सामग्री:
- 500 ग्राम उबले और कटे आलू,
- 50 मिली घी,
- 10 ग्राम जीरा दाना,
- 20 ग्राम कटी अदरक,
- 10 ग्राम कटी हरी मिर्च,
- 20 ग्राम चाट मसाला,
- 15 ग्राम कश्मीरी मिर्च,
- 15 ग्राम अमचूर पाउडर,
- 20 ग्राम सेंधा नमक,
- 30 ग्राम कटी धनिया पत्ते,
- 50 ग्राम कसा नारियल,
- 30 ग्राम भुनी मूंगफली।
विधि:
1. एक कड़ाही में घी लें और उसमें जीरा डालकर उसे चटकने दें।
2. अब इसमें अदरक और हरी मिर्च डालकर एक मिनट के लिए सेकें।
3. सभी सूखे मसाले और नमक को आलुओं में मिला लें।
4. मूंगफलियां डालकर उसे नारियल और धनिये से गार्निश करके सर्व करें।
