Benefits of Sweet Corn: बारिश का मौसम शुरू होते ही लोग भुट्टा खाने के लिए सैर पर निकल जाते हैं। दरअसल बरसात के मौसम में अपने दोस्तों और पार्टनर के साथ गरमागरम भुट्टा गली के नुक्कड़ पर खाने के लिए काफी ज्यादा लोग जाते हैं। कई लोग तो स्पेशल घूमने के बहाने सिर्फ भुट्टा खाने के लिए जाते हैं। आप भी जरूर गए होंगे। लेकिन क्या आप जानते हैं रिमझिम बारिश में सोंधी सोंधी खुशबू लेते हुए चटपटा गरमा गरम भुट्टा खाने से सेहत को क्या-क्या फायदे होते हैं? नहीं जानते होंगे। आज हम आपको भुट्टा खाने से क्या-क्या फायदे होते हैं उसके बारे में बताने जा रहे हैं। आप भी उन फायदों के बारे में जान कर हैरान रह जाएंगे। तो चलिए जानते हैं –
मानसून में भुट्टा खाने के फायदे

मक्का जैसा सुपरफूड हमारी सेहत के लिए काफी ज्यादा फायदेमंद माना गया है। इसमें भरपूर मात्रा में पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो शरीर को हेल्दी रखने में मदद करते हैं। मक्के में मेगनीज, फास्फोरस, विटामिन B5, विटामिन बी6 पाया जाता है। यह कई तरह के स्वास्थ्य लाभ प्रदान करने में मदद करता है। यह दांतो को मजबूत करने के साथ-साथ आंखों की रोशनी बढ़ाने के लिए भी मददगार साबित होता है। इसलिए बड़ों के साथ-साथ बच्चों को भी बरसात के मौसम में भुट्टा जरूर खिलाना चाहिए। चलिए जानते हैं उसके फायदे –
- बारिश के मौसम में बच्चों को भी भुट्टा खिलाना चाहिए। दरअसल इसमें कैल्शियम की मात्रा पाई जाती है, जिससे दांत मजबूत होते हैं। इसलिए अगर आप भुट्टा खाना पसंद करते हैं तो अपने बच्चों को भी भुट्टा खिलाना जरूर चाहिए।
- अगर किसी को सर्दी जुखाम है तो वह भुट्टे को खाने के बाद जो भाग बच जाता है उसे फेंकने के बजाय उसे दो भाग में तोड़कर अगर सूंघ ले तो उसका जुखाम जल्द खत्म हो सकता है।
- अगर कोई व्यक्ति सांस की बीमारी से परेशान है तो वह भुट्टे के दाने निकालने के बाद बचे हुए भाग को सुखाकर, उसे जलाकर उसकी राख बना सकता है। उस राख को रोजाना गुनगुने पानी के साथ खाने से खांसी का इलाज किया जा सकता है। यह चूर्ण खांसी के लिए सबसे ज्यादा फायदेमंद माना जाता है।
- भुट्टे को पकाने के बाद उसमें 50% एंटीऑक्सीडेंट बढ़ जाता है। यह बढ़ती उम्र को रोकने में और कैंसर जैसी बीमारियों से लड़ने में काफी ज्यादा मदद करता है। इसीलिए हमेशा पके हुए भुट्टे बारिश के मौसम में खाना चाहिए। दरअसल पके हुए भुट्टे में फोलिक एसिड पाया जाता है, जो कई बीमारियों से लड़ने में मदद करता है।
- इसके अलावा भुट्टे में मिनरल और विटामिन की मात्रा भरपूर पाई जाती है। ऐसे में अगर कोई व्यक्ति कोलेस्ट्रॉल का शिकार है तो वह इसके सेवन से कोलेस्ट्रॉल जैसी समस्याओं को दूर कर सकता है। इतना ही नहीं है दिल के मरीजों के लिए भी काफी ज्यादा फायदेमंद माना जाता है।
- आयुर्वेद के मुताबिक भी भुट्टा काफी ज्यादा फायदेमंद माना गया है। आयुर्वेद में कहा गया है कि तृप्तिदायक, वातकारक, कफ, पित्तनाशक, मधुर और रुचि उत्पादक अनाज है। इसे पकाने के बाद खाया जाएं तो उसका पोषक तत्व काफी ज्यादा बढ़ जाता है। दरअसल इसमें विटामिन ए का अच्छा स्त्रोत होता है जो कई तरह की समस्याओं को शरीर से दूर करने में मदद करता है।
- बच्चों के विकास के लिए भी बढ़ता काफी ज्यादा फायदेमंद माना गया है। अगर ताजे ताजे दूधिया भुट्टे बच्चों को खिलाया जाए तो उनका शरीर मजबूत होता है। वहीं इसके तेल के इस्तेमाल से बच्चों के पैरों को मजबूत किया जा सकता है। इससे वह जल्द चलने लग सकते हैं।
- टीबी के मरीजों के लिए भी बढ़ता काफी ज्यादा फायदेमंद माना गया है। अगर किसी मरीज को टीबी होने की आशंका है तो वह रोजाना मक्के की रोटी खाना शुरू कर दे। इससे टीवी का इलाज होगा और जल्द फायदा देखने को मिलेगा।
- अगर कोई व्यक्ति पथरी रोग से पीड़ित है तो उसे मक्के के बाल का उपयोग करना चाहिए। दरअसल पथरी से बचाव के लिए रात भर भुट्टे के बाल को पानी में भिगोकर और सुबह उसे पीने से पथरी जैसी समस्या दूर होती है।