सर्दी का मौसम आते ही लाल-लाल सुर्ख चुकंदर खाने का एक अलग ही मजा है फिर चाहे वो सलाद की प्लेट में सजा हो या फिर बाउल में गर्मागर्म सूप हो या फिर मिक्सर से निकाला फ्रेश रेड चूस ही क्याें न हो। अनेक प्रकार के पोषक तत्वों से भरपूर चुकन्दर आपका स्वास्थ्यवर्धक, बनाने के साथ आपके त्वचा को खूबसूरत और जवां भी बनाता है। तो इस मौसम में सूप जूस और सलाद के अलावा क्यों न इवनिंग स्नैक्स तैयार करें और तारीफ पायें:-
1.चुकंदर गाजर चाॅप
सामग्री:–
- उबले हुये आलू – 250 ग्राम
- चुकंदर – 2-3
- गाजर – 2-3
- नमक – स्वादानुसार
- पीसी लाल मिर्च- आधा चम्मच
- पीसी खटाई – आधा चम्मच
- बारीक कटी हरी धनिया- 1 बड़ा चम्मच
- किशमिश- 25 ग्राम
- सरसों का तेल – 300 ग्राम
- रवा या रस (बिस्कुट का चूरा) – 2 चम्मच
विधि:-ं
- आलू को उबालकर उबले हुये आलू को मैश कर अलग रखें।
- चुकंदर व गाजर को छीलकर व धोकर कद्दूकस कर लें।
- मैश किये आलू में कद्दूकस चुकंदर, गाजर मिक्सकर उसमें नमक, मिर्च, खटाई, हरी धनिया व किशमिश मिला लें।
- तैयार सामग्री को हाथ से अंडे का शेप के चाॅपस बनाकर अलग रखें।
- कढ़ाई में तेल या घी गर्म कर तैयार चाॅपस को सुनहरे कलर का तलकर टिशू पेपर पर रखें।
- प्लेट में सजाकर हरी चटनी या टमाटर साॅस के साथ सर्व करें।
2.चुकंदर मूंगफली बर्फी
सामग्रीः-
- चुकंदर -2-3
- कच्ची धूली मूंगफली -100 ग्राम
- खोया -50 ग्राम
- नारियल बुरादा -1 बड़ा चम्मच
- पीसी छोटी इलाइची – 1 छोटा चम्मच
- खरबूजा बीज -1 चम्मच
- चीनी -300 ग्राम
- चिरौंजी -1 छोटा चम्मच
- देशी घी -2 चम्मच
विधिः-
- चुकंदर को छीलकर धोकर कद्दूकस कर लें।
- मूंगफली को मोटा कूट कर अलग रख लें।
- कढ़ाई गर्म होने पर खोये को गुलाबी रंग का भुन लें।
- गैस बंद उसे अलग प्लेट में रखें।
- कढ़ाई साफ कर 1 चम्मच घी डालकर चुकंदर को हल्का सा भून लें।
- 2-3 मिनट बाद उसमें कूटी हुई मूंगफली मिलायें व बराबर चलाती रहें।
- दोनाें मिक्स होने पर भुना हुआ खोया और चीनी मिलाकर सभी सामग्रियों को धीमी आंच में पकायें।
- भूरभूरा होने पर गैस बंद उसमें पीसी इलाइची, चिरौंजी, खरबूजा बीज व नारियल बुरादा मिलायें।
प्लेट या थाली में घी या तेल लगाकर उसमें तैयार सामग्री को फैला दें, ठंडा होने पर उसे मनचाहा चकोर या तिरछी बर्फी का शेप दें और टेस्टी व हेल्दी चुकंदर बर्फी का सबके साथ आनंद लें।
3.चुकंदर-टमाटर चटनीः-
सामग्री-
- चुकंदर -1-2
- लाल-2 टमाटर 4-5
- गुड़- 200 ग्राम
- चीनी -50 ग्राम
- तेल या घी -1 छोटा चम्मच
- लाल सूखी मिर्च- 1-2
- समूचा धनिया -1/4 चम्मच
- बड़ी इलाइची – 2-3
विधि-
- चुकंदर व टमाटर को धोकर छोटे-2 टुकड़ों में काट लें।
- कढाई में तेल या घी गर्म कर उसमें लाल मिर्च से तड़का दें।
- कटे हुये चुकंदर व टमाटर मिलाकर धीमी आंच में 2-3 मिनट तक पकने दें।
- चुकंदर व टमाटर के पकने पर उसमें 1-2 कप पानी मिला दें।
- चीनी व गुड़़ डालकर पुनः पकने दें। 10-15 मिनट बाद गैस बंद कर दें।
- समूचा धनिया, सूखी लाल मिर्च तथा बड़ी इलाइची को महीन पीसकर (1 चम्मच) चटनी के ऊपर बुरक दें।
- लंच व डिनर के साथ खट्टी मीठी चुकंदर टमाटर चटनी का आनंद लें।
ये भी पढ़ें-
