सामग्री:
- गरम मसाला 1/2 छोटा चम्मच,
- हल्दी 1/2 छोटा चम्मच,
- बारीक कटी हरी मिर्च 1 छोटा चम्मच,
- बारीक कटी पुदीना 1 कप,
- आलू 250 ग्राम,
- भिंडी 250 ग्राम,
- बारीक कटा अदरक 1 छोटा चम्मच,
- नमक स्वादानुसार,
- नींबू का रस 1 बड़ा चम्मच,
- जैतून का तेल 1 बड़ा चम्मच।
विधि:
- एक पैन में तेल गरम करके ज़ीरा डालें।आलूओं को छीलकर काट लें।
- जब ज़ीरा चटकने लगे तब अदरक, आलू, भिंडी, हरी मिर्च, कटा पुदीना, नमक व हल्दी डालें।
- अच्छी तरह चलाएं और मंदी आंच पर ढक कर पकाएं।
- गल जाने पर आंच से उतारें। ऊपर गरम मसाला व नींबू का रस डालकर मिला लें।फिर सर्व करें।
ये भी पढ़ें—
