चीन में कहर बरसाने के बाद अब जानलेवा कोरोना वायरस भारत में भी दस्तक दे चुका है। दिल्ली, नोएडा, लखनऊ, केरल जैसे शहरों में इसके कुछ मामले सामने आए हैं, जिसके साथ ही लोगों में कोरोना वायरस को लेकर दहशत मच चुकी है। कोरोना के चलते कुछ जगहों पर स्कूल और दूसरे संस्थान भी बंद किए जा चुके हैं और कोरोना को लेकर इन दिनों खबरों का बाजार गर्म हो चला है। मेडिकल संस्थाएं भी अपने स्तर पर इससे जुड़ी जानकारी जनहित में शेयर कर रही है, जिसमें सबसे महत्वपूर्ण है विश्व स्वास्थ्य संगठन(WHO) ने द्वारा जारी गाइड लाइन।
जी हां, WHO ने जहां शुरूआती दौर में ही कोरोना के चलते हैल्थ इमरजेंसी घोषित कर दी थी, वहीं हाल ही में WHO ने कोरोना को लेकर हैल्थ गाइड लाइन जारी की है, जिसमें कोरोना से बचाव के लिए लोगों से कुछ जरूरी सावधानी बरतने को कहा गया है। चलिए WHO के इस गाइड लाइन के कुछ मुख्य बिंदुओं पर नजर डालते हैं…

जरूरी सावधानी

  • अपने हाथों को समय-समय पर पानी और साबुन से साफ करते रहें। या फिर किसी एल्कोहल बेस्ड सैनिटाइजर से साफ करें।
  • कोई भी जिसे खांसी, सर्दी-जुकाम या कफ की शिकायर तो उसे कम से कम 3 फुट की दूरी बनाए रखें।
  • खांसते वक्त मुंह पर नैपकीन जरूर रखें और उस इस्तेमाल किए हुए नैपकीन को जितना जल्दी हो डिस्पोज कर दें।
  • अपने आंख, नाक और मुंह को बार-बार टच न करें।बाहर निकलते वक्ते मास्क के साथ निकलें। 
  • अगर आपको खांसी, कफ और जुकाम की शिकायत है तो देर किए बिना किसी डॉक्टर से सम्पर्क जरूर करें।
  • अपने मोबाइल स्क्रीन, कम्पयूटर स्क्रीन और कीबोर्ड को समय-समय पर सैनिटाइज करते रहें। 

ये भी पढ़ें –

हैल्थ एक्सपर्ट से जाने क्या है कोरोना वायरस और कैसे कर सकते हैं इससे बचाव

 

सर्दियों में खाएं ये 5 साग, पाएं सेहत और स्वाद

आप हमें फेसबुकट्विटरगूगल प्लस और यू ट्यूब चैनल पर भी फॉलो कर सकती हैं।