कपड़ों से लेकर घर के पेंट के लिए जब भी रंगों का चुनाव करना होता है, तो हम कई बातों पर ध्यान देते हैं क्योंकि इन कलर्स का प्रभाव हमारे व्यवहार और जीवन पर पड़ता है। फेंगशुई के अनुसार आज हम आपको बता रहे हैं कि किस रंग का ज्यादा प्रयोग आपकी लाइफ में क्या लेकर आएगा?
 
पीला रंग
 
फेंगशुई के मुताबिक पीला रंग आपको खुशी, एनर्जी और सेहतमंद रहने का एहसास देता है। यह अध्यात्म से जोड़ने वाला रंग है। अगर आप इस रंग का उपयोग ज्यादा करते हैं, तो यह आप में अध्यात्म को बढ़ाएगा। साथ ही यह कम्फर्ट और रिलैक्स भी महसूस कराता है।
 
हरा रंग
 
फेंगशुई के अनुसार हरा रंग ग्रोथ, हेल्थ और ऊर्जा से भरपूर जिंदगी के बारे में कहता है। इस कलर के इस्तेमाल से नई ऊर्जा मिलती है और नवीनता का एहसास होता है।
 
 
लाल रंग
 
लाल रंग साहस और प्यार को दिखाता है। फेंगशुई के अनुसार यदि अगर आप जिंदगी में उत्साह, प्यार या ऊर्जा चाहते हैं, तो आप लाल रंग का इस्तेमाल कीजिए। चीन में जहां लाल रंग भाग्य और खुशी को बताता है, वहीं भारत में इसे विवाह या सुहागन महिला के साथ जोड़कर देखा जाता है, जबकि पश्चिम देशों में इसे प्यार, रोमांस और पैशन के रूप में देखा जाता है।
 
 
सफेद रंग
 
सफेद रंग शांति व स्थिरता लाता है। फेंगशुई के मुताबिक सफेद रंग भोलापन, ताजगी और नई शुरुआत को दर्शाता है। अगर आप सफेद रंग का इस्तेमाल करते हैं, तो यह आपको संतुष्टि का एहसास देगा।
 
गुलाबी रंग
 
गुलाबी रंग प्रेम का रंग है, जो कोमलता व नाजुकता को बताता है। यह आपके व्यवहार पर एक सुखदायक प्रभाव डालता है। अगर आप इस रंग का इस्तेमाल करते हैं, तो यह घर को खुशियों से भर देता है। 
 

 

नारंगी रंग
 
अगर आपको लाल रंग ज्यादा गहरा लगता है, तो आप नारंगी रंग को इस्तेमाल में ला सकते हैं। फेंगशुई के अनुसार नारंगी रंग एक आशावादी व सोशल कलर है और उमंग को दर्शाता है। यह रंग अच्छे समय को दर्शाता है, इसलिए आप इसका इस्तेमाल कर सकते हैं।
नीला रंग
 
फेंगशुई में नीले रंग को प्रगति व सकारात्मक परिवर्तन का रंग माना गया है। इसके इस्तेमाल से स्वास्थ्य लाभ मिलता है व चिंता से मुक्ति भी मिलती है। फेंगशुई के अनुसार नीला रंग घर के पूर्व में हेल्थ के लिए, दक्षिण में धन के लिए और उत्तर में करियर के लिए सही माना जाता है।