The Hindi Womens magazines on Fashion, Beauty, Entertainment, Travel, Health, Parenting , cookery religion , astrology – daily dose for the smart housewife.
जामुन के 4 हरे, नर्म पत्तों को खूब बारीक पीसकर कर 60 ग्राम पानी में मिलाएं और छानकर दस दिन तक पीएं। डायबिटिज (मधुमेह) दूर करने की यह अति उत्तम औषधि है।
अच्छी पकी हुई 60 ग्राम जामुन को 300 ग्राम उबलते हुए पानी में डालकर ढक दें। आधा घंटे बाद मसलकर छान लें। इसके 3 भाग करके एक-एक मात्रा दिन में तीन बार पीने से रोगी के यूरीन (मूत्र) में शुगर का स्तर कम हो जाता है। कुछ समय तक नियमित सेवन करते रहने से रोगी बिल्कुल ठीक भी हो जाता है।
जामुन की गुठलियों को सुखाकर पीसकर उनका चूर्ण बना लें। 21 दिन तक प्रातः 2 चम्मच पानी के साथ सेवन करें। लाभ अवश्य होगा।
मेथी दाना (6 ग्राम) लेकर थोड़ा कूट लें और सांय पानी में भिगो दें। प्रातः इसे खूब घोंटें और बिना मीठा मिलाए पिएं। दो मास तक सेवन करने से डायबिटिज (मधुमेह) नाम का रोग दूर हो जाता है।
ताजा बेलपत्र के 5 पत्ते तथा 10 काली मिर्च को ठंडाई की तरह घोंट-पीसकर पीने से डायबिटिज दूर होता है।
टमाटर की सलाद, टमाटर की भाजी और टमाटर का रस पीने से मधुमेह ठीक होती है।
डायबिटिज के रोगियों के लिए मेथी अति उपयोगी है। मेथी का साग फायदेमंद होता है।
ताजे आंवले के रस में शहद मिलाकर पीने से डायबिटिज ठीक हो जाता है।
रात में आधे घंटे के लिए काले चने को दूध में भिगो कर रखें और सवेरे खाएं।
जौ और चना समान मात्रा में मिलाकर इसके आटे की रोटी सुबह-शाम खाएं। केवल बेसन की रोटी ही दस दिनों तक खाते रहने से यूरीन में शुगर जाना बन्द हो जाता है।
यदि रोगी को मीठा खाने की तीव्र इच्छा हो तो अल्प मात्रा में शहद ले सकते हैं।
इस बीमारी में नीम की कोंपले खाने में चीनी की मात्रा कम होती है तथा खून साफ होता है।
मेथी दाना व सूखा करेला पीसकर बराबर मात्रा में चूर्ण बना लें। प्रातः बिना कुछ खाए दो चम्मच पानी के साथ नित्य लेने से डायबिटिज में फायदा होता है।
डायबिटिज कंट्रोल करने के लिये आम की कोमल पत्तियों को रात भर पानी में भिगोएं और सुबह उसी पानी पत्तों को निचोड़कर पानी पीने ले फायदा होता है।