स्पिनेच बीन करी बनाने की रेसिपी

सामग्री :

  • उबला राजमा 1 कप,
  • कटा पालक 1 कप,
  • कच्चा नारियल द कप,
  • 1 प्याज का पेस्ट,
  • लहसुन कली 1-2,
  • हरी मिर्च 1-2,
  • इमली पेस्ट 1 बड़ा चम्मच,
  • अदरक पेस्ट ½ छोटा चम्मच,
  • मेथीदाना द छोटा चम्मच,
  • जीरा द छोटा चम्मच,
  • धनिया साबुत ½ छोटा चम्मच,
  • नमक स्वादानुसार,
  • तेल 2 बड़े चम्मच,
  • हल्दी पाउडर द छोटा चम्मच,
  • गरम मसाला पाउडर द छोटा चम्मच।

विधि :

  1. मेथीदाना, जीरा, साबुत धनिया, गरम तवे पर भून लें।
  2. इसे लहसुन, मिर्च, कच्चा नारियल के साथ पीस लें।
  3. कढ़ाई में तेल गरम कर प्याज का पेस्ट भूनें।
  4. इसमें नारियल का पेस्ट, अदरक का पेस्ट डालकर भूनें।
  5. मसाला भुनने पर कटा पालक डालें व 2-3 मिनट पकाएं।
  6. पालक के पकने पर राजमा डालें, स्वादानुसार नमक डालें और 1 कप पानी डालकर पकने दें।
  7. अंत में गरम मसाला डाल कर गरमा-गरम परोसें।