मेरी 12 वर्षीय बेटी स्कूल जाते वक्त कुछ नहीं खाती और न ही दूध पीती है। इसके अलावा मैं उसके लंचबॉक्स में जो भी रखती हूं, अक्सर वह भी वापस आ जाता है। मैं क्या करूं कि मेरी बेटी हैल्दी भोजन करने लगे।
बच्चों की परवरिश में सूझ-बूझ की आवश्यकता होती है, इसके लिए निम्न टिप्स अपनाएं-
1. स्वस्थ भोज्य विकल्प उपलब्ध कराएं- बच्चों को घर में जो कुछ मिले, वे उन्हें खाने की कोशिश करते हैं। इसलिए जरूरी है कि आपकी अलमारी में हैल्दी खाद्य पदार्थ ही उपलब्ध हों।
2. सुबह के नाश्ते को प्राथमिकता दें- जल्दी से तैयार होने वाले दलिया जैसे भोजन से दिन की शुरुआत करें और उन्हें बताएं कि स्वस्थ रहने के लिए सुबह का नाश्ता अहम है।
3. स्वास्थ्यकर भोजन की परंपरा कायम करें- स्वादिष्ट व स्वास्थ्यकर भोजन की योजना बनाएं तथा बच्चों के साथ खाना पकाने की कोशिश करें।
4. आदर्श स्थापित करें- आप स्वयं भी स्वस्थ भोजन लेना तय करें तथा ठीक वैसा ही व्यवहार करें, जैसा आप अपने बच्चों से उम्मीद रखते हैं।
ये भी पढ़े-
कुछ भी करते वक्त मेरी सांस अटकती है और छाती में दर्द होता है। क्या मुझे दिल की बीमारी है?
वेट लॉस के लिए ट्राई करें ये 7 होम रेमेडीज़
