एपिक चैनल के लिए जल्द शुरू हो रहे फूड शो ‘त्योहार की थाली’ से साक्षी तंवर आपकी होस्ट और दोस्त के  रूप में छोटे पर्दे पर वापसी कर रही हैं। शो के जरिए साक्षी भारतीय व्यंजनों और संस्कृति को लेकर नयी जानकारी और उससे जुड़ी कई मजेदार जानकारियां  देती नज़र आएंगी। इस शो में देश के विभिन्नता  का जश्न मनाते हुए भारतीय त्योहारों, संस्कृति और पंरपरा से जुड़े भोजन संबंधी दिलचस्प कहानियां बताई जाएंगी साथ ही इस शो में त्योहारों के अवसर पर बनाए जाने वाले पकवानों के पीछे की कहानी के बारे में बताया और दिखाया जाएगा।साक्षी का ये शो 26 एपिसोड का होगा। ये शो 21 अगस्त से हर सोमवार रात 8 बजे एपिक चैनल पर दिखाया जाएगा। तो अब तो त्योहारों के इस सीजन में हम भी आपसे यही कहेंगे त्योहार जब भी आएं कुछ स्पेशल बनाएं क्योंकि सबकी फेवरेट बहू की ये त्योहार की थाली है आप सभी के लिए। 
 
 
ये भी पढ़ें-