मैं एक 37 साल का स्वस्थ युवा हूं। मैं उच्च रक्तचाप या मधुमेह से पीडि़त नहीं हूं। हाल ही में, मैंने अपने कोलेस्ट्रॉल प्रोफाइल की जांच करवाई थी और यह सामान्य था। मेरे परिवार में दिल के रोगों का एक पुराना इतिहास है। इसने मेरे को चिंतित कर दिया है। मैं जानना चाहता हूं कि मुझमें दिल का दौरा पडऩे की क्या संभावना है? कैसे बेहद शांत तरीके से होने वाले दिल के रोगों की पहचान की जा सकती है?
– दिनेश गौतम, ऋषिकेश
 
आपको बिना उचित और संपूर्ण जांच के चिंता नहीं करनी चाहिए। आनुवंशिकता दिल के रोगों के लिए एक महत्वपूर्ण जोखिम कारक है। ऐसे मामलों में ये और भी अधिक महत्वपूर्ण जोखिम कारक हो जाता है, जिनमें माता-पिता, दोनों को दिल के रोग होते हैं। निसंदेह, इसके चलते आपको कार्डियोवस्कुर्लर रोगों का जोखिम बढ़ जाता है। पर जोखिम कम करने और किसी भी समस्या को ना होने देने के भी कई उपाय हैं। आपको एक कार्डिक अस्पताल में अपनी विस्तृत जांच और आकलन करवाने की जरूरत है। इको और टीएमटी रिपोर्ट की भी जरूरत है। वहीं कई अन्य टेस्ट्स सीआरपी, सीटी कोरोनरी कैल्शियम स्कोरिंग, स्माल डेंस एलडीएल के आकलन की भी जरूरत है।
 
ये भी पढ़ें