Radiant Glow Tips
Radiant Glow Tips

Radiant Glow Tips: डेट पर जाना बहुत ही खास एहसास होता है। इस मौके पर हर कोई सबसे अच्छा दिखना चाहता है। चेहरे का चमक आत्मविश्वास को और भी बढ़ाता है। सुंदर दिखने के लिए त्वचा का निखार जरूरी है। ऐसे में आप सैलून ट्रीटमेंट या महंगी ब्यूटी प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल भी कर सकती हैं लेकिन अगर आप त्वचा को सुंदर बनाने के लिए घरेलू नुस्खे का प्रयोग करें तो आपकी त्वचा को पोषण देने के साथ-साथ आपको हानिकारक केमिकल्स के दुष्प्रभाव से बचाएगा। घर में मौजूद सामग्री से आप आसानी से फेस के लिए जरूरी प्रोडक्ट्स बना सकते हैं। घरेलू नुस्खे अपनाने से पहले सबसे जरूरी है। अपने स्किन के बारे में पता करना आपकी त्वचा रूखी है।

ऑयली है या कांबिनेशन स्किन है यह जानने के बाद ही आप घरेलू नुस्खे का उपयोग करें। अगर आपकी स्किन सेंसिटिव है तो आपको बहुत ही सॉफ्ट सामग्री का इस्तेमाल करना चाहिए। अगर चेहरा काफी ड्राई है तो और नमी युक्त पदार्थ का इस्तेमाल करें। जिसका इस्तेमाल करने से 24 घंटे में चमकदार और फ्रेश त्वचा पाएंगे इसका इस्तेमाल करने से आपकी त्वचा में तुरंत निखार आएगा और काफी लंबे समय तक त्वचा से जुड़ी समस्याएं नहीं होगी।

Radiant Glow Tips-Lemon and Honey Face Mask
Lemon and Honey Face Mask

शहद और नींबू का फेस मास्क आपकी त्वचा को चमकदार और मुलायम बनाने में असरदार है। शहद के अंदर हाइड्रेटिंग गुण मौजूद होते हैं। यह त्वचा की नमी बनाए रखने में मदद करता है। वहीं नींबू का इस्तेमाल नेचुरल ब्लीचिंग एजेंट के रूप में किया जा सकता है। इस मास्क को बनाने के लिए एक चम्मच शहद में आधे चम्मच नींबू का रस आपको अच्छे से मिलाना है। फिर इस मास्क को अपने चेहरे पर 10 से 15 मिनट के लिए लगाएं। सूखने के बाद गुनगुने पानी की मदद से चेहरा साफ करें। इस मास्क का उपयोग करने से आपकी त्वचा में ताजगी आएगी और दाग धब्बे दूर होंगे।

डेट के लिए रेडी होना है और चेहरे पर तुरंत चमक लाने के लिए आप दूध और केसर का उपयोग कर सकती हैं। केसर नेचुरली आपकी त्वचा की रंगत को सुधारता है। चेहरे पर तुरंत चमक लाने के लिए केसर प्रभारी माना जाता है। जबकि दूध का इस्तेमाल करने से चेहरे को पोषण और नमी मिलती है। इस फेस मास्क को बनाने के लिए दो चम्मच कच्चे दूध में दो-तीन चुटकी केसर मिलाएं और 10 मिनट तक छोड़ दें। अब कॉटन बॉल की मदद से इसे अपने चेहरे और गर्दन के आसपास लगाएं। 15 मिनट बाद ठंडे पानी की मदद से अपने चेहरे को धोएं। तुरंत निखार और चमक लाने में यह मास्क कारगर साबित होगा।

चेहरे पर तुरंत चमक लाने के लिए हल्दी और बेसन का इस्तेमाल बेहतर साबित होगा। त्वचा की गंदगी को साफ करने के लिए बेसन का इस्तेमाल सदियों से किया जा रहा है।यह चेहरे पर अतिरिक्त तेल को भी हटाता है। हल्दी में एंटीऑक्सीडेंट और एंटी इंफ्लेमेटरी गुण मौजूद होते हैं, जो हमारी स्किन के स्वास्थ्य के लिए बेहतर होते हैं। इस फेस मास्क को बनाने के लिए दो चम्मच बेसन में आधा चम्मच हल्दी पाउडर मिलाएं फिर गुलाब जल या दूध की मदद से पेस्ट को तैयार करें। इस पेस्ट को अपने चेहरे पर लगाकर 15 से 20 मिनट तक सूखने दें। अब गुनगुने पानी की मदद से चेहरे को धोएं। इस नुस्खे को अपनाने से आपकी भी त्वचा को तुरंत ताजगी और निखार मिलेगी।

