अंगूर 
आखं के लिए – मीठे अंगूर का रस कइई के बर्तन में आग पर पकायें। जब रस गाढ़ा हो जाये तब शीशी में भरें। रात को सलाई से आंखों में लगायें । आंख की खारिश व बाल गिरने को रोकने में फायदा करता है। 

नकसीर के लिए– मीठे अंगूर का रस निचोड़कर नाक में डाल दें। फौरन खून बंद हो जाता है। 

सूखी खांसी के लिए– मुनक्का मुलहेठी, बादाम की गिरी, समान भाग लेकर बारीक पीसकर चने के बराबर की गोलियां बना लें दो-दो गोलियां दिन में चार बार मुंह में डालकर चूसें (मुनक्का के बीज निकाल दें)

हाजमें की खराबी, सिर दर्द- अंगूर का ताजा रस, 25 मि. ली. प्रतिदिन पिलाने से हाजमे की खराबी, पेट का फूलना, कब्ज सिरदर्द, चक्कर आना, अफारा आदि में आराम देता है। दिन में दो बार दो चम्मच लें।

स्त्रियों के लिए- अंगूर का ताजा रस 50 ग्राम रोजाना पिलाने से हाजमें की खराबी, पेट का फूलना, कब्ज, सिर दर्द, गशी दौरे, चक्कर आना, अफारा आदि में आराम देता है।

मिर्गी के लिए-अकरकरा 10 ग्राम को बारीक करके 20 ग्राम मुनक्का में खूब रगड़कर माजून बना लें। मुनक्के के बीज निकालकर फेंक दें। वजन खुराक 2 गा्रम 15-20 दिन दूध के साथ सेवन करे, यह कौड़ियों की दवा है। देखें कितना फायदा करती है। कुछ पूछने के लिए अपना पूरा पता लिखें।