अगर हम यह निश्चित तौर पर कह सकते कि आपका शिशु, डॉक्टर की बताई तारीख पर ही होगा तो यह दुनिया कितनी आसान होती लेकिन ऐसा है नहीं। अधिकतर अध्ययनों से यही पता चला है कि 20 में से 1 शिशु ही डॉक्टर द्वारा दी गई ‘ड्यू डेट’ पर जन्म लेता है। पूरा वास्तविक गर्भकाल 38 से 42 सप्ताह का हो सकता है।अधिकतर शिशु उस तारीख के दो सप्ताह के आसपास ही जन्म लेते हैं इसलिए माता-पिता के पास अनुमान के सिवा कोई चारा नहीं बचता। इसे ई.डी.डी. (प्रसव की अनुमानित तिथि)कहते हैं। आपको जो तिथि दी जाती है, वह सिर्फ एक अंदाजा है। इसे इस तरह निकालते हैं-अपने पिछले मासिक चक्र के पहले दिन में से तीन महीने घटा दें और उसमें 7 दिन जोड़ दें। मिसाल के लिए – आपके पिछले पीरियड11 अप्रैल को शुरू हुए थे। पिछले तीन महीने गिनेंगी तो आप जनवरी तक आ जाएंगी। इसमें 7 दिन जोड़ दें, आपकी प्रसव की तिथि होगी ’18 जनवरी’। यह तरीका वहां काम आता है, जहां महिलाओं का मासिक चक्र नियमित होता है लेकिन अगर आपका चक्र अनियमित है, तो यह तरीका काम नहीं आएगा। मान लें कि हर 6 से 7 सप्ताह में आपके पीरियड नहीं हुए।तीन महीनों में आपको एक बार पीरियड नहीं हुए। जांच से पता चलता है कि आपको गर्भ ठहर गया है। फिर आपने गर्भधारण कब किया। एक विश्वसनीय ई.डी.डी. का होना जरूरी है इसलिए आप व आपके डॉक्टर इसका पता लगाना चाहेंगे। हालांकि बिल्कुल सही तारीख तो नहीं पता लगेगी, लेकिन कुछ सूत्रों व संकेतों से मदद ली जा सकती है।

पहला संकेत है, आपके गर्भाशय का आकार, आपकी भीतरी जांच के दौरान इसे भी जांचा जाएगा। इससे आपकी गर्भावस्था का कुछ अंदाजा हो जाना चाहिए। एक अल्ट्रासाउंड जो तिथि का काफी सही अनुमान दे देगा। वैसे सब महिलाओं का इतनी जल्दी अल्ट्रासाउंड नहीं होता। कुछ डॉक्टर नियमित रूप से इसे करते हैं तो कुछ डॉक्टर तभी करना पसंद करते हैं जब आपके पीरियड अनियमित हों गर्भपात का इतिहास रहा हो या आपकी संभावित प्रसव तिथि का पता न चल पा रहा हो। इसके अलावा और भी कई बातों से तारीख का पता लगा सकते हैं। 9 से 12 सप्ताह में, एक डॉक्टर की मदद से दिल की धड़कन सुन सकते हैं। 16 से 22 सप्ताह में जीवन की पहली आहट को महसूस कर सकते हैं या भ्रूण की लंबाई या स्थिति का अंदाजा लगा सकते हैं। यह करीब 20 वें सप्ताह में नाभि तक पहुंच जाएगी। ये सूत्र सहायक होने के बावजूद पक्के नहीं माने जा सकते। सिर्फ शिशु ही जानता है कि वह कब जन्म लेगा और वह आपको बताने नहीं आ रहा।

ये भी पढ़ें

डॉक्टर से पहली मुलाकात कब करें

कैसे करें होम प्रेगनेंसी किट का इस्तेमाल?

कैसे करें अनियमित पीरियड की जांच

आप हमें फेसबुकट्विटरगूगल प्लस और यू ट्यूब चैनल पर भी फॉलो कर सकती  हैं।