दिल के मरीजों के लिए कितनी एक्सरसाइज़ जरूरी? वर्कआउट करते समय इन बातों का रखना चाहिए ख्याल: Workout for Heart Health
Workout for Heart Health

दिल के मरीज ये एक्सरसाइज करके रखें खुद को फिट

आज हम बताएंगे कि हार्ट के मरीज को कौन-सी एक्सरसाइज करनी चाहिए और रोजाना कितनी देर वर्कआउट करना फायदेमंद होता है। साथ ही आपको किन-किन बातों का खास ध्यान जरुरी होता है।

Workout for Heart Health: शरीर के सही तरीके से काम करने के लिए दिल का स्वस्थ होना बेहद जरुरी है। दिल का काम धमनियों के माध्यम से ऑक्सीजन और खून को शरीर के बाकी अंगों तक पहुंचाना होता है। मगर आजकल हार्ट अटैक के केस बहुत सामने आ रहे हैं। कई लोगों को वर्कआउट करते समय जिम में ही हार्टअटैक आ रहे हैं और उनकी उसी समय मौत हो जा रही है। ऐसे में हार्ट के पेशेंट्स को सबसे बड़ी टेंशन होती है कि क्या उन्हें एक्सरसाइज करनी चाहिए या नहीं। हार्ट के मरीजों के लिए एक्सरसाइज जरुरी है भी या नहीं और अगर वह एक्सरसाइज कर रहे हैं तो उन्हें किन-किन बातों का ध्यान रखना चाहिए। ऐसे सवाल हर किसी के मन में उठने लगते हैं। आज हम आपके इन्हीं सवालों के जवाब देने वाले हैं। आज हम बताएंगे कि हार्ट के मरीज को कौन-सी एक्सरसाइज करनी चाहिए और रोजाना कितनी देर वर्कआउट करना फायदेमंद होता है। साथ ही आपको किन-किन बातों का खास ध्यान जरुरी होता है।

हार्ट के मरीज के लिए फायदेमंद एक्सरसाइज

एरोबिक्स

हार्ट के मरीज के लिए एरोबिक्स को सबसे फायदेमंद एक्सरसाइज माना जाता है। इसे करने से आपका हार्ट रेट बढ़ता है और आप तेज सांस लेते हैं जिसकी वजह से शरीर में ऑक्सीजन का प्रवाह बढ़ता है। साथ ही आपका पूरा शरीर इसमें काम करता है। इसमें आपको ऐसी एक्सरसाइज करनी होती हैं जिसमें ज्यादा मेहनत नहीं करनी होती है और आप एक्टिव भी रहते हैं।

Workout for Heart Health
Workout for Heart Health -Aerobic

योगा

योगा हार्ट के मरीजों क लिए फायदेमंद होता है। आप रोजाना कुछ देर योगा करके खुद को फिट रख सकते हैं। मगर हार्ट के मरीज हर तरह का योगा नहीं कर सकते हैं इसलिए जब भी आप योगा करें तो अपने ट्रेनर को अपनी हेल्थ के बारे में जरुर बता हैं। उनकी मदद के बाद ही योगा करें।

Yoga
Workout for Heart Health -Yoga

स्विमिंग

स्विमिंग हार्ट के मरीजों के लिए फायदेमंद होती है। इसे करने से आपके शरीर के सारे अंग काम करते हैं साथ ही आपकी सांसों की गति की लय बनी रहती है।

swimming
Workout for Heart Health -swimming

वॉक

वॉकिंग करना हार्ट पेशेंट के लिए अच्छा होता है। ये उनके लिए सबसे बेस्ट एक्सरसाइज मानी जाती है। साथ ही हार्ट पेशेंट के लिए ये सबसे सुरक्षित ऑप्शन है।

रोजाना 30 मिनट करेंगे वॉक, मिलेंगे ये 8 जबरदस्त फायदे: Walking Benefits
Walking Benefits

कितनी देर करनी चाहिए एक्सरसाइज़

डॉक्टर्स की माने तो हार्ट पेशेंट के लिए रोजाना कम से कम 30 मिनट एक्सरसाइज करना फायदेमंद होता है। जब आप वर्कआउट करना शुरू करें तो एकदम हैवी एक्सरसाइज से ना करें। शुरुआत आप वॉक करने से ही करें। आप 15-20 मिनट वॉक करें और उसके बाद स्ट्रेचिंग करें। हालांकि एक्सरसाइज करने से पहले अपने डॉक्टर से सलाह जरुर ले लें। और सबसे जरुरी बात आप टाइम-टाइम पर अपना हार्ट का चेकअप कराते रहें।

Fitness
Workout for Heart Health-fitness

इन बातों का रखें ध्यान

एक्सरसाइज़ करते हुए इस बात का हमेशा ध्यान रखना चाहिए कि अगर आप सहज महसूस नहूं हो रहा है या दर्द हो रहा है तो इसे तुरंत बंद कर दें। एक्सरसाइज़ के दौरान सिरदर्द, चक्कर आना और हार्ट बीट तेज होना, पसीना आना ठीक नहीं होता है तो ऐसा कुछ होने पर एक्सरसाइज़ बंद करके तुरंत अपने डॉक्टर से संपर्क करें।