मेरी उम्र 27 वर्ष है, पीरिएड आने के पहले बाएं साइड पेट में बहुत दर्द होता है। इसका कोई इलाज बताएं?
– महिमा चंद्रा, इलाहाबाद
 
बदलती जीवनशैली, प्रदूषण और खानपान में बदलाव की वजह से अक्सर महिलाओं में पीरियड्स के दिनों में बहुत अधिक दर्द की समस्या है। मासिक धर्म में अनियमितता होने पर भी महीने के वो दिन बहुत ही दर्द भरे हो सकते हैं। आपको पेट के खास हिस्से में ज्यादा दर्द होता है, इसकी जांच करवाना आवश्यक है, अंडाशय में गांठ भी इसका कारण हो सकती है। अल्ट्रासाउंड भी करवाना जरूरी है, जांच के बाद ही कुछ कहा जा सकता है। सामान्य स्थिति में पीरियड्स के दौरान प्रोस्टाग्लैंडीन स्रावित होते हैं। पीरियड्स के समय गर्भाशय की वॉल में तेजी से संकुचन होता है। जब गर्भाशय की वॉल में संकुचन होता है, जब गर्भाशय की मांसपेशियां सिकुड़ती हैं, तो थोड़ी देर के लिये ऑक्सीजन की पूर्ति कम हो जाती है और ऑक्सीजन की कमी के कारण गर्भाशय के टिश्यू प्रोस्टाग्लैंडीन नामक केमिकल का स्राव करते हैं जिसके कारण दर्द होता है।