Real or Fake Kuttu Atta
Real or Fake Kuttu Atta

Overview: नवरात्रि में कहीं मिलावटी कुट्टू का आटा तो नहीं खरीद रहे आप

यदि आप मिलावट वाला कुट्टू का आटा खाते हैं, तो यह आपके व्रत के लिए बुरा साबित हो सकता है। अगर आप नहीं चाहते कि इस नवरात्रि आप मिलावटी कुट्टू के आटे का बना भोजन खाएं तो आपको असली और नकली कुट्टू के आटे में फर्क पता होना चाहिए। आइए जानें, असली और नकली कुटटू के आटे की पहचान कैसे करें?

Real or Fake Kuttu Atta: 30 मार्च से चैत्र नवरात्रि की शुरुआत होने वाली है। नवरात्रि का यह खास पर्व 9 दिनों तक चलता है। इन नौ दिनों में माता रानी की आराधना और पूजा-पाठ की जाती है। बहुत से लोग लगातार 9 दोनों का भी व्रत रखते हैं। इस व्रत में व्रती लोग सात्विक और पौष्टिक भोजन का सेवन कर सकते हैं। ऐसे में बहुत से लोग एनर्जी और ताकत बनाए रखने के लिए साबूदाना से लेकर कुट्टू के आटे से बना भोजन ग्रहण करते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि जिस कुट्टू के आटे को आप व्रत के दौरान इस्तेमाल करते हैं, बाजार में अब उसमें भी मिलावट की जाने लगी है।

ऐसे में यदि आप मिलावट वाला कुट्टू का आटा खाते हैं, तो यह आपके व्रत के लिए बुरा साबित हो सकता है। अगर आप नहीं चाहते कि इस नवरात्रि आप मिलावटी कुट्टू के आटे का बना भोजन खाएं तो आपको असली और नकली कुट्टू के आटे में फर्क पता होना चाहिए। आइए जानें, असली और नकली कुटटू के आटे की पहचान कैसे करें?

रंग से करें पहचान 

Real or Fake Kuttu Atta-buckwheat flour identify by color
buckwheat flour identify by color

असली और नकली कुट्टू के आटे की पहचान उसके रंग से भी कर सकते हैं। कुट्टू के आटे का रंग हमेशा गहरा भूरा होता है। यदि दुकानदार इसमें किसी तरह की मिलावट करता है, तो उसके रंग में भी परिवर्तन नजर आएगा। अगर आपको आटा ग्रे या हल्के हरे रंग का दिखाई दे रहा है, तो समझ जाएं कि उसमें मिलावट की गई है। 

पानी से करें मिलावट की पहचान 

प्रोटीन, फाइबर, विटामिन और खनिज से भरपूर कट्टू के आटे में अगर मिलावट कर दी जाए, तो वह सेहत के लिए नुकसानदायक भी हो सकता है। ऐसे में बाजार से असली कुट्टू का आटा खरीदने के लिए आप पानी वाले टेस्ट की भी मदद ले सकते हैं। इसके लिए आपको एक गिलास पानी में एक चम्मच कुट्टू का आटा डालना है। यदि कुट्टू का आटा ऊपर ही तैरता नजर आ रहा है, तो इसका अर्थ है कि उसमें किसी तरह की मिलावट की गई है। 

गूंथकर पता करें असली और नकली का फर्क 

Find out the difference between real and fake by kneading
Find out the difference between real and fake by kneading

कुट्टू के आटे में मिलावट की जांच करने के लिए आप उसे गूंथकर भी देख सकते हैं। इसके लिए आपको आटे को छन्नी की मदद से छान लेना है। अगर आटे में से कुछ नहीं निकलता, तो इसका मतलब है कि आटा बिल्कुल फ्रेश और शुद्ध है। वहीं, आटा गूंथते हुए अगर वह बिखरने लगता है, तो इसका मतलब है कि उसमें किसी तरह की मिलावट की गई है। 

पैकेट पर चेक करें लेबल 

यदि आप दुकान से पैकेट वाला कुट्टू का आता खरीद रहे हैं, तो आपको उसके लेवल की जांच जरूर करनी चाहिए। नवरात्रि में कुट्टू के आटे का पैकेट खरीदते हुए उसके लेवल को अच्छी तरह से पढ़ लें। पैकेट पर FSSAI का मार्क जरूर चेक कर लें। साथ ही लेवल पर आटे के इंग्रीडिएंट्स और उसकी एक्सपायरी डेट की भी जांच जरुर करें।

मेरा नाम निक्की कुमारी है। मैं पिछले 2 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मैंने अब तक कई बड़े मीडिया हाउस के साथ फ्रीलांसर के तौर पर काम किया है। मैंने दिल्ली यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी की है। मुझे...