ग्राम, 9 व 10 नं. की सलाईयां, 5 बटन व मोटी सुई।

निर्देश : सभी बॉर्डर्स 10 नं. सलाईयों से सिं.रि. में बुनें। शेष बुनाई 9 नं. की सलाईयों से करें। सामने के भाग में यथास्थान केबल्स व जालीदार बुनाई डालें।

विधि:- 

केबल्स :- 1 केबल 6 फं. पर डालें। सलाई 1 से 4  स्टा.स्टि. में। सलाई 5  3 फं. पिन पर उतारें। अगले 3 फं. पिन वाले फं. के आगे से लेकर सी. बुनें। पिन वाले फं. भी सी. बुनें। सलाई 6  सभी फं. उ., इन्हीं 6 सलाईयों को दोहराएं। 

जालीदार बुनाई :- सलाई 1 1 नया फं. बनाएं, 1 फं. सी. बुनें, 1 नया फं. बनाएं।सलाई 2, 4, 6 तीनों फं. उ.। सलाई 3 तीनों फं. सी.। सलाई 5 3 फं. का 1 फं. बनाएं। इन्हीं 6 सलाईयों को दोहराएं।

सामने के भाग :- दोनों भाग 65-65 फं. पर बुनें। बॉर्डर के ऊपर यथास्थान 10-10 फं. पर मो.स्टि. में बटन पट्टियां बुनें व शेष भाग में यथास्थान जालीदार बुनाई व केबल्स डालते हुए बुनें। दोनों बुनाइयों के बीच में व किनारों पर 2-2 फं. रि.स्टा.स्टि. में बुनें। यथास्थान मुड्ढों व गला छांटे। गला छांटने के लिए गले की ओर हर सलाई के आरंभ में 1-1 फं. घटाते हुए लंबाई पूरी करें।

बाजुएं :- दोनों बाजुएं एक समान बुनें। 50 फं. पर 5 सेमी. बॉर्डर बुनें। अब हर छठी सलाई में दोनों किनारों पर 1-1 फं. बढ़ाते हुए बुनें। मध्य के फं. पर जालीदार बुनाई डालें। बगल तक लंबाई करके बाजू का छांट देने के लिए प्रत्येक सलाई में दोनों किनारों पर 1-1 फं. घटाती जाएं। बाजू का छांट मुड्ढों के छांट के बराबर हो जाने पर फं. बंद कर दें। जैकेट की सिलाई करके बटन टांक दें।

बुनाई सौजन्य – अंजू शर्मा,अर्चना चौहान,पुनीता सिंह

ये भी पढ़ें

परफेक्ट वार्डरोब के लिए रखें ये चीज़ें

ऐसे करें गर्म कपड़ों की देखभाल

ट्रेंडी फेस्टिव विंटर कलेक्शन

आप हमें फेसबुकट्विटरगूगल प्लस और यू ट्यूब चैनल पर भी फॉलो कर सकती हैं।