Reels Addiction Study: मोबाइल पर शॉर्ट वीडियोस और रील देखना अधिकांश लोगों को पसंद होता है। कुछ लोग तो रील के इतने दीवाने होते हैं कि वो ख़ुद को रील देखने से रोक ही नहीं पाते हैं। लेकिन, रील को लेकर उनका यह एडिक्शन उनकी हेल्थ के लिए नुक़सानदायक साबित हो सकता है। जी हाँ, हाल ही में हुई एक स्टडी में यह खुलासा हुआ है कि रात को रील देखने से ब्लड प्रेशर बढ़ सकता है।
क्या कहती है स्टडी

बीएमसी जर्नल में प्रकाशित एक स्टडी में सामने आया है कि रात में सोने के पहले शॉर्ट वीडियो देखना हाइपरटेंशन का ख़तरा पैदा कर सकता है। चीन की हबेई मेडिकल यूनिवर्सिटी के शोधकर्ताओं ने 2023 में 4,318 प्रतिभागियों के रात में बिताए गए स्क्रीन टाइम का विश्लेषण किया। इसका उद्देश्य इस बात का पता लगाना था कि क्या सोते समय स्क्रीन पर बिताए गए समय और ब्लड प्रेशर लेवल ख़ास तौर पर हाइपरटेंशन के बीच कोई संबंध है या नहीं। उन्होंने पाया कि यह आदत हाइपरटेंशन से जुड़ी हुई है। यह आदत दिमाग़ को प्रभावित करती है। स्टडी में हाइपरटेंशन से बचने के लिए रात में स्क्रीन टाइम को सीमित करने पर बल दिया गया है। इसके अलावा वेट मैनेजमेंट, ब्लड लिपिड्स, ग्लूकोस, और सोडियम इंटेक को भी कम करने का सुझाव दिया है। हाइपरटेंशन के अलावा रिल्स एडिक्शन ये समस्याएँ भी पैदा कर सकता है।
आखों की रोशनी
मोबाइल देखने का सीधा असर हमारी आखों पर पड़ता है। ख़ास तौर पर रात में सोने के पहले घंटों रील्स देखना चश्मा लगने का कारण बन सकता है।
स्ट्रेस
अगर आप सोने से पहले शोर्ट वीडियोस देखते रहते हैं तो यह स्ट्रेस का कारण बन सकता है और इसके कारण ही हाइपरटेंशन हो सकता है।
वेट गेन
स्ट्रेस और हाइपरटेंशन की वजह से अचानक आपका वजन भी बढ़ सकता है, यानी की रात में मोबाइल देखना मोटापे का भी बड़ा कारण हो सकता है।
बचने के लिए अपनाएं येतरीके
अगर आपको भी सोने के पहले देर रात तक रील्स या शॉर्ट वीडियो देखने की लत लग चुकी है तो आप यह तरीक़े अपना कर अपनी इस आदत से मुक्ति पा सकते हैं।
बिस्तर से दूर रखें मोबाइल
सोते समय मोबाइल को बिस्तर में नहीं रखें, क्योंकि मोबाइल साथ रखने से नींद नहीं आने पर लोग रील्स देखना शुरू कर देतें हैं। फ़ोन की स्क्रीन से निकालने वाली लाइट से शरीर में मेलाटोनिन का संश्लेषण प्रभावित होता है। यह हार्मोन नींद को नियंत्रित करता है इसलिए फ़ोन के इस्तमाल से नींद में ख़लल पड़ता है। नींद पर्याप्त नहीं होने से हाइपरटेंशन की समस्या हो सकती है।
फ़ोन देखने की जगह किताब पढ़ें
फ़ोन से दूरी बनाये रखने के लिए सोने के पहले कुछ देर अपनी रुचि की कोई अच्छी किताब ज़रूर पढ़ें। इससे आपको नींद अच्छी आएगी।
मेडिटेशन
सोने के पहले कुछ देर मैडिटेशन ज़रूर करें। इससे आप अपनी मोबाइल देखने की लत से मुक्ति पा सकते हैं।
तो, आप भी अगर रात में सोने के पहले बिस्तर में लेट कर शॉर्ट वीडियोस या यूट्यूब, फ़ेसबुक, और इंस्टाग्राम रील्स घंटों देखते हैं तो सावधान हो जाइए क्योंकि यह आपकी ओवरऑल हेल्थ पर असर डाल सकता है।
