Benefits of Self Love: दूसरों से ह्रश्वयार करने या उनसे प्यार पाने पर ध्यान देने के बजाय, क्यों न इस वैलेंटाइन्स डे पर अपने दिल से प्यार करना शुरू करें।
आजकल दिल की बीमारी एक महामारी बन चुकी है, लेकिन सही सावधानियों के साथ इसे दूर रखा जा सकता है। अपने दिल से ह्रश्वयार करना इतना मुश्किल नहीं है। बस आपको सही जानकारी की जरूरत है और वैलेंटाइन्स डे से बेहतर दिन क्या हो सकता है, अपने दिल को थोड़ी खास अहमियत देने का। आज हम आपके लिए लाए हैं 10 आसान टिह्रश्वस, जो आपके दिल को खुश और सेहतमंद रखने में मदद करेंगे।
थोड़ी झपकी ले लो
दिन के बीच में 30 मिनट (या फिर सिर्फ 10 मिनट) की झपकी आपके दिल का ख्याल रख सकती है। दिन की झपकी से तनाव कम होता है और दिल को आराम मिलता है।
घी है अच्छा
घी और मक्खन को अपनी डाइट से हटाना बंद कीजिए। अब ये साफ हो चुका है कि सैचुरेटेड फैट दिल की बीमारियों का कारण नहीं बनता। तो अब ये नया मंत्र है- फैट को बैन मत करें, बस उसे संतुलित मात्रा में लें
और अच्छे फैट को बुरे फैट पर तरजीह दें ऐसे में घी आपके लिए एक बेहतरीन विकल्प है।
फायदे को कर दें दोगुना

मेडिटेरेनियन डाइट की खासियत है इसमें कई स्वास्थ्यवर्धक चीजें शामिल हैं, जिनमें से एक है- ऑलिव ऑयल। जब आप सलाद बनाएं, तो उसमें थोड़ा एक्स्ट्रा वॢजन ऑलिवऑयल डालें। ऑलिव ऑयल में मौजूद
हेल्दी फैट और हरी सब्जियों (जैसे- पालक, सेलरी और गाजर) में मौजूद नाइट्रेट्स और नाइट्राइट्स का कॉम्बिनेशन दिल को सेहतमंद बनाए रखने में मदद करता है। ये हमारे खून में टोटल और एलडीएल (खराब)
कोलेस्ट्रॉल को कम करता है।
इसे आजमाएं: इटालियन ऑलिव स्प्रेड- ह्रश्वयूरी की हुई इटालियन ब्लैक ऑलिव्स, ऑलिव ऑयल और काली मिर्च का मिश्रण तैयार करें। इसे बटर की जगह टोस्ट पर लगाकर खाएं।
लहसुन करता है कमाल
यह सुनिश्चित करें कि आप अपने दिन की शुरुआत दो लहसुन की कलियां चबा कर करें, जो कुछ मिनट पहले कुचली गई हों। ये खराब कोलेस्ट्रॉल कम करने और शरीर में सूजन को घटाने में मदद करता है। साथ ही,
इससे ब्लड प्रेशर भी कंट्रोल में रहता है।
स्मार्ट स्नैकिंग
चिह्रश्वस खाने के बजाय, दो मील्स के बीच में भूख लगने पर एक सेब या नाशपाती खाएं। जो लोग नियमित रूप से फल खाते हैं, उनमें कोरोनरी हार्ट डिजीज और काॢडयोवैस्कुलर डिजीज से मरने का खतरा कम होता है। इन
फलों के दिल के लिए फायदेमंद होने का कारण है- फ्लेवोनॉइड्स, जो खराब कोलेस्ट्रॉल को घटाने में मदद करते हैं। जरूर खाएं नट्स याद है, बचपन में मम्मी हर दिन पांच बादाम देती थीं? लेकिन बड़े होकर आपने इन्हें इग्नोर कर दिया। अगर अपने दिल से ह्रश्वयार करते हो, तो इन्हें फिर से खाना शुरू कर दो।
बादाम में दिल के लिए अच्छे फैट्स, विटामिन-ई और कैल्शियम होता है। रोजाना बादाम खाने से समय के साथ बैड कोलेस्ट्रॉल 20 प्रतिशत तक कम हो सकता है। इसके अलावा, अखरोट भी एक शानदार ऑह्रश्वशन है। इसमें मौजूद विटामिन-ई (गामाटो कोफेरोल) दिल को खासतौर पर सुरक्षित रखता है। साथ ही, ये ओमेगा-3 से भरपूर होता है, जो खराब कोलेस्ट्रॉल (एलडीएल) को घटाने और अच्छे कोलेस्ट्रॉल (एचडीएल) को बढ़ाने में मदद करता है।
सही अनाज चुनें
अलग-अलग अच्छे अनाजों को रोटेशन में खाना समझदारी है। होल व्हीट, गेहूं का चोकर, सीड्स, जौ, कूस-कूस, और ब्राउन राइस में मिलने वाला इंसोल्यूबल फाइबर दिल का जाना-पहचाना दोस्त है। ओट्स तो मानो नेचर का झाड़ू है, जो एक्स्ट्रा कोलेस्ट्रॉल को शरीर से बाहर निकालने का काम करते हैं। इनमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट कंपाउंड्स (एवेनेन्थ्रामाइड्स) दिल को फिट और हेल्दी रखने में मदद करते हैं।
मिलेट्स (जैसे- बाजरा, रागी, ज्वार) खाइए ताकि आपका शरीर ग्लूटेन से ब्रेक ले सके और ज्यादा पोषक तत्व और प्रोटीन भी मिले।
सोडा छोड़ दीजिए
जो लोग रोज सोडा पीते हैं- चाहे डाइट सोडा ही क्यों न हो, उनके हार्ट डिजीज के रिस्क
फैक्टर्स बढ़ने के चांस ज्यादा होते हैं।
