वैसे तो सर्दियों का मौसम काफी सुहाना होता है, पर सेहत के लिहाज से ये थोड़ा नाजुक होता है। क्योंकि इस मौसम में जरा सी भी लापरवाही सर्दी-जुकाम जैसी समस्याओं का कारण बन सकती है। ऐसे में अगर आप सर्दियों के दिनों में सेहतमंद रहना चाहते हैं, तो आपको अपने खानपान पर खास ध्यान देना चाहिए। सर्दियों के दिनों में गर्म तासीर वाली चीजें खानी चाहिए। जैसे कि खजूर खासतौर पर सर्दियों के लिए फायदेमंद होता है। विटामिन, आयरन, मिनरल्स और फ्लोरिन से भरपूर खजूर ना सिर्फ शरीर को पोषण देता है, बल्कि ये शरीर को रोग प्रतिरोधक क्षमता भी मजबूत करता है। ऐसे में अगर सर्दियों में नियमित रूप से खजूर का सेवन किया जाए तो सर्दियों में ये आपको कई सारे स्वास्थ्य समस्याओं से बचा सकता है। चलिए जानते हैं खजूर के चमत्कारी लाभ के बारे में…

बॉड़ी को एनर्जी मिलती है 

खजूर में ग्लूकोज़, सुक्रोज़ और फ्रुक्टोज़ जैसे प्राक्रतिक शुगर पाए जाते हैं। ऐसे में खजूर खाने से बॉड़ी को एनर्जी मिलती है।

पाचन दुरूस्त होता है

खजूर के सेवन से पाचन तंत्र दुरूस्त होता है, क्योंकि ये घुलनशील और अघुलनशील फायबर के साथ ही अमीनो एसीड से भी भरपूर होता है। ऐसे में अगर नियमित रूप से खजूर का सेवन किया जाए तो पाचन बेहतर होता है।

नर्वस सिस्टम दुरूस्त होता है

खजूर में पोटैशियम और सोडियम भरपूर मात्रा में पाया जाता है, जिससे बॉडी का नर्वस सिस्टम दुरूस्त होता है।

एनीमिया से निजात

खजूर के सेवन शरीर को आयरन पूर्ति होती है, ऐसे में ये एनीमिया के रोगियों के लिए खासतौर पर फायदेमंद है।

स्टैमिना बढ़ती है

जो लोग शारीरिक दुर्बतलता का शिकार हैं, उनके लिए खजूर बेहद फायदेमंद है। दरअसल, खजूर का सेवन करने से शरीर की स्टैमिना बढ़ती है। साथ ही वजन भी बढ़ता है।