सर्व-2   तैयारी में समय-10 मिनट   बनने का समय 40 मिनट 
 
सामग्री :
 
  • प्याज (कटा)-1
  • गाजर  (कटा)-1
  • टमाटर (कटे)-2
  • क्रीम-1 छोटा चम्मच
  • काली मिर्च- 1 चुटकी
  • ताज़ी धनिया पत्ती (कटी)- 2 छोटा चम्मच
  • नमक- स्वादानुसार
                                                                                                       विधि :
 
 
1- सबसे पहले भारी तले के बर्तन में मक्खन डालकर मध्यम आंच पर गर्म करें। उसमें कटी प्याज और गाजर डालकर 10 मिनट तक सॉटे करें
 
2-फिर इसमें टमाटर, पानी, नमक और काली मिर्च पाउडर डालकर स्टर करें। एक उबाल आने पर आंच धीमी कर दें और बर्तन का ढक्कन हटाकर 30-40 मिनट तक पकायें ताकि टमाटर अच्छे से पक कर मुलायम हो जाये।
 
3- अब सूप को छलनी की सहायता से छान लें। छलनी में बचे मिश्रण को अलग कर दें।
 
4-बाउल में छने हुए सूप में क्रीम मिलायें और दोबारा आंच पर रखकर हल्की आंच पर पकायें।
 
लीजिये तैयार है टोमैटो क्रीम सूप इसमें ताजी धनिया की पत्तियां या गाढ़ी क्रीम डालकर गर्मागर्म परोसें।
 
और भी सूप की रेसिपीज़ पढ़ें-