Salt Types and Benefits: किसी भी प्रकार के भोजन में नमक का विशेष महत्व होता है। नमक हमारे खानपान में सोडियम का सबसे प्रमुख स्रोत है। सोडियम की वजह से कोशिकाएं ठीक से काम करती हैं और शरीर में मौजूद फ्लूड्स और इलेक्ट्रोलाइट्स को बैलेंस में बनाए रखती है। नमक हमारे शरीर में सोडियम की पूर्ति करता है। वैज्ञानिक भाषा में नमक को सोडियम क्लोराइड भी कहा जाता है।
डब्ल्यू एच ओ स्वस्थ रहने के लिए लोगों को रोजाना 5 ग्राम से कम नमक खाने की सलाह देता हैं, जो लगभग एक चम्मच के बराबर है। लेकिन भारत में सरकारी आंकड़ों के हिसाब से देखा जाए तो यहां लोग रोजाना 11 ग्राम नमक खाते हैं जो डब्ल्यू एच ओ की सलाह से बहुत ज्यादा है। बाजार में कई प्रकार के नमक उपलब्ध हैं। इसके चलते अक्सर लोगों को कन्फ्यूजन रहता है कि आखिर कौन सा नमक सेहत के लिए अच्छा है। तो अब ज्यादा कंफ्यूज होने की जरूरत नहीं है। आज हम आपकों इस लेख के द्वारा बताएंगे कि आपकी सेहत के लिए कौन सा नमक ज्यादा अच्छा है।
जानें कितने प्रकार के होते हैं नमक

साधारण नमक (टेबल सॉल्ट)
यह सभी के किचन में पाया जाने वाला सामान्य नमक है। यह बारीक पिसा हुआ होता है इसमें किसी भी प्रकार के अनचाहा या अशुद्ध कण नहीं होते हैं। इस नमक को बनने में लंबी प्रोसेस से गुजरना पड़ता है।बच्चों के दिमाग के सही विकास के लिए टेबल साल्ट का सेवन महत्वपूर्ण माना जाता है। लेकिन इस नमक का ज्यादा सेवन करना हानिकारक साबित हो सकता है साथ ही साथ इसका ज्यादा सेवन शरीर के टिशु में बदलाव ला सकता है। जिससे स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं बढ़ सकती है।
काला नमक (ब्लैक सॉल्ट)
इसे हमारी साधारण भाषा में काला नमक कहा जाता है। इस नमक को बनाने में कई तरह के मसाले, लकड़ी कोयला और पेड़ की छाल का उपयोग किया जाता है। इस नमक को गर्म ओवन में पूरे दिन के लिए रखा जाता है। इस वजह से ही नमक का रंग लाल और काला दिखाई पड़ता है। यह कई समस्याओं जैसे पेट फूलना , कब्ज, एसिडिटी और पेट में क्रैंप से राहत दिलाता है।
सेंधा नमक (पिंक सॉल्ट)
खास तौर पर इस नमक का इस्तेमाल उपवास में किया जाता है इसे इंग्लिश में पिंक साल्ट भी कहा जाता है क्योंकि इसका रंग फीका गुलाबी नजर आता है। हमारे शरीर के लिए जरूरी लगभग 84 तरह के मिनरल्स और अन्य पोषक तत्वों की इस नमक में प्रचुरता होती है। इसके सेवन से शरीर की कई तरह की समस्याओं से बचाव किया जा सकता है। शरीर में शुगर का स्तर, रक्त कोशिकाओं का पी एच स्तर सही करना और मांसपेशियों में होने वाले दर्द में राहत देता है। लेकिन ऐसा नहीं है कि इस नमक को सिर्फ उपवास के लिए इस्तेमाल किया जाए आमतौर पर भी इस नमक का इस्तेमाल किया जाता है।
समुद्री नमक (सी सॉल्ट)
यह नमक समुद्र के पानी को भाप में बदलने की प्रक्रिया से बनता है जिसे वाष्पीकरण कहते हैं। सोडियम की कमी और आयोडीन की अधिकता से दिन पर दिन इसकी मांग बढ़ती जा रही है। इस नमक में जल्दी से गलने की क्षमता होती हैं।
जानें, कौन सा नमक हैं सेहत के लिए ज्यादा फायदेमंद
बाजारों में ऐसे कई प्रकार के नमक उपलब्ध है। जिनके इस्तेमाल से भोजन में स्वाद बढ़ता हैं। लेकिन कौन सा नमक सेहत के लिए अच्छा हैं,यह जानने के लिए कुछ बातों का समझना बहुत जरूरी हैं। जिस नमक में सोडियम की मात्रा कम होती हैं वह नमक सबसे ज्यादा सेहतमंद होता हैं।
समुद्री नमक (सी सॉल्ट): समुद्री नमक और सेंधा नमक सबसे ज्यादा सेहतमंद माने जाते हैं। क्योंकि समुद्री नमक में आम नमक की तुलना में 10 फ़ीसदी कम सोडियम पाया जाता है। आम नमक में लगभग 97 से 99 फ़ीसदी सोडियम क्लोराइड पाया जाता है। साथ ही साथ इसके आयोडीन की मात्रा ज्यादा पाई जाती हैं, जो सेहत के लिए फायदेमंद हैं।
सेंधा नमक (पिंक सॉल्ट): ठीक इसी तरह सेंधा नमक में भी सोडियम कम होता है। इसमें मैग्नीशियम और पोटेशियम जैसे खनिज तत्व पाए जाते हैं जिस वजह से इसे सेहत के लिए फायदेमंद माना जाता है। अक्सर लोगों को यह सलाह दी जाती है कि वह आम नमक की जगह पर सेंधा नमक का इस्तेमाल करें।
