UTI Home Remedy: यूरिनरी ट्रैक्ट इन्फेक्शन आज के समय में काफी आम हैं। अगर आप को इसके कुछ संकेत दिखाई देते हैं जोकि इतने गंभीर नहीं हैं तो उनका इलाज आप घर पर भी कर सकते हैं। कुछ आसान घरेलू नुस्खों का प्रयोग करके आप इन लक्षणों से निजात पा सकते हैं। आमतौर पर इन लक्षणों से बचने के लिए आप को एंटी बायोटिक का प्रयोग करना पड़ता है। अगर मामूली से लक्षण हैं तो एंटी बायोटिक का प्रयोग न करके घरेलू नुस्खों का प्रयोग किया जा सकता है। आइए जान लेते हैं कौन कौन से घरेलू उपचार का प्रयोग आप यूटीआई के लक्षणों को दूर करने के लिए प्रयोग कर सकते हैं।
Also read: पसीने से छिल जाती हैं जांघे तो ऐसे करें ‘थाई चैफ’ की समस्या से खुद का बचाव: Thigh Chafting
हीट का प्रयोग करें
बच्चों और बड़ों को हीट का प्रयोग करने से दर्द में राहत मिल सकती है। इसके लिए किसी हीटिंग पैड या फिर हॉट वॉटर बोतल का प्रयोग कर सकते हैं।
क्रैनबेरी प्रयोग करें
क्रेन बेरी में कुछ ऐसे केमिकल्स होते हैं जो बैक्टीरिया को यूरिनरी ट्रैक्ट की सेल्स से चिपकने से रोकते हैं। इसलिए इन सप्लीमेंट्स का प्रयोग किया जा सकता है।
अधिक से अधिक पानी पिएं
आप को इस स्थिति में अधिक से अधिक पानी पीना चाहिए। इससे यूटीआई के लक्षणों से राहत मिलती है और भविष्य में यूटीआई नहीं होता है। पानी से यूरिन डायल्यूट होता है।
विटामिन सी ट्राई करें
विटामिन सी से भरपूर चीजों का सेवन करें। इससे यूरिन में एसिडिटी का स्तर बढ़ता है जिससे बैक्टीरिया दूर रहते हैं। आप विटामिन सी से भरपूर फलों का या जूस का सेवन कर सकते हैं।
दवाई का सेवन करें
अगर आप को दर्द से ज्यादा परेशानी हो रही है तो आप ओवर द काउंटर उपलब्ध होने वाली दवाइयों का भी सेवन कर सकते हैं। आप इस स्थिति में पेन रिलीवर का प्रयोग कर सकते हैं। इससे काफी राहत मिलेगी।
