Summer Diet Tips: वजन घटाना एक लंबी प्रक्रिया है जिसमें डिसीप्लेन और हेल्दी लाइफस्टाइल की अहम भूमिका होती है। खासकर गर्मी के मौसम में तापमान अधिक होने की वजह से एक्सरसाइज और डाइट पूरी तरह से प्रभावित हो जाती है। हालांकि इस मौसम में तले-भुने और तेज मसालों से दूरी बनाई जा सकती है लेकिन मीठे पेय पदार्थ डाइट का हिस्सा बन जाते हैं। ऐसे में आप एक्सरसाइज के साथ ऐसी चीजों को अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं जो हेल्दी होने के साथ कम कैलोरी वाली हो। तो चलिए जानते हैं कुछ ऐसे खाद्य पदार्थों के बारे में जिनसे गर्मी के मौसम में भी तेजी से फैट कम किया जा सकता है।
योगर्ट

योगर्ट या दही एक डेयरी प्रोडक्ट है जो पाचन, प्रतिरक्षा, हड्डियां, दांत और त्वचा के लिए लाभदायक होता है। ये बढ़ते वजन को रोकने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। इसमें भरपूर मात्रा में एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं जो मेटाबॉलिज्म को दुरुस्त रखने में मदद करता है। इसके अलावा योगर्ट आपकी भूख पर भी नियंत्रण लगाने में सहायक भूमिका निभा सकता है।
तरबूज
तरबूज का 93 प्रतिशत हिस्सा पानी होता है। जिसमें कैलोरी की मात्रा काफी कम होती है। इस फल में पानी अधिक मात्रा में होता है जिसकी वजह से ये लंबे समय तक आपके पेट को भरा हुआ महसूस करा सकता है। इसके अलावा तरबूज के सेवन से फैट बर्निंग प्रोसेस भी तेज हो जाती है। इसलिए गर्मियों के मौसम में तरबूज का सेवन अधिक मात्रा में सेवन करने की सलाह दी जाती है।
खीरे
तरबूज की तरह खीरा भी पानी से भरपूर होता है। ये लंबे समय तक आपके पेट को भरा रखता है और पूरे दिन ताजगी देता है। माना जाता है कि खीरा फैट जलाने में मदद करता है और आपके शरीर के तापमान को कम करने में भी सहायक होता है। गर्मियों के मौसम में खीरे का सेवन करने से तेजी से वजन कम किया जा सकता है। खीरे में मौजूद एंजाइम्स अन्य बीमारियों से लड़ने में भी मदद कर सकते हैं।
सिट्रस फ्रूट

गर्मियों के दिनों में सिट्रस फ्रूट यानी खट्टे फल शरीर के तापमान को ठंडा रखने में मदद करते हैं। इन फलों में भरपूर मात्रा में पानी होता है जो पेट की गर्मी को शांत करने का काम करते हैं। साथ ही ये पोषण तत्वों से भरपूर होते हैं। सिट्रस फ्रूट्स में विटामिन-सी और एंटी-ऑक्सीडेंट अधिक मात्रा में होता है, जो वजन कम करने में अहम भूमिका निभा सकते हैं। गर्मी के मौसम में नींबू, संतरा, कच्ची कैरी और बैरीज का सेवन करना लाभदाई हो सकता है।
हरी पत्तेदार सब्जियां
गर्मी के मौसम में कम कैलोरी वाली और हल्की सब्जियों का सेवन फायदेमंद साबित होता है। इसमें हरी पत्तेदार सब्जियां जैसे ब्रोकली, गोभी, सलाद, केल और फूलगोभी जैसी पोषक तत्वों से भरपूर शामिल हैं। इन सब्जियों में पानी की मात्रा अधिक होती है जो वजन घटाने में मदद कर सकती हैं। इसके अलावा ये सब्जियां शरीर को लंबे समय तक ऊर्जा प्रदान कर सकती हैं। जो लोग इस मौसम में जिम या एक्सरसाइज करते हैं उन्हें मुख्य रूप से इन सब्जियों को अपनी डाइट में शामिल करना चाहिए।