apply cucumber face mask
apply cucumber face mask

खीरे में हाइड्रेटिंग गुण मौजूद होते हैं। त्वचा को तुरंत ठंडक देने और चेहरे में ताजगी लाने के लिए खीरे के फेस मास्क का इस्तेमाल किया जा सकता है। डेट पर जाने के लिए आपको रेडिएंट और फ्रेश लुक चाहिए तो आप खीरे के इस फेस मास्क का इस्तेमाल करें। फेस मास्क को बनाने के लिए खीरे को कद्दूकस करके उसका रस निकाल लें। फिर उसमें एक चम्मच ऐलोवेरा जेल मिलाएं। फेस मास्क को अपने चेहरे पर 15 से 20 मिनट तक लगाकर छोड़ दें और फिर गुनगुने पानी की मदद से धो लें। यह आपकी त्वचा पर इंस्टेंट ग्लो लाने के लिए काफी फायदेमंद साबित होगा।

त्वचा की डलनेस को दूर करने के लिए पपीते और शहद का फेस मास्क लगाए जा सकता है। पपीते में पपेन नाम का एंजाइम मौजूद होता है, जो हमारी त्वचा की डेड सेल्स को हटाने में मदद करता है। वहीं शहद हमारे चेहरे में नमी को बरकरार रखता है। फेस मास्क को बनाने के लिए पके हुए पपीते का पल्प ले लें और उसमें एक चम्मच शहद मिलाना है और मास्क को चेहरे और गर्दन पर लगाएं। 15 से 20 मिनट बाद इस फेस मास्क को सादे पानी की मदद से धो लें। इस फेस मास्क का इस्तेमाल करने से त्वचा चमकदार और साफ बनेगी।

डेट पर जाने के लिए सुंदर दिखना है तो सुंदर त्वचा पाने के लिए ओट्स और दही का पेस्ट बनाया जा सकता है। दही हमारी त्वचा को पोषण और नमी प्रदान करती है जबकि ओट्स का इस्तेमाल त्वचा को एक्स्फोलिएट करने के लिए किया जाता है। यह चेहरे पर जमे हुए डेड सेल्स को हटाने में प्रभावी है और त्वचा में निखार लाती है। इस स्क्रब को बनाने के लिए एक चम्मच दही और एक चम्मच ओट्स को अच्छे से मिलाएंष फिर हल्के हाथों से इसे अपने चेहरे पर लगाएं। अब 15 मिनट बाद गुनगुने पानी से अपने चेहरे को धो लें। फिर किसी अच्छे मॉइश्चराइजर को अप्लाई करें।

तुरंत निखार पाने के लिए आप नारियल तेल का प्रयोग कर सकते हैं। नारियल तेल में नेचुरल मॉइश्चराइजिंग और एंटीऑक्सीडेंट गुण मौजूद होते हैं, जो हमारी त्वचा को पोषण देने में मदद करता है। सोने से पहले रोज रात को आप नारियल तेल को अपने चेहरे पर लगा सकते हैं। सबसे पहले फेस वॉश करें। फिर थोड़े से नारियल तेल को अपने फेस पर अप्लाई करें और हल्के हाथों से चेहरे की मसाज करें।

बर्फ के टुकड़े का इस्तेमाल करने से त्वचा पर ब्लड सर्कुलेशन बढ़ता है, जिससे चेहरे में तुरंत निखार आता है। जबकि गुलाब जल नेचुरल टोनर के रूप में इस्तेमाल किया जाता है। यह चेहरे को फ्रेश और टोन करता है। सबसे पहले एक कटोरी में गुलाब जल लें और इसमें कुछ बर्फ के टुकड़े डालकर रेफ्रिजरेटर में फ्रीज कर दें। अब इस बर्फ के टुकड़े को किसी कपड़े में लपेटकर धीरे-धीरे चेहरे पर लगाएं। इस उपाय को करने से त्वचा की थकान दूर होगी और चेहरा तुरंत ही रेडिएट और फ्रेश होगा।

प्रतिमा 'गृहलक्ष्मी’ टीम में लेखक के रूप में अपनी सेवाएं दे रही हैं। डिजिटल मीडिया में 10 सालों से अधिक का अनुभव है, जिसने 2013 में काशी विद्यापीठ, वाराणसी से MJMC (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की। बीते वर्षों...