skin care tips to get radiant glowing skin
skin care tips to get radiant glowing skin

Glowing Skin Tips: रोमांटिक नाइट के लिए सिर्फ कपड़े कस करना या वेन्यू सेट करने के अलावा अपनी त्वचा को भी सुंदर और चमकदार बनाना जरूरी है। एक सही स्किन केयर रूटीन को अपनाकर आप रोमांटिक डेट नाइट से पहले अपनी त्वचा को आकर्षक और तरोताजा बना सकती हैं। रोमांटिक नाइट से पहले पर्याप्त नींद लेना जरूरी है। इससे आपकी त्वचा को रेस्ट मिलेगा। त्वचा जितनी हाइड्रेटेड होगी उतनी ही चमकदार नजर आएगी। इसलिए अधिकतर पानी पीते रहें। एक्ने फ्री स्किन के लिए हमेशा अच्छी क्वालिटी के प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करें। हम आपको स्किन प्रेप के कुछ खास टिप्स बताने जा रहे हैं, जिसको अपनाकर आपकी त्वचा सॉफ्ट, खूबसूरत और आकर्षक बनेगी, जिससे आपकी रोमांटिक नाइट हमेशा के लिए यादगार परफेक्ट होगी। 

How To Plan Your Skin CTM Routine
How To Plan Your Skin CTM Routine

रोमांटिक नाइट की तैयारी की शुरुआत फ्रेश और साफ त्वचा से होती है। सबसे पहले किसी माइल्ड फेस वॉश से अपने चेहरे को धोएं, जिससे कि चेहरा साफ होगा और जमी हुई गंदगी, तेल गायब हो जाएंगे। एक्सफोलिएशन की मदद से डेड सेल्स को चेहरे से हटाएं। अगर आपकी सेंसिटिव त्वचा है तो जेंटल केमिकल एक्स्पोलिएटर का इस्तेमाल करें। एक्सफोलिएशन से आपकी त्वचा चमकदार और  स्मूथ दिखेगी। अब किसी अच्छे टोनर से चेहरे को टोन करें और सूखने के बाद एलोवेरा युक्त मॉइश्चराइजर लगाएं, जिससे आपका चेहरा सॉफ्ट रहेगा। 

हाइड्रेशन से त्वचा की चमक बढ़ती है। अच्छा टोनर इस्तेमाल करने से चेहरा हाइड्रेटेड रहता है। गुलाब जल का इस्तेमाल चेहरे के पीएच को बैलेंस करता है। विटामिन सी या हयालूरोनिक एसिड युक्त सीरम का उपयोग करने से भी त्वचा हाइड्रेशन के साथ-साथ ग्लो भी करती है।

Sheet Mask apply For glowing and hydrating skin
Sheet Mask apply For glowing and hydrating skin

डेट नाइट के लिए परफेक्ट स्किन पाने के लिए शीट मास्क लगाएं। इससे तुरंत ताजगी और चमक मिलती है। शीट मास्क लगाना काफी आसान होता है और यह हमारे त्वचा में नमी को लॉक करती है। अगर आपकी ऑइली स्किन है तो क्ले मास्क का इस्तेमाल कर सकते हैं। एक्स्ट्रा तेल और गंदगी को हटाने में भी मदद करता है। बंबू शीट मास्क भी एंटी एजिंग प्रॉपर्टीज के लिए कारगर है। 

डेट नाइट से पहले अपनी आंखों के नीचे डार्क सर्कल्स या स्वेलिंग को दूर करने के लिए कुछ जरूरी उपाय अपनाएं। आंखों के नीचे के डार्क सर्कल्स को हटाने के लिए कूलिंग आई जेल या फिर अंडर आई पैच लगा सकते हैं। खीरे के स्लाइस या फिर ग्रीन टी के बैग्स को भी आंखों पर 10 मिनट तक रखने से काफी आराम मिलता है। आंखों की सूजन कम होती है और रिलैक्स मिलता है। 

रोमांटिक नाइट पर जाने के लिए सॉफ्ट लिप्स काफी महत्वपूर्ण रोल निभाते हैं। लिप स्क्रब की मदद से अपने होठों को एक्स्पोलिएट करें। कॉफी से बना स्क्रब का इस्तेमाल किया जा सकता है। होठों को हाइड्रेट रखने के लिए लिप बाम या लिप मास्क भी लगा सकते हैं। 

नहाने के लिए किसी अच्छी खुशबू वाले बॉडी वॉश या शावर जेल का इस्तेमाल करें। बॉडी स्क्रब की मदद से पूरे शरीर को भी एक्सफोलिएट करें। नहाने के बाद त्वचा पर बॉडी लोशन जरूर लगाएं। इससे आपकी बॉडी से बहुत अच्छी खुशबू आएगी। 

जब आप मेकअप करें तो लाइट और नेचुरल मेकअप चुनें। आंखों के आसपास और होठों के मेकअप का भी अच्छे से ध्यान दें। हल्का मेकअप करें। उसके बाद सेटिंग्स स्प्रे जरूर लगाएं, जिससे लंबे समय तक मेकअप टिका रहेगा। 

प्रतिमा 'गृहलक्ष्मी’ टीम में लेखक के रूप में अपनी सेवाएं दे रही हैं। डिजिटल मीडिया में 10 सालों से अधिक का अनुभव है, जिसने 2013 में काशी विद्यापीठ, वाराणसी से MJMC (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की। बीते वर्षों...