ब्रेड क्रोट्टन चाट
सामग्री:
  • ब्रेड स्लाइस 8-10
  • आलू (उबला) 250 ग्राम
  • किशमिश 20-25
  • गाढ़ा दही 2 कप
  • मीठी इमली की चटनी 1 कप
  • बारीक सेब (सजाने के लिए)
  • तलने के लिए तेल
विधि:
  1. ब्रेड को चौकोर टुकड़ों में काट कर तल लें।
  2. आलू छीलकर चौकोर टुकड़ों में काट लें।
  3. प्रत्येक ब्रेड पीस पर आलू के पीस, कटी किशमिश रखें।
  4. चाट मसाला, भुना जीरा, नमक डालें।
  5. ऊपर से मथा हुआ दही और इमली की चटनी डालकर तुरंत सर्व करें।
 
 
क्रिस्पी दलिया पैन केक

 

 
 
 
 
 
 
 
सामग्री :
  • दलिया 1 कप
  • छिलके वाली मूंग दाल ½ कप
  • चावल 1बड़ा चम्मच
  • हरी मिर्च 2
  • हरा धनिया (बारीक कटी) २ बड़े चम्मच
  • तेल 1 बड़ा चम्मच
  • नमक स्वादानुसार
विधि :
  1. दाल-चावल को धोकर २-३ घंटे के लिए भिगो दें।
  2. दलिया भी थोड़े से पानी में भिगो दें।
  3. इन सभी को मिलाकर मिक्सर में बारीक पीस लें, धनिया पत्ती मिला दें।
  4. नॉनस्टिक तवा गरम करें, एक बड़ा चम्मच पेस्ट तवे पर फैला लें, दोनों तरफ से सुनहरा सेक लें।
  5. चटपटे क्रिस्पी पैन केक तैयार है।

आगे की रेसिपीज़ के लिेए यहां क्लिक करें

प्रोटीन पोहा

 

 

 
 
 
 
 
 
 
सामग्री :
  • चिवड़ा (धुला हुआ) 1 कप
  • उबली मूंग ½ कप
  • टमाटर (बारीक कटी) ½ कप
  • 1 छोटा प्याज (बारीक कटी)
  • 2 छोटे उबले आलू
  • राई 1 छोटा चम्मच
  • साबुत जीरा 1 छोटा चम्मच
  • हरी मिर्च (बारीक कटी) 1 छोटा चम्मच
  • हल्दी पाउडर ½ छोटा चम्मच
  • नींबू का रस 2 छोटे चम्मच
  • नमक स्वादानुसार
  • तेल 2 बड़े चम्मच
  • हरा धनिया (बारीक कटा)
विधि :
  1. कड़ाही में तेल गरम करें, राई और जीरे का तडक़ा लगाएं और प्याज भून लें।
  2. टमाटर और हल्दी डालकर पकाएं।
  3. उबली मूंग, कटे आलू और हरी मिर्च मिला लें।
  4. चिवड़े में नमक डालकर मिलाएं।
  5. मध्यम आंच पर कुछ देर तक पकाएं और कुछ देर बाद आंच से उतार दें।
  6. हरा धनिया डालें और नींबू निचोड़ कर परोसें।
 ये भी पढ़ेंं-