Tingling In Feet
Tingling In Feet

Tingling In Feet Reason: पैरों में झुनझुनी, चुभन या पैरों का सुन्न होना एक शारीरिक परेशानी है, जिसको कई लोग अनुभव करते हैं। वैसे तो यह परेशानी लंबे समय के लिए नहीं होती। एक ही जगह पर देर तक खड़े रहने या बैठने के कारण यह समस्या हो सकती है। पैरों में झुनझुनी या चुभन होना एक आम समस्या है। ठंड के मौसम में यह बार-बार हो जाता है। इसका मुख्य कारण ब्लड फ्लो में रुकावट होता है। यह अस्थाई समस्या है लेकिन यदि पैरों में झुनझुनी या चुभन की समस्या बार-बार हो रही है तो यह किसी गंभीर समस्या का संकेत भी हो सकता है।

अगर बार-बार आपको इस तरह की समस्या हो रही है या लंबे समय तक आप इससे परेशान हैं तो यह किसी गंभीर बीमारी का संकेत भी हो सकता है। पैरों में झुनझुनी पड़ना, झुनझुनाहट या सुन्न होने की समस्या के कई कारण हो सकते हैं और ये समस्या किन बीमारियों का संकेत हो सकती हैं और इससे कैसे निपटना है आईए जानते हैं।

Tingling In Feet Reason-Causes of tingling in feet
Causes of tingling in feet

जब लंबे समय तक एक ही स्थिति में हम खड़े या बैठे रहते हैं तो शरीर के कुछ हिस्सों में ब्लड फ्लो सही से नहीं हो पाता, जिस कारण पैरों में झुनझुनी या चुभन होती है। यह कुछ देर बाद ठीक हो जाती है। कभी-कभी किसी हड्डी या जॉइंट पर दबाव के कारण भी यह समस्या हो सकती है। गलत तरीके से सोने या बैठने से भी शरीर में ब्लड फ्लो प्रभावित होता है। कई बार शरीर को आवश्यक पोषक तत्व नहीं मिल पाए तो विटामिन या मिनरल्स की कमी के कारण भी हमारे नर्व सेल्स पर असर पड़ सकता है, जिसका पैरों में झुनझुनी या चुभन की समस्या हो सकती हैं।

जब पैर में चुभन झुनझुनी, सुन्नता बार-बार होने लगे तो यह किसी गंभीर स्वास्थ्य समस्या का इशारा भी हो सकता है। डायबिटीज के कारण भी नर्व सेल्स पर असर पड़ता है यह शरीर के कई हिस्सों में झुनझुनी का कारण बन सकता है। डायबीटिक न्यूरोपैथी एक नर्व सिस्टम से जुड़ी बीमारी है, जिससे ब्लड फ्लो में कमी हो सकती है।

Tingling in feet due to arthritis
Tingling in feet due to arthritis

अर्थराइटिस यानी गठिया के कारण भी पैरों में झुनझुनी या सुन्नता हो सकती है। गठिया के कारण जॉइंट्स में पेन और स्वेलिंग हो जाती है। रूमेटाइज, आर्थराइटिस और ओस्टियोआर्थराइटिस के लक्षणों में पैरों में झुनझुनी या चुभन को शामिल किया जा सकता है।

जब हमारे शरीर में हर हिस्से में ब्लड फ्लो सही से नहीं हो पाता तो पैरों में झुनझुनी की समस्या उत्पन्न होती है। यह समस्या हाई ब्लड प्रेशर, हार्ट से जुड़ी समस्याएं और नसों में ब्लॉकेज के कारण भी उत्पन्न हो सकती है। इसके अलावा यदि पैरों में किसी प्रकार का फंगल इंफेक्शन हो गया हो तो भी पैरों में झुनझुनी, चुभन की समस्या देखने को मिल सकती है।

यदि आपको यह समस्या बार-बार हो रही है तो आपको डॉक्टर के पास जरूर जाना चाहिए। डॉक्टर कुछ टेस्ट के माध्यम से पता लगा सकते हैं कि इसका मुख्य कारण क्या है। सही पोषक तत्व का सेवन करने से नर्व टिशूज के फंक्शनिंग में सुधार होता है। विटामिन b12, मैग्नीशियम और विटामिन ए से भरपूर आहार जरूर लें। नियमित रूप से योग, स्ट्रेचिंग और वॉकिंग करने से भी ब्लड फ्लो बेहतर होता है। इस समस्या से छुटकारा पाने के लिए आपको स्वस्थ जीवन शैली अपनाना चाहिए। धूम्रपान और शराब का सेवन करने से बचें। यह ब्लड फ्लो में बाधा डाल सकते हैं।

प्रतिमा 'गृहलक्ष्मी’ टीम में लेखक के रूप में अपनी सेवाएं दे रही हैं। डिजिटल मीडिया में 10 सालों से अधिक का अनुभव है, जिसने 2013 में काशी विद्यापीठ, वाराणसी से MJMC (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की। बीते वर्षों...