Drinking water while standing
Drinking water while standing

Overview:खड़े होकर पानी पीना पड़ सकता है भारी- जानिए कैसे यह आदत चुपचाप बिगाड़ती है सेहत

खड़े होकर पानी पीने की आदत से शरीर पर कई नकारात्मक असर पड़ सकते हैं। यह पाचन तंत्र को बिगाड़ता है, गैस-एसिडिटी की समस्या बढ़ाता है और किडनी पर दबाव डाल सकता है। तेज़ी से गटकने पर पानी फेफड़ों में जाने का खतरा भी रहता है, जिससे निमोनिया हो सकता है। साथ ही, यह जोड़ों और हड्डियों पर असर डालकर दर्द या सूजन की वजह बन सकता है और हाइड्रेशन असंतुलित कर देता है।

Drinking Water while Standing: आज के फास्ट लाइफ स्टाइल में हम छोटी-छोटी आदतों को अनदेखा कर देते हैं, जो हमारी हेल्थ प्रॉब्लम्स का कारण बन सकता है I इनमे से एक खराब आदत है खड़े होकर पानी पीना। लेकिन क्या आप जानते हैं कि यह छोटी सी आदत आपके शरीर पर गहरा असर डाल सकती है? डायटिशियन स्वाति बाथवाल के अनुसार, खड़े होकर पानी पीने पर अक्सर हम पानी को तेज़ी में गटकते हैं, जिससे पानी सही तरीके से शरीर में अवशोषित नहीं होता और एस्पिरेशन निमोनिया जैसे ख़तरनाक परिणाम हो सकते हैं ।
इसके अलावा, इस आदत से पाचन तंत्र प्रभावित होता है क्योंकि पानी जल्दी पेट के निचले हिस्से में चला जाता है, जिससे गैस, एसिडिटी और सूजन जैसी समस्याएँ बढ़ जाती हैं I
कुछ सोर्स के अनुसार किडनी पर इसके असर को भी चिंता का विषय बताया गया है: खड़े होकर पानी पीने से पानी तुरंत मूत्राशय में पहुँच सकता है, जिससे किडनी को फिल्टरिंग का समय नहीं मिलता और उससे संबंधित समस्या जैसे कि किडनी स्टोन या इन्फेक्शन हो सकता है।
साथ ही, यह आदत जोड़ों और हड्डियों पर भी असर डाल सकती है—पानी तेजी से नीचे जाने से जोड़ों में तरल संतुलन बिगड़ सकता है, जिससे सूजन या दर्द की आशंका हो सकती है

जोड़ों और हड्डियों को नुकसान

Drinking Water while Standing-Standing and drinking water can lead to serious health issues
Woman drinking water in standing posture

खड़े होकर पानी पीने से शरीर का फ्लूइड बैलेंस बिगड़ जाता है। इसका असर सीधा हड्डियों और जोड़ों पर पड़ता है। कई बार लोग बताते हैं कि उन्हें घुटनों या जोड़ों में दर्द की शिकायत बढ़ने लगी है, तो उसकी एक वजह ये भी हो सकती है। जब पानी तेजी से पेट में जाता है तो शरीर उसे सही तरह से इस्तेमाल नहीं कर पाता और टॉक्सिन्स जमने लगते हैं। इससे आगे चलकर गठिया जैसी दिक्कतें भी हो सकती हैं। इसलिए बड़ों की बात मानिए, पानी हमेशा बैठकर और धीरे-धीरे पिएं।

पाचन गड़बड़ होना

Experts warn against the habit of drinking water in a standing position
Drinking water while standing may harm digestion and kidneys

अगर आप खड़े होकर पानी पीते हैं तो वो सीधे पेट में तेज़ी से जाता है। इससे पेट पर दबाव आता है और पाचन बिगड़ने लगता है। नतीजा—खाना ठीक से नहीं पचता, गैस और अपच जैसी दिक्कतें बढ़ने लगती हैं। कई लोग खाने के तुरंत बाद पानी पी लेते हैं, वो भी खड़े होकर। ये आदत और भी ज्यादा खतरनाक है। पाचन तंत्र को दुरुस्त रखना है तो पानी आराम से, बैठकर और थोड़े-थोड़े सिप में ही पीना चाहिए।

किडनी पर असर

खड़े होकर तेजी से पानी पीने से प्यास तुरंत नहीं बुझती। आपको लगेगा कि और पानी चाहिए। ऐसे में शरीर में मौजूद गंदगी और टॉक्सिन्स सीधे ब्लैडर में जमा हो जाते हैं। धीरे-धीरे ये किडनी पर दबाव डालते हैं और उसका कामकाज प्रभावित करने लगते हैं। लंबे समय तक अगर ये आदत बनी रही, तो किडनी को नुकसान तक हो सकता है। इसलिए किडनी को हेल्दी रखना है तो बस एक छोटा सा नियम मान लीजिए—बैठकर पानी पीना है और धीरे-धीरे पीना है।

फेफड़ों और सांस पर असर

जब आप खड़े होकर जल्दी-जल्दी पानी पीते हैं, तो पानी फूड पाइप और विंड पाइप के बीच गड़बड़ पैदा कर देता है। इसकी वजह से ऑक्सीजन सप्लाई प्रभावित हो सकती है। अगर ये आदत बार-बार दोहराई जाए तो फेफड़ों पर असर पड़ सकता है। यहां तक कि दिल से जुड़ी दिक्कतें भी हो सकती हैं। छोटे बच्चों को तो खासतौर पर ये आदत नहीं डालनी चाहिए, वरना उन्हें सांस की तकलीफ भी हो सकती है।

तनाव और पोषण की कमी

खड़े होकर पानी पीने से शरीर को ज़रूरी पोषक तत्व सही तरह से नहीं मिल पाते। इससे दिमाग तक भी पानी और पोषण की सप्लाई कम हो जाती है। नतीजा—आपको बार-बार थकान, तनाव और कमजोरी महसूस हो सकती है। वहीं अगर आप बैठकर पानी पिएंगे तो शरीर रिलैक्स रहेगा और पानी धीरे-धीरे हर अंग तक पहुंचेगा। इससे पाचन भी सही होगा और शरीर को असली फायदा मिलेगा।

खड़े-खड़े पानी पीना आसान लगता है लेकिन अंदर से शरीर को बड़ा नुकसान करता है। तो अगली बार जब भी प्यास लगे, याद रखिए—गिलास हाथ में लें, आराम से बैठें और छोटे-छोटे सिप लेकर पानी पिएं। यही सेहत का असली मंत्र है।

मेरा नाम दिव्या गोयल है। मैंने अर्थशास्त्र (Economics) में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है और उत्तर प्रदेश के आगरा शहर से हूं। लेखन मेरे लिए सिर्फ एक अभिव्यक्ति का माध्यम नहीं, बल्कि समाज से संवाद का एक ज़रिया है।मुझे महिला सशक्तिकरण, पारिवारिक...