Home Remedies For UTI: यूटीआई होने का खतरा सिर्फ महिलाओं को ही नहीं बल्कि इसका शिकार पुरुष और बच्चे भी हो सकते हैं। हालांकि यूटीआई कोई गंभीर समस्या नहीं है लेकिन इसका ट्रीटमेंट सही समय पर किया जाना जरूरी होता है। यूटीआई होने के पीछे कई कारण जिम्मेदार हो सकते हैं । यदि यूटीआई का सही इलाज न किया जाए तो यूरिन से संबंधित अन्य समस्याएं भी बढ़ सकती हैं। इस समस्या से निपटने के लिए आप मेडिकल ट्रीटमेंट के अलावा घरेलू नुस्खों का सहारा भी ले सकते हैं। तो चलिए जानते हैं असरदार घरेलू नुस्खों के बारे में।
यूटीआई में इन घरेलू नुस्खों से मिलेगा आराम

यूटीआई एक सामान्य समस्या है जिसका सामना हर कोई करता है लेकिन इस समस्या का सही उपचार करना बेहद जरूरी होता है। सामान्यतौर पर यूटीआई की समस्या एंटीबायोटिक मेडिसन डोज लेने से ठीक हो जाती है लेकिन यदि समस्या लंबे समय तक रहती है तो आप इसमें घरेलू चीजों का इस्तेमाल भी कर सकते हैं।
हाइड्रेट रहें
यूटीआई का अहम कारण डिहाइड्रेशन है। जब आप शरीर में मौजूद विषैले पदार्थों को निकालने के लिए यूरिनरी ट्रैक्ट का प्रयोग करते हैं तो शरीर का पानी भी बाहर निकल जाता है। ऐसी स्थिति में पर्याप्त मात्रा में पानी या लिक्विड फ्लूयड का सेवन न करना यूटीआई को बढ़ावा दे सकता है। बार-बार तरल पदार्थों का सेवन करने से सिस्टिटिस (मूत्र मार्ग में सूजन) का खतरा भी कम हो सकता है। इस समस्या से छुटकारा पाने के लिए अधिक पानी का सेवन करें।
विटामिन-सी की मात्रा बढ़ाएं
विटामिन-सी का सेवन बढ़ाने से यूटीआई की समस्या को कम किया जा सकता है। माना जाता है कि विटामिन-सी यूरिन की एसिडिटी को बढ़ाकर, इंफेक्शन पैदा करने वाले बैक्टीरिया को मारने का काम करता है। विटामिन-सी की पूर्ति के लिए आप सीरप या टैबलेट का उपयोग कर सकते हैं। इसके अलावा फलों और सब्जियों से भी भरपूर मात्रा में विटामिन सी प्राप्त किया जा सकता है।
यह भी पढ़ेंः किस दिन कौनसा काम करने से मिलती है सफलता? जानें शास्त्रों में दर्ज ये बातें: Vastu Shastra
लहसुन का सेवन
लहसुन और उसके अर्क में एंटीमाइक्रोबियल प्रॉपर्टी होती हैं जो यूटीआई के बैक्टीरिया के विकास को रोकने में मदद कर सकता है। यूटीआई से छुटकारा पाने के लिए कच्चा लहसुन फायदेमंद होता है। ये ब्लड को पतला करने का काम भी बखूबी कर सकता है।
प्रोबायोटिक है लाभकारी
प्रोबायोटिक वे माइक्रोऑर्गेनिज्म हैं जिसे भोजन या सप्लिमेंट के माध्यम से प्राप्त किया जाता है। ये आपके गट हेल्थ को बैलेंस करने में मदद करते हैं। किमची, कोम्बुचा और दही में प्रचुर मात्रा में प्रोबायोटिक होते हैं। यूटीआई की समस्या होने पर इसका सेवन किया जा सकता है। इसके अलावा प्रोबायोटिक डाइजेस्टिव सिस्टम को भी सुधारने में मदद कर सकता है।
क्या हैं यूटीआई के सामान्य लक्षण

– यूरिन के दौरान जलन होना
– अधिक यूरिन आना
– डार्क यूरिन
– यूरिन में बदबू
– ब्लैडर का हमेशा भरा हुआ मेहसूस होना
– पेल्विक पेन
