प्रेग्नेंसी में तनाव से बचने के कमाल के हैं ये 5 तरीके, ज़रूर अपनाइए: Pregnancy Stress
Pregnancy Stress Solution

प्रेगनेंसी में तनाव से बचने के लिए अपनाएं ये तरीके

प्रेगनेंसी का पता चलते ही एक तरफ जहां अलग सी ख़ुशी महसूस होती है वहीं थोड़ा डर भी लगता है और इसी वजह से स्ट्रेस भी होता है। थोड़ा स्ट्रेस तो सामान्य है, लेकिन अगर यह स्ट्रेस बढ़ जाए और हर दिन की बात बन जाए तो फिर यह आपके और बच्चे के लिए खतरनाक हो सकता है। कई बार स्ट्रेस की वजह से हाई ब्लड प्रेशर और प्रीमेच्योर बर्थ भी हो सकता है।

Pregnancy Stress: माँ बनना हर महिला के जीवन का सबसे सुखद अनुभव होता है। इसकी शुरुआत बच्चे के गर्भ में आने के साथ ही हो जाती है। लेकिन, प्रेगनेंसी का पता चलते ही एक तरफ जहां अलग सी ख़ुशी महसूस होती है, वहीं थोड़ा डर भी लगता है और इसी वजह से स्ट्रेस भी होता है। थोड़ा स्ट्रेस तो सामान्य है, लेकिन अगर यह स्ट्रेस बढ़ जाए और हर दिन की बात बन जाए तो फिर यह आपके और बच्चे के लिए खतरनाक हो सकता है। कई बार स्ट्रेस की वजह से हाई ब्लड प्रेशर और प्रीमेच्योर बर्थ भी हो सकता है। इसलिए इस दौरान स्ट्रेस से बिलकुल दूर रहें। अगर आप भी प्रेगनेंट हैं तो स्ट्रेस से दूर रहने के लिए ये तरीके अपनाइए।

Pregnancy Stress: एक्सरसाइज़ और योग

Pregnancy Stress
Exercise During Pregnancy Stress Credit: istock

प्रेग्नेंसी के दौरान नियमित रूप से व्यायाम करना आपको स्ट्रेस से एकदम दूर रखेगा। इससे आप शारीरिक रूप से भी बिलकुल स्वस्थ रहेंगी। पूरी प्रेगनेंसी के दौरान लाइट एक्सरसाइज़ करती रहें, लेकिन किसी विशेषज्ञ की सलाह पर। इस समय डीप ब्रीदिंग और स्ट्रेचिंग बहुत फायदेमंद है। इसके अलावा नियमित रूप से सुबह और शाम को कुछ देर मेडिटेशन जरूर करें। मेडिटेशन तनाव को कंट्रोल करने का रामबाण उपाय है।

पर्याप्त आराम है जरूरी

Pregnancy Stress Relief
Pregnancy Stress Relief

प्रेग्नेंसी के दौरान आपको पर्याप्त आराम करने की जरूरत होती है। इस दौरान नींद का पूरा होना बेहद जरूरी माना गया है। अगर आप पर्याप्त नींद नहीं लेती हैं, तो इसका सीधा असर आपके और बच्चे की सेहत पर पड़ता है। अच्छी नींद और आराम भी मानसिक स्वास्थ्य के लिए बेहद जरूरी हैं। पर्याप्त नींद लेने से शरीर में हार्मोन का संतुलन बना रहता है और इस दौरान होने वाले तनाव से छुटकारा मिलता है। रात में कम से कम 8 घंटे की नींद के अलावा दिन में जब भी समय मिले थोड़ी देर सोने की कोशिश करें।

चाय-कॉफी बहुत ज़्यादा न लें

गर्भावस्था के दौरान शराब और सिगरेट का सेवन आपके और बच्चे दोनों के लिए नुकसानदायक होता है। शराब आपकी सेहत पर तो विपरीत असर डालती ही है, यह आपके स्ट्रेस लेवल को भी बढ़ाती है। प्रेग्नेंसी के दौरान स्मोकिंग का असर बच्चे की सेहत पर भी होता है। इसके अलावा इस समय ज्यादा कॉफ़ी और चाय के सेवन से भी बचें।

मसाज लें

Pregnancy Stress Tips
Massage

स्ट्रेस से मुक्ति पाने का एक कारगर तरीका है मसाज। इससे आप काफी रिलैक्स्ड फील करेंगी सप्ताह में एक बार किसी भी अच्छे ऑयल से मसाज या स्पा जरूर करवाएं। इसके साथ ही हेड मसाज भी करवाएं इससे भी आप स्ट्रेस फ्री महसूस करेंगी।

बुक्स पढ़ें, मूवीज़ देखें

Pregnancy Tips
Watch Movies or Read Books in Pregnancy

अच्छी किताबें पढ़ें और मूवीज़ देखें। आप जितना खुश रहेंगी और जितना सकारात्मक सोच रखेंगी, उतना ही सकारात्मक असर बच्चे पर पड़ेगा। इससे प्रेगनेंसी के दौरान होने वाले मूड स्विंग की समस्या दूर होती है। बुक रीडिंग के माध्यम से न केवल मन को शांत किया जा सकता है बल्कि मूड को भी बेहतर बनाया जा सकता है। इसके साथ ही आप कुछ मूवीज़ भी देख सकती हैं, गाने सुन सकती हैं, इससे भी आप अच्छा फील करेंगी।

अगर आप भी प्रेगनेंट हैं, तो हमारे बताए ये तरीके जरूर अपनाएं और पूरी प्रेग्नेंसी में खुश और स्ट्रेस फ्री रहिए।

अभिलाषा सक्सेना चक्रवर्ती पिछले 15 वर्षों से प्रिंट और डिजिटल मीडिया में सक्रिय हैं। हिंदी और अंग्रेज़ी दोनों भाषाओं में दक्षता रखने वाली अभिलाषा ने करियर की शुरुआत हिंदुस्तान टाइम्स, भोपाल से की थी। डीएनए, नईदुनिया, फर्स्ट इंडिया,...