कोरोना वायरस का खौफ पूरी दुनिया में फैल चुका है। ऐसे में लोगों को इस खतरनाक बीमारी से बचने के लिए सेलिब्रिटीज भी अपना सहयोग दे रहे हैं और अपनी वीडियो के जरिए सचेत कर रहे हैं कि कैसे उन्हें सुर्क्षित रहना है। 
इस कड़ी में अब दीपिका पादुकोण का नाम भी शामिल हो गया है। एक्ट्रेस को ‘वर्ल्ड हेल्थ ऑर्गेनाइजेशन’ द्वारा लोगों से सफाई को लेकर जागरुक करने के लिए चुना गया है। जिसके बाद दीपिका पादुकोण ने एक वीडियो शेयर किया है और उसमें दूसरे बड़े सेलिब्रिटीज को भी टैग किया है और उन्हें यह चैलेंज दिया है। 
बता दें दीपिका पादुकोण को WHO के डायरेक्टर सैफ हैंड चैलेंज को लोगों तक फैलाने के लिए चुना है। दीपिका ने एक वीडियो शेयर किया है जिसमें वे सेफ हैंड चैलेंज के तहत हाथ साफ करती नजर आ रही हैं। उन्होंने बाथरोब पहन रखा है और मास्क भी लगा रखा है। वीडियो के साथ उन्होंने क्रिस्टेनो रोनाल्डो, विराट कोहली और रोजर फेडरर को भी इस चैलेंज का हिस्सा बनने के लिए टैग किया है।

दीपिका ने अपनी वीडियो शेयर करते हुए लिखा है- शुक्रिया डॉक्टर टेड्रोज मुझे सेफ हैंड्स चैलेंज में शामिल करने के लिए। यकीनन लोगों के बचाव के लिए ये टास्क काफी जरूरी है। हम सब इस लड़ाई में एक साथ हैं। मैं रोजर फेडरर, क्रिस्टेनो रोनाल्डो और विराट कोहली को भी इस चैलेंज के लिए नॉमिनेट कर रही हूं।
हालांकि दीपिका पादुकोण पहली एक्ट्रेस नहीं हैं जिनको यह चैलेंज मिला है इनके अलावा प्रियंका चोपड़ा और हॉलीवुड के कई बड़े स्टार्स को इस चैलेंज का हिस्सा बनाया जा चुका है। बता दें इन चैंलेंज्स को देने का एक ही मतलब है कि लोग अपने आप को सेफ रखे और कोरोना वायरस जैसी बीमारी से दूर रह सके।