fake paneer
identify fake paneer

Summary:नोएडा में पकड़ा गया 550 किलो नकली पनीर, FSSAI की बड़ी कार्रवाई

त्योहारों से पहले FSSAI ने मिलावटखोरी के खिलाफ बड़ा कदम उठाया है। नोएडा में 550 किलो नकली पनीर जब्त कर नष्ट किया गया, जिससे लोगों की सेहत पर बड़ा खतरा टल गया।

Identify Fake Paneer: त्योहारों का सीजन नजदीक आते ही नकली डेयरी प्रोडक्ट्स का धंधा काफी ज्यादा बढ़ जाता है। ऐसे में नकली पनीर के सेवन से बच्चों और बुजुर्गों में बीमारियों का खतरा काफी ज्यादा रहता है। इसकी वजह से फूड पॉइजनिंग, आंतों और लीवर की समस्या का खतरा बना रहता है। इसी को ध्यान में रखकर देशभर में मिलावटी खाद्य पदार्थों के खिलाफ FSSAI ने तेजी से अभियान चला रखा है। इसी कड़ी में नोएडा में एक बड़ी कार्रवाई की गई है, जिसमें खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन की टीम ने 550 किलोग्राम मिलावटी पनीर को नष्ट किया है।

देशभर में FSSAI मिलावटखोरी के खिलाफ लगातार अभियान चला रहा है। FSSAI टीम को जैसे ही खबर मिली की बाजार में नकली पनीर की सप्लाई हो रही है तो टीम एक्शन में आ गई। विभाग की टीम ने लगभग 550 किलोग्राम मिलावटी पनीर जब्त किया है। गौतमबुद्धनगर के खाद्य सुरक्षा अधिकारी मुकेश कुमार, विजय बहादुर पटेल और रविंद्र नाथ वर्मा की टीम ने चेकिंग के दौरान एक गाड़ी को रोका। यह वाहन हरियाणा के मेवात स्थित जंगी मिल्क प्लांट का था और दिल्ली-एनसीआर के जिलों में पनीर की आपूर्ति करता था। टीम को पहली ही नजर में पनीर मिलावटी और खाने लायक नहीं लगा। यह कार्रवाई 12 अक्टूबर को नोएडा अथॉरिटी के सहयोग से की गई है। विस्तृत जांच के लिए पनीर का सैंपल प्रयोगशाला से जांच कराने के लिए भेजा गया है। बाकि लगभग 550 किलोग्राम पनीर को भंगेल, नोएडा स्थित न्यू गढ़वाल डेयरी पर विनष्टीकरण के लिए जब्त कर सुरक्षित रखा गया।

paneer
Paneer is used in various ways during festivals

त्योहारों के समय पनीर की डिमांड सबसे ज्यादा होती है, क्योंकि इसका इस्तेमाल कई अलग-अलग प्रकार से किया जाता है, जैसे पनीर से शाही पनीर या मलाई पनीर, मटर पनीर जैसी ग्रेवी वाली सब्ज़ियाँ बनाई जाती हैं। साथ ही इससे तंदूरी पनीर, कबाब व पकौड़े भी बनाए जाते हैं। इसके अलावा कुछ खास प्रकार की मिठाई बनाने के लिए भी पनीर का इस्तेमाल किया जाता है।

Fake paneer
How to Identify Fake Cheese

त्योहारों के समय बाजार में ज्यादातर नकली पनीर ही बिकते हैं। ऐसे में ग्राहकों के लिए जरूरी है कि उन्हें असली और नकली पनीर की पहचान करनी आती हो ताकि वे नकली पनीर खरीदने से बच सकें। नकली पनीर को पहचानने के लिए सबसे पहले उसकी बनावट, रंग, गंध और स्वाद की जांच करें। असली पनीर बिलकुल नरम, स्पंजी और हल्का दूधिया स्वाद में होता है, जबकि नकली पनीर रबर जैसा, बहुत सख्त और चिपचिपा होता है। साथ ही इसमें से अजीब या रासायनिक गंध भी आ सकती है। इसकी पहचान के लिए आप कुछ सरल टेस्ट भी कर सकते हैं, जैसे कि आयोडीन का परीक्षण करना, अगर पनीर मिलावटी है तो नीला-काला रंग स्टार्च की मौजूदगी को दर्शाता है। मिलावटी पनीर को तवे पर गर्म करके भी इसकी पहचान की जा सकती है। असली पनीर हमेशा ही सुनहरा रंग का होगा, जबकि नकली पनीर गर्म करते ही पिघल जाता है।  

ए अंकिता को मीडिया इंडस्ट्री में 9 वर्षों का अनुभव है। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और खास तौर पर लाइफस्टाइल और एंटरटेनमेंट बीट में रुचि रखती हैं। लेखन के अलावा वेब सीरीज़ देखना, घूमना, संगीत सुनना और फोटोग्राफी...