इन टिप्स की मदद से बाजरे की रोटी को एकदम सॉफ्ट बनाएं: Cooking Tips
बाजरे की रोटी बनाते समय अक्सर लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ता है। इसलिए आज हम एकदम सॉफ्ट बाजरे की रोटी बनाने की टिप्स के बारे में बताने वाले है।
Cooking Tips: सर्दियों को मौसम में हम अपने डाइट में कई तरह की अलग- अलग चीजों को शामिल करते है। इसमें तिल, गुड़, मूंगफली और बाजरा आदि। लेकिन सर्दियों में अधिकतर लोग सरसों को साग के साथ बाजरे की रोटी को खाना पसंद करते है। ये पोषक तत्वों से भरपूर होता है, जो शरीर के लिए काफी फायदेमंद होता है। बाजरा गर्म होता है, जो सर्दियों में शरीर को गर्म रखने में भी मदद करता है। इसके अलावा ये पाचन तंत्र को नियंत्रित रखता है। साथ ही इसे आप सर्दियों में वेट लॉस डाइट में भी शामिल कर सकते है। आज हम कुछ बेहतरीन टिप्स लेकर आए है,जिसकी मदद से आप बड़ी आसानी से घर पर बाजरे की रोटी बना पाएंगे।
Also read: सर्दियों में बथुआ साग से बनाएं ये 5 स्वादिष्ट रेसिपी: Bathua Saag Recipes
Cooking Tips-गुनगुने पानी का करें इस्तेमाल

आमतौर पर हम आटा गूंथते समय पानी के तापमान पर कभी ध्यान नही देते है। लेकिन बाजरे का आटा गूंथते समय पानी के तापमान का जरूर ख्याल रखना चाहिए। जब भी आप बाजरे की रोटी बनाएं, तो इसका आटा हमेशा गुनगुने पानी से ही गूंथे। ऐसा करने से आटा सॉफ्ट होता है। साथ ही आपकी बाजरे की रोटी भी सॉफ्ट बनती है।
एक साथ सारा आटा ना गूंथे

अक्सर हम रोटी, पूड़ीया पराठा बनाते समय एक साथ काफी सारा आटा गूंथ के रख लेते है। उसके बाद ही पराठा या पूड़ी बनाना शुरू करते है। लेकिन बाजरे की रोटी बनाते समय ऐसा बिल्कुल ना करें। जब भी बाजरे की रोटी बनाने वाली हों, तो जितनी रोटी बनानी हो, उतना ही आटा गूंथ कर रखें। अगर आप बाजरे के आटे को गूंथ कर रखें लेंगे, तो आटा ज्यादा सॉफ्ट हो जाएंगा, जिस वजह से रोटी बेलने में फटने लगेंगी। साथ ही रोटी को सेकने में भी परेशानी होंगी।
आटा ताजा हो

ये सबसे जरूरी टिप्स में से एक है। बाजरे की रोटी बनाते समय इस बात का खास ख्याल रखें की आटा फ्रेश होना चाहिए। कभी 15-20 दिन का रखा आटे से बाजरे की रोटी ना बनाएं। इससे रोटी बीच से टूटने लगती है। साथ ही गूंथते समय आटा हाथों में चिपकने लगता है। इसके अलावा रोटी को सेकते समय रोटी फूलती भी नही। इसलिए ये गलती कभी ना करें।
हाथों से मसलते हुए आटे को गूंथ

बाजरे की सॉफ्ट रोटी बनाने के लिए इस टिप का ख्याल रखना बेहद जरूरी है। बाजरे की सॉफ्ट रोटी बनाना इसी बात पर निर्भर करती है की आपने आटा कैसा गूंथकर तैयार किया है। अगर आप बाजरे का आटा ऐसे ही गूंथकर रख देंगे, तो रोटी कभी भी सॉफ्ट नही बनेंगी। इसलिए जब भी आप बाजरे का आटा गूंथना शुरू करें, तो इसे हाथों सो 10 मिनट तक अच्छे मसलते रहें। जब आटा अच्छे से मसल लें, इसके बाद इसे गूंथकर तुरंत रोटी बनाना शुरू कर दें। इससे आपकी रोटी सॉफ्ट भी बनेंगी। साथ ही सेकने के दौरान रोटी फूली – फूली भी बनेंगी।
धीमी आंच पर सेंके रोटी

जब भी बाजरे की रोटी बनाना शुरू करें, तो सबसे पहले तवे को अच्छे से गर्म करें। इसके बाद तवे पर हल्का पानी का छिटा मारें। फिर गैस की फ्लैम को धीमा करें और फिर इस पर रोटी को डालें। बाजरे की रोटी ना तो ज्यादा तेज आंच पर सेंके और ना ही ज्यादा धीमी आंच पर सेंके। तेज आंच पर सेंकने से बाजरे की रोटी ज्यादा सख्त हो जाएंगी और अंदर से कच्ची रह जाएंगी। वहीं अगर आंच को धीमा करके रोटी को सेंकेगे, तो रोटी को पकने में काफी समय लगेंगा और अच्छे से फूलेंगी नहीं। इसलिए बाजरे की रोटी को सकते वक्त फ्लैम का खास ख्याल रखें।
